Breaking News

देश

प्रदेश

खेल

लाइफस्टाइल

मनोरंजन

Showing posts with label नई दिल्ली. Show all posts
Showing posts with label नई दिल्ली. Show all posts

Wednesday, April 26, 2017

MCD Election Results LIVE: प्रचंड जीत की तरफ बीजेपी, कांग्रेस-आप पिछड़ी...

नई दिल्ली. एमसीडी चुनाव में वोटों की काउंंटिंग में रुझान आने शुरू हो गए हैं। इसके मुताबिक, 173 वार्डों में बीजेपी आगे चल रही है। कांग्रेस 44 और आप 42 सीटों पर आगे हैं। नॉर्थ, साउथ और ईस्ट दिल्ली में बीजेपी को बहुमत मिल गया है। दिल्ली नगर निगम में 23 अप्रैल को वोट डाले गए थे। वोटों की गिनती के लिए कुल 35 सेंटर बनाए गए हैं। साउथ एमसीडी के लिए 13, नॉर्थ एमसीडी के लिए 16 और ईस्ट एमसीडी के लिए 6 काउंटिंग सेंटर बनाए गए हैं।

बीजेपी का 200+ सीट जीतने का दावा...
  •  दिल्ली बीजेपी चीफ मनोज तिवारी ने कहा, "हमें 220 सीटें मिल सकती हैं। लेकिन जिस तरह का रुझान मिल रहा है, उससे 235 से ज्यादा सीटें भी मिल जाएं तो आश्चर्य नहीं होगा। बीते 3 साल में मोदी सरकार ने जो काम किया, उससे लोगों में भरोसा जगा है।"
  •  स्वराज पार्टी के योगेंद्र यादव ने कहा, "हमारे लिए ये पहला चुनाव है। ये चुनाव जीत-हार के लिए नहीं लड़ा। नींव का पत्थर बनने के लिए लड़ा। मजबूती से लड़ा और शानदार तरीके से लड़ा।"
  • 54 फीसदी वोटिंग हुई थी
  • -एमसीडी चुनाव के लिए रविवार (23 अप्रैल) को वोटिंग हुई थी। कुल 54% वोटिंग दर्ज की गई थी। 270 वार्डों के लिए मतदान हुआ था।
  •  दो वार्डो में चुनाव नहीं कराया जा सका। इसमें पूर्वी दिल्ली का मौजपुर और उत्तरी दिल्ली का सराय पीपल थाला शामिल है। इन जगहों पर समाजवादी पार्टी के कैंडिडेट का निधन हो गया था।
क्या कहते हैं एक्जिट पोल?
  • एबीपी न्यूज और आजतक के एक्जिट पोल में तीनों नगर निगमों (ईस्ट, नॉर्थ, साउथ) में बीजेपी के तीसरी बार सत्ता में आने का दावा किया गया है। एमसीडी में 10 सालों से बीजेपी का कब्जा है।
  • एक्जिट पोल के मुताबिक, आप दूसरे और कांग्रेस तीसरे नंबर पर है। ABP न्यूज-सी वोटर के पोल में बीजेपी को 218 सीट दी गईं।
  • वहीं, इंडिया टुडे- एक्सिस के पोल में 200 से 220 सीट मिली हैं। आम आदमी पार्टी को 23-35 और कांग्रेस को 19-31 के बीच सीट मिलने का अनुमान है।


