Breaking News

देश

प्रदेश

खेल

लाइफस्टाइल

मनोरंजन

Showing posts with label लाइफस्टाइल. Show all posts
Showing posts with label लाइफस्टाइल. Show all posts

Saturday, April 1, 2017

रिलायंस जियो यूजर्स के लिए खुशखबरी, न्यू ईयर ऑफर की अवधि को बढ़ाया, सिर्फ 5 प्वाइंट्स में जानिए जियो के नये धमाकेदार ऑफर

रिलायंस Jio ने प्राइम सब्सक्रिप्शन लेने की आखिरी तारीख को शुक्रवार को 15 दिन के लिए और बढ़ा दिया। 31 मार्च की डेडलाइन से परेशान यूजर्स अब 15 अप्रैल तक जियो प्राइम सब्सक्रिप्शन ले सकेंगे। रिलायंस इंडस्ट्रीज के चीफ मुकेश अंबानी ने बताया कि अब तक करीब 7.20 करोड़ कस्टमर्स ने जियो प्राइम सब्सक्रिप्शन लिया है। अंबानी ने नए समर सरप्राइज ऑफर का भी एलान किया। इसमें सभी Jio Prime यूजर्स जुलाई तक फ्री सर्विस का फायदा उठा सकेंगे।

रिलायंस जियो के बड़े फैसले 
1) अब तक था Jio का ऐसा प्लान
- मुकेश अंबानी ने 21 फरवरी को Jio के 10 करोड़ यूजर्स होने का एलान किया था। इसी के साथ Jio प्राइम मेंबरशिप प्लान पेश किया था। इसमें Jio के वेलकम ऑफर और न्यू ईयर ऑफर को एक साल यानी 31 मार्च 2018 तक बढ़ाने के लिए 99 रुपए में प्राइम मेंबरशिप ऑफर की गई थी। इसके लिए 31 मार्च 2017 की डेडलाइन थी और 1 अप्रैल से जियो की सर्विसेज पेड करने की बात कही गई थी।

2) अब क्या होगा?
रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने बयान जारी कर कहा कि जो कस्टमर्स 31 मार्च तक Jio Prime में एनरोल नहीं करा पाए थे, उनके पास 15 अप्रैल तक का मौका है। वे 99 रुपए में Jio की 303 प्लान वाली सिम खरीद सकते हैं।

3) 15 अप्रैल तक एनरोल कराया तो क्या फायदा मिलेगा?
- Jio समर सरप्राइज एक्सक्लूसिवली प्राइम कस्टमर्स के लिए है। ऐसे प्राइम कस्टमर्स जो 15 अप्रैल से पहले 303 रुपए या उससे ज्यादा अमाउंट का फर्स्ट रिचार्ज करा लेंगे उन्हें पहले तीन महीने के लिए कॉम्प्लिमेंट्री सर्विसेस मिलेंगी।
- अंबानी ने कहा कि 15 अप्रैल तक एक्टेंशन देने से फ्री से पेड सर्विस पर जाने वाले यूजर्स को परेशानी नहीं होगी।

4) 4G LTE का नेटवर्क कितना मजबूत?
- अंबानी ने कहा कि Jio ने दुनिया का सबसे बड़ा 4G LTE वायरलेस ब्रॉडबैंड नेटवर्क बना लिया है। इसके एक लाख से ज्यादा मोबाइल टॉवर्स हैं। आने वाले महीनों में कंपनी एक लाख टॉवर्स और जोड़ेगी। इसमें कंपनी 2 लाख करोड़ रुपए का इन्वेस्टमेंट करेगी। यह दुनिया में किसी भी वायरलेस नेटवर्क में सबसे बड़ा इन्वेस्टमेंट होगा।

लायंस जियो अपने प्राइम मेंबरशिप वाले ग्राहकों के लिए एक और धमाकेदार ऑफर लेकर आया है. जियो वेलकम ऑफर और जियो हैप्पी न्यू ईयर ऑफर के बाद इस बार आए ऑफ़र का नाम है 'जियो समर सरप्राइज' स्कीम.


इस स्कीम में भी प्राइम मेंबर्स को तीन महीने तक फ्री 4G डेटा मुफ्त दिया जा रहा है. जानिए तीन महीने फ्री 4G डेटा के लिए क्या करना होगा आपको...
1. एक्सटेंड हुई डेट:
सबसे पहले तो जियो ने प्राइम मेंबर बनने की आखिरी डेट 31 मार्च को बढाकर 15 अप्रैल कर दिया है. यानी के अब आप 15 अप्रैल तक जियो के प्राइम मेंबर बनने के लिए अप्लाई कर सकते हैं. बता दें कि रिलायंस जियो के मुताबिक अब तक 7.2 करोड़ लोग इसके प्राइम मेंबर्स बन चुके हैं.

