झील की सफाई में जुटे मछुआरे
सागर। लाखा बंजारा झील के दूसरे हिस्से में
सिंघाड़ा की खेती के कारण होने वाली गंदगी को साफ करने का रविवार से बड़ा
अभियान शुरू किया गया है। झील में छोटे हिस्से में खेती करने और झील से ही
जीवकोपार्जन चलाने वाले मछुआरों ने रविवार सुबह अपनी डोंड़ा नावों पर बैठकर
सामूहिक रूप से झील का कचरा साफ किया।
मछुआरों की टीम ने झील के एक बड़े हिस्से की सफाई करके स्वच्छता का संदेश दिया। मछुआरों के अनुसार यह सफाई अभियान लगातार जारी रहेगा।
No comments :
Post a Comment