केजरीवाल ने कहा-अगर सर्वे सही तो साबित हो जाएगा की इलेक्शन में धांधली हुई

  • सोमवार को केजरीवाल ने कहा, ''अगर सर्वे सही हुआ तो साबित हो जाएगा कि पंजाब, यूपी, मुंबई, भिंड और धौलपुर की तरह यहां के इलेक्शन में भी धांधली हुई। हम आंदोलन से निकले हैं, यहां सत्ता की मलाई खाने के लिए नहीं बैठे हैं। फिर से आंदोलन की शुरूआत करेंगे।''
  • केजरीवाल ने कहा, ''हार-जीत से कोई फर्क नहीं पड़ता। बड़ी बात ये है कि देशभर में ईवीएम मशीनों में छेड़छाड़ और गड़बड़ी की जा रही है। पिछले इलेक्शन में तो पंजाब के एक गांव में आप को सिर्फ दो वोट मिले। जबकि वहां के लोग अकालियों को उखाड़ फेंकना चाहते थे।''
  • रविवार को वोटिंग के दौरान केजरीवाल ने कहा था, ''दिल्ली के कई इलाकों से मशीनों में खराबी की शिकायतें मिल रही हैं। पर्ची होने के बाद भी लोगों को वोट नहीं डालने दिया गया।''
  • बता दें कि सीएम केजरीवाल समेत आप के कई नेता ईवीएम में गड़बड़ी की शिकायत करते आए हैं। एमसीडी इलेक्शन में इस्तेमाल मशीनों पर सवाल उठाए जा रहे हैं।
EVMकी चली तो बीजेपी जीतेगी: राय
  • दिल्ली के मंत्री गोपाल राय ने कहा- ''अगर ईवीएम की चलती है तो सर्वे सही, बल्कि हमारी हालत इससे भी बुरी हो सकती है, लेकिन जनता की चली तो आप नंबर-1 होगी और हम बड़े मार्जिन से चुनाव जीतेंगे।''
  • गोपाल राय ने वोटिंग के बाद ट्वीट किया- ''क्योंकि आप का कॉम्पिटीशन ईवीएम+बीजेपी+कांग्रेस से है। इसीलिए हर एक वोट कीमती है। मैंने वोट डाल दिया है, आपको भी करना चाहिए।''

2012एमसीडी इलेक्शन के नतीजे

नार्थ दिल्ली
कुल वार्ड-104
बीजेपी- 59, कांग्रेस- 29, बीएसपी- 7, अन्य- 9

साउथ दिल्ली
कुल वार्ड- 104
बीजेपी- 44, कांग्रेस- 29, बीएसपी- 5, अन्य- 26

ईस्ट दिल्ली
कुल वार्ड- 64
बीजेपी- 35, कांग्रेस- 19, बीएसपी- 3, अन्य- 7

Read more ...

Saturday, March 4, 2017

खुशखबरी : होली में ट्रेनों की बहार, अगर न मिल रहा हो टिकट, तो ये हैं 10 स्पेशल ट्रेनें

दिल्ली :होली के मौके पर रेलयात्रियों की मांग को देखते हुए रेलवे ने होली स्पेशल ट्रेनों का ऐलान अभी से शुरू कर दिया है। रेलवे के आला अफसरों के मुताबिक जिन रूटों पर लोगों की भीड़ ज्यादा रहने की संभावना है वहां के लिए स्पेशल रेलगाड़ियों का ऐलान किया जा रहा है। होली पर्व के दौरान के सुविधाजनक आवागमन हेतु कई स्पेशल रेलगाड़ियों का ऐलान किया गया है।

82503/82504-आनंद विहार से कामाख्या

आनंद विहार से कामाख्या के बीच समर वेकेशन के लिए सुविधा स्पेशल ट्रेन 82503/82504 का संचालन शुरू किया जाएगा। यह ट्रेन 5 अप्रैल से 30 जून तक सप्ताह में एक दिन चलेगी। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक 8 मार्च से इस ट्रेन में बुकिंग शुरू हो जाएगी।

दिल्ली से दरभंगा के बीच भी सप्ताह में दो दिन स्पेशल ट्रेन दौड़ेगी। इसका संचालन 2 मार्च से 30 जून तक किया जाएगा। आनंद विहार से छपरा के बीच जनरल बोगी वाली ट्रेन 2 अप्रैल से 26 जून तक चलाई जाएगी। आनंद विहार से छपरा के लिए एसी, स्लीपर और जनरल कोच वाली दूसरी ट्रेन 7 मार्च से 28 जून के बीच चलेगी।

गोरखपुर-आनंद विहार टर्मिनल-गोरखपुर होली स्‍पेशल की समयसारिणी

05033 गोरखपुर-आनंद विहार टर्मिनल होली स्‍पेशल रेलगाड़ी 9 मार्च, 11 मार्च, 14 मार्च और 16 मार्च को गोरखपुर से दोपहर 02.30 बजे चलकर अगले दिन प्रात: 05.00 बजे आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी। वापसी की दिशा में ट्रेन नंबर 05034 आंनद विहार टर्मिनल-गोरखपुर होली स्‍पेशल 10 मार्च, 12 मार्च, 15 मार्च और 17 मार्च को आंनद विहार टर्मिनल से प्रात: 06.55 बजे प्रस्‍थान कर उसी दिन रात्रि 09.55 बजे गोरखपुर पहुंचेगी।

लोकमान्‍य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर-लोकमान्‍य तिलक टर्मिनस होली स्‍पेशल

रेलगाड़ी संख्या 01169 लोकमान्‍य तिलक टर्मिनस -गोरखपुर होली स्‍पेशल (01 फेरा) 10 मार्च शुक्रवार को लोकमान्‍य तिलक टर्मिनस से दोपहर 01.20 बजे प्रस्थान करके दूसरे दिन रात्रि 10.30 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। वापसी दिशा में रेलगाड़ी संख्या 01170 गोरखपुर-लोकमान्‍य तिलक टर्मिनस होली स्‍पेशल (1 फेरा) 14 मार्च मंगलवार को गोरखपुर से सुबह 07.00 बजे प्रस्थान करके अगले दिन दोपहर 02.00 बजे लोकमान्‍य तिलक टर्मिनस पहुंचेगी।

छत्रपति शिवाजी टर्मिनस मुंबई-जम्‍मूतवी, छत्रपति शिवाजी टर्मिनस होली स्‍पेशल

रेलगाड़ी संख्या 01171 छत्रपति शिवाजी टर्मिनस मुंबई-जम्‍मूतवी होली स्‍पेशल 10 मार्च शुक्रवार को छत्रपति शिवाजी टर्मिनस मुंबई से सुबह 06.45 बजे प्रस्थान करके अगले दिन सांय 05.55 बजे जम्‍मूतवी पहुंचेगी। वापसी दिशा में रेलगाड़ी संख्या 01172 जम्‍मूतवी- छत्र‍पति शिवाजी टर्मिनस होली स्‍पेशल 13 मार्च सोमवार को जम्‍मूतवी से मध्‍यरात्रि 01.55 बजे प्रस्‍थान करके अगले दिन सांय 05.40 छत्रपति शिवाजी टर्मिनस मुंबई पहुंचेगी.।

नई दिल्ली बरौनी चलेगी स्पेशल ट्रेन

ट्रेन 04404/04403 नई दिल्ली-बरौनी-नई दिल्ली एसी स्पेशल रेलवे तीन मार्च से 70 फेरों के लिए चलायेगा। ये ट्रेन प्रत्येक मंगलवार और शुक्रवार को नई दिल्ली शाम 7.25 बजे चलेगी जो सुबह 4 बजे लखनऊ पहुंचेगी। यहां से ट्रेन गोंडा, बस्ती, गोरखपुर, देवरिया, सीवान, छपरा, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर होते हुए अगले दिन शाम 6.50 बजे बरौनी पहुंचेगी । वापसी में ट्रेन बरौनी से प्रत्येक बुधवार और शनिवार रात 9.35 बजे चलेगी। इस ट्रेन का संचालन एक जुलाई तक किया जाएगा।

दिल्ली-दरभंगा स्पेशल ट्रेन

ट्रेन 04406/04405 दिल्ली -दरभंगा-दिल्ली एसी स्पेशल को भी 70 फेरों के लिए 2 मार्च से चलाया जाएगा। ये ट्रेन प्रत्येक सोमवार और गुरुवार को दिल्ली से दोपहर 11.15 बजे चलेगी जो शाम 6.40 बजे लखनऊ पहुंचेगी। यहां से ये ट्रेन गोंडा बस्ती, गोरखपुर, देवरिया सदर, सीवान,छपरा, हाजीपुर होते हुए सुबह 9.30 बजे दरभंगा पहुंचेगी। दरभंगा से ये ट्रेन 3 मार्च को दोपहर 12 बजे चलाई जाएगी। जो दोपहर 12.40 बजे दिल्ली पहुंचेगी।

चंडीगढ़-गोरखपुर के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन

ट्रेन 04924/04923 चंडीगढ़-गोरखपुर-चंडीगढ़ साप्ताहिक एक्सप्रेस स्पेशल को 35 फेरों के लिए 9 मार्च से चलाया जाएगा। ये ट्रेन प्रत्येक गुरुवार को चंडीगढ़ से दोपहर 11.15 बजे चलेगी जो दोपहर 11.15 बजे लखनऊ पहुंचेगी। यहां से ये ट्रेन सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली, लखनऊ, गोंडा होती हुई शाम 5.30 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। गोरखपुर से ये ट्रेन 10 मार्च को रात दस बजे चलाई जाएगी। जो दोपहर 2.25 बजे चंडीगढ़ पहुंचेगी।

भठिंडा-बनारस स्पेशल ट्रेन

ट्रेन 04998/04997 बठिंड़ा-वाराणसी-बठिंड़ा साप्ताहिक एक्सप्रेस स्पेशल 34 फेरों के लिए 5 मार्च से चलाया जाएगा। ये ट्रेन प्रत्येक रविवार को भठिंडा से रात 9. 05 बजे चलेगी जो दोपहर 1.40 बजे लखनऊ पहुंचेगी। यहां से ये ट्रेन बरनाला, सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली, लखनऊ, होती हुई शाम 7.20 बजे बनारस पहुंचेगी। बनारस से ये ट्रेन 6 मार्च से रात 9.20 बजे चलाई जाएगी। जो शाम 7 बजे भठिंडा पहुंचेगी।

07091 सिकंदराबाद-रक्सौल होली विशेष रेलगाड़ी

सिकंदराबाद से 21.40 बजे प्रस्थान कर काजीपेट, दूसरे दिन रामागुंडम, मनचेरियल, बल्लारशाह, सेवाग्राम, नागपुर, बेतुल, इटारसी, पिपरिया, जबलपुर, कटनी, सतना, तीसरे दिन इलाहाबाद, ज्ञानपुर रोड, वाराणसी, मुगलसराय, बक्सर, आरा, दानापुर, पटना, बख्तियारपुर, मोकामा, बरौनी, समस्तीपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी तथा बैरगनिया स्टेशनों पर रुकते हुए रक्सौल 18.15 बजे पहुंचेगी।
Read more ...

Tuesday, February 28, 2017

गुरमेहर ने छोड़ी दिल्ली, रेप धमकी मामले में FIR दर्ज, सियासत चरम पर, विस्तृत में पढ़े पूरा मामला...

नई दिल्ली । दिल्ली विश्वविद्यालय की छात्रा गुरमेहर कौर ने एबीवीपी के खिलाफ सोशल मीडिया पर अपना अभियान वापस ले लिया है। ऐसा कहा जा रहा है गुरमेहर ने आरएसएस समर्थित संगठन की ओर से कथित तौर पर धमकियां मिलने और भाजपा के नेताओं द्वारा ट्रोल किए जाने पर यह अभियान वापस लिया है।

शहीद कैप्टन मनदीप सिंह की बेटी कौर को उसके कॉलेज लेडी श्री राम कॉलेज ने समर्थन दिया है और उसके कदम को साहसपूर्ण बताया है।

गुरमेहर ने ट्वीट किया, मैं अभियान से हट रही हूं। सभी को मुबारक। मुझे अकेला छोड़ देने का अनुरोध करती हूं। मुझे जो कहना था, वह मैं कह चुकी हूं। एक चीज तय है कि अगली बार हम हिंसा या धमकियों का सहारा लेने से पहले दो बार सोचेंगे और यह इसी बारे में था।

गुरमेहर ने कहा कि उसे बहुत कुछ झेलना पड़ा और 20 साल की उम्र में मैं इतना ही बर्दाश्त कर सकती हूं।

विस्तृत में पूरा मामला

एबीवीपी के खिलाफ मुहिम छेड़ने वाली करगिल शहीद की बेटी और डीयू (दिल्ली यूनिवर्सिटी) की स्टूडेंट गुरमेहर कौर ने खुद को कैम्पेन से अलग कर लिया है। उन्होंने मंगलवार सुबह ट्वीट कर कहा- "मैं कैम्पेन से अलग हो रही हूं। सभी को बधाई। मैं रिक्वेस्ट करती हूं, मुझे अकेला छोड़ दिया जाए। मैंने जो कहना था कह दिया है।" उधर, पुलिस ने गुरमेहर को मिल रही रेप की धमकी मामले में एफआईआर दर्ज कर ली है। उधर, गुरमेहर के एक दोस्त ने दावा किया है कि वे दिल्ली छोड़कर चली गई हैं।

- पुलिस ने मंगलवार को गुरमेहर को मिल रही रेप की धमकी मामले में एफआईआर दर्ज कर ली है। साथ ही उन्हें पूरी सिक्युरिटी देने का भरोसा दिलाया।
- अरविंद केजरीवाल ने इस मामले में जांच की मांग की। ऐसा कहा रहा है कि केजरीवाल इस मामले में दिल्ली के एलजी अनिल बैजाल से मिलेंगे।
- डीयू में वामपंथी संगठनों ने मार्च निकाला। लेकिन गुरमेहर इसमें शामिल नहीं हुईं।

गुरमेहर​ ने कहा मार्च में नहीं होंगी शामिल

- मंगलवार सुबह गुरमेहर ने ट्वीट करके कहा- "मैं कैम्पेन से अलग हो रही हूं। सभी को बधाई। मैं रिक्वेस्ट करती हूं मुझे अकेला छोड़ दिया जाए। मुझे जो कहना था, कह दिया है। मैंने बहुत कुछ सहा है और 20 साल की उम्र में इतना ही मैं सह सकती थी। यह कैम्पेन मेरे बारे में नहीं, स्टूडेंट्स के बारे में है। प्लीज, बड़ी तादाद में इसमें शिरकत करें, सभी को शुभकामनाएं।"
- अगले ट्वीट में उन्होंने कहा, "मेरी बहादुरी और हिम्मत पर सवाल उठाने वाले किसी भी शख्स से कहना चाहूंगी, मैं काफी बहादुरी दिखा चुकी हूं। यह तय है कि किसी को भी धमकियां देने या हिंसा का रास्ता अपनाने से पहले अब हम कम से कम दो बार सोचेंगे ज़रूर।"
- इससे पहले सोमवार को गुरमेहर ने यह आरोप भी लगाया कि उन्हें एबीवीपी की ओर से रेप की धमकियां मिल रही हैं। इस मामले में उन्होंने वुमन कमीशन में शिकायत दर्ज कराई है।

क्या है मामला?

- पिछले दिनों दिल्ली के रामजस कॉलेज में बुधवार को AISA और ABVP के सपोर्टर्स के बीच भारी हिंसा हुई थी। इस हिंसा के खिलाफ गुरमेहर ने 22 फरवरी को अपना फेसबुक प्रोफाइल पिक्चर बदला।
- नए प्रोफाइल फोटो में वे एक तख्ती पकड़ी हुई नजर आईं। उस पर #StudentsAgainstABVP हैशटैग के साथ लिखा- "मैं दिल्ली यूनिवर्सिटी में पढ़ती हूं। ABVP से नहीं डरती। मैं अकेली नहीं हूं। भारत का हर स्टूडेंट मेरे साथ है।"
- गुरमेहर ने पोस्ट में लिखा- "ABVP का बेगुनाह स्टूडेंट्स पर किया गया हमला परेशान करने वाला है और इसे रोका जाना चाहिए। यह हमला प्रोटेस्ट कर रहे लोगों पर नहीं था, बल्कि यह डेमोक्रेसी के हर उस विचार पर हमला था, जो हर भारतीय के दिल के करीब है। यह आदर्शों, आजादी और देश के हर शख्स के हक पर हमला था।"
- "जो पत्थर तुम फेंकते हो, वे हमारे शरीर को चोट पहुंचाते हैं, लेकिन ये हमारे आदर्शों को चोट नहीं पहुंचा सकते। यह प्रोफाइल फोटो डर और नाइंसाफी के खिलाफ विरोध जाहिर करने का मेरा अपना तरीका है।"

गुरमेहर के खिलाफ क्रिकेटर, एक्टर और नेताओं के 6 बयान

- एक न्यूज चैनल से बातचीत में गुरमेहर ने कहा कि वीरेंद्र सहवाग का ट्वीट देखकर मेरा दिल टूट गया। मैं बचपन से उन्हें खेलते हुए देखती आ रही हूं। दरअसल, गुरमेहर ने एक पोस्ट की थी, जिसमें वे एक तख्ती लिए हुए हैं और उसमें लिखा है- "मेरे पिता को पाकिस्तान ने नहीं, जंग ने मारा था।"
1.सेलिब्रिटीज में सबसे पहले वीरेंद्र सहवाग ने गुरमेहर तख्ती वाली पोस्ट का मजाक उड़ाया था। सहवाग ने भी ट्विटर पर तख्ती के साथ अपनी एक फोटो पोस्ट डाली। इस पर लिखा, "दो ट्रिपल सेन्चुरी मैंने नहीं मारी थी, यह मेरे बैट ने लगाई थी।"
2.केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू ने ट्विटर पर लिखा, "इस स्टूडेंट का दिमाग किसने खराब किया? नेशनलिज्म को डिफाइन नहीं किया जा सकता। लेकिन जिसने अफजल गुरु और आतंकियों की तरह देश बांटने की कोशिश की, उसे तो एंटी-नेशनल ही माना जाएगा।"
3.केंद्रीय मंत्री वेंकैया नायडू ने कहा, "आप मेजॉरिटी से अलग बोलते हैं, वहां तक तो ठीक है, लेकिन बांटने की बात करना स्वीकार्य नहीं है। कुछ लोग यंग जनरेशन को बहका रहे हैं। इससे लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचती है। कोई जम्मू-कश्मीर की आजादी की बात कैसे कर सकता है? क्या आप यूनिवर्सिटीज को अलगाववाद की लैब की तरह बनाना चाहते हैं।"
4.बीजेपी सांसद प्रताप सिम्हा ने लिखा, "कम से कम दाऊद अपनी एंटी-नेशनल एक्टिविटीज को अपने पिता का नाम लेकर जस्टिफाई नहीं करेगा।"
5.रणदीप हुड्डा ने हाथों की इमोजी और स्माइली डालकर सहवाग के ट्वीट को रिट्वीट किया था। इसके बाद सोशल मीडिया पर एक ग्रुप रणदीप की लगातार आलोचना कर रहा था। बाद में रणदीप ने इस मामले में सफाई दी और कहा कि मुझे इस मामले में नहीं घसीटा जाए।
6. योगेश्वर दत्त ने मंगलवार को पोस्ट कर गुरमेहर का मजाक उड़ाया। उन्होंने हिटलर, लादेन और हिरण की फोटो पोस्ट की। चिंकारा हिरण के फोटो पर लिखा- " भाई ने मुझे नहीं मारा, बुलेट ने किया। वहीं, लादेन के फोटो लिखा- लोगों को नहीं मारा, बम ने मारा। हिटलर के फोटो पर लिखा- यहूदी को नहीं मारा, गैस ने किया।"
Read more ...

Tuesday, August 16, 2016

अरविंद केजरीवाल ने राजधानी में न्यूनतम मजदूरी 50 फीसदी बढ़ाई, 14000 रुपए हुई

नई दिल्ली: 70वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में न्यूनतम मजदूरी 50 प्रतिशत बढ़ाने की घोषणा की. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से इस वृद्धि दर को देश भर में लागू करने का भी आग्रह किया.

खचाखच भरे छत्रसाल स्टेडियम में केजरीवाल ने कहा, "जिनके जीवन में कम है, उनके लिए कानून में अधिक होना चाहिए. इसलिए हमने दिल्ली की न्यूनतम मजदूरी में करीब 50 फीसदी वृद्धि करने का फैसला किया है." उन्होंने आगे कहा कि अगले सप्ताह मंत्रिमंडल की बैठक के बाद इस आशय की अधिसूचना जारी कर दी जाएगी.

मुख्यमंत्री ने कहा, "पूर्ववर्ती सरकार के काम करने के तरीके से अमीर और गरीब के बीच खाई चौड़ी हो गई. धनी अधिक धनी हो गए और गरीब अधिक गरीब." तालियों की गड़गड़ाहट के बीच आम आदमी पार्टी के संयोजक ने कहा, "इस तरह की नीतियों के जरिए गरीबों की दशा सुधारने की जिम्मेदारी अब हमारी सरकार की है."

एक बार अधिसूचना जारी होने के बाद दिल्ली में अकुशल श्रमिक की न्यूनतम मजदूरी 9,568 रुपये से बढ़कर 14000 रुपये, अर्ध कुशल श्रमिक की 10,600 रुपये से बढ़कर 15,400 रुपये और कुशल श्रमिक की 11,600 रुपये से बढ़कर 17,000 रुपये हो जाएगी.

केजरीवाल ने कहा कि इससे अर्थव्यवस्था को भी बढ़ावा मिलेगा. उन्होंने कहा, "जितनी शक्तियां हमारे हाथ में हैं उसके इस्तेमाल से हम दिल्ली को रहने के लिए एक खुशहाल जगह बनाएंगे." गत पांच अगस्त को दिल्ली के कानून मंत्री ने कहा था कि स्वतंत्रता दिवस पर आप की सरकार श्रमिकों को एक उपहार देगी.

Read more ...
Copyright © 2015 Parashar Group All Rights Reserved- JanIndia.Com