2. किनके लिए है ये ऑफर:
बता दें कि जियो की ' समर सरप्राइज स्कीम' सिर्फ उन लोगों के लिए है जो 15 अप्रैल से पहले जियो के प्राइम मेंबर बन जाएंगे. बता दें कि जियो ने वेलकम ऑफर और न्यू ईयर ऑफर को एक साल यानी 31 मार्च 2018 तक बढ़ाने के लिए 99 रुपए में प्राइम मेंबरशिप ऑफर की थी. जो ये नहीं लेते उनके लिए 15 अप्रैल से जियो की सर्विसेज पेड हो जाएंगी.
3. क्या है ऑफर:
रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने शुक्रवार को जियो प्राइम मेंबर्स को तोहफा देते हुए कहा कि जियो का समर सरप्राइज सिर्फ प्राइम मेंबर्स के लिए ही है. जो प्राइम मेंबर्स 15 अप्रैल से पहले 303 रुपए या उससे ज्यादा अमाउंट का रिचार्ज करा लेंगे उन्हें अगले तीन महीने तक 4G डेटा पहले की ही तरह मुफ्त मिलता रहेगा.

4. क्या है इस ऑफर का मतलब:
इस ऑफर के लिए आपको प्राइम मेंबर बनने के बाद फर्स्ट रिचार्ज ही 303 रुपए या उससे ज्यादा का कराना होगा. जो लोग पहले से प्राइम मेंबर हैं वो भी इतना ही रीचार्ज कराकर अगले तीन महीने तक इस ऑफर का फायदा उठा सकते हैं. ये सिम आपको 99 रुपए में खरीदनी होगी.
इस रीचार्ज के जरिए ग्राहक हैप्पी न्यू ईयर ऑफर में मिल रही सुविधाओं को जारी रख सकेंगे. इसके तहत उन्हें अनलिमिटिड फ्री कॉलिंग, अनलिमिटेड एसएमएस, जियो ऐप्स का सब्सक्रिप्शन और प्रतिदिन 1 जीबी का 4जी इंटरनेट मिलेगा
Read more ...

Friday, March 31, 2017

क्या है BS-3, 4 ? दोपहिया वाहनों पर बंपर डिस्काउंट, आज भी मौका, लेकिन रखें इन बातों का ध्यान...

लखनऊ/ नई दिल्ली। एक अप्रैल 2017 से बीएस-3 वाहनों की मैन्युफैक्चरिंग, सेल या रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक से स्टॉक में पड़ी गाड़ियों को निकालने की कवायद जोरों पर है, बीएस-3 मानक वाले वाहनों का पहली अप्रैल से रजिस्ट्रेशन नहीं होगा। सुप्रीम कोर्ट के इस आदेश के बाद बृहस्पतिवार लखनऊ में भी दोपहिया वाहनों के डीलरों ने बंपर डिस्काउंट की घोषणा कर दी।. देशभर में गुरुवार से ही खासकर दोपहिया वाहनों पर भारी छूट ऑफर की जा रही है.

दिवाली और धनतेरस के ऑफर में भी इतनी गाड़ियां नहीं बिकतीं. न ही कस्‍टमर को इतने बड़े ऑफर मिलते हैं. फिर भी एक-एक शहर में हजारों की संख्‍या में गाड़ियां एक ही दिन में लोगों ने खरीद लीं.

बाइक और स्कूटी पर 15 से 20 हजार रुपये तक की छूट पर वाहन लेने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। देर रात तक शो रूमों में वाहनों की बिक्री हुई। बीएस-3 मानक वाले वाहनों का रजिस्ट्रेशन 31 मार्च रात 12 बजे तक होगा।

 उतरेठिया स्थित हीरो शोरूम के मालिक मोहित बक्शी ने बताया की सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद बृहस्पतिवार सुबह कंपनी की तरफ  से बम्पर डिस्काउंट की घोषणा वाला ई-मेल आया।

सबसे ज्यादा छूट स्कूटी पर थी। 64 हजार की स्कूटी लोगों को 50 हजार में, 65 हजार की बाइक 54 हजार में बिकी। शाम होते-होते 22 स्कूटी, और आठ बाइक बिक गईं।
शो रूमों में रही ग्राहकों की भारी भीड़

शो-रूम में लगी ग्राहकों की भीड़

शाम तक ग्राहकों की भीड़ रही, लेकिन शो-रूम खाली हो चुके थे। तेलीबाग में स्थित होंडा शोरूम के मैनेजर के अनुसार स्कूटी पर 15 हजार और बाइक पर लगभग 20 हजार की छूट दी गई।

उतरेटिया में नामधारी बजाज के शोरूम मे सन्नाटा रहा। दरअसल कंपनी के पास स्कूटी नहीं थी। वहीं बाइक पर सबसे कम छूट की घोषणा कंपनी ने की थी। शोरूम के मैनेजर अमित मिश्र के अनुसार बीएस-3 की लगभग 30 बाइक उनके पास मौजूद हैं, कंपनी ने 3 हजार से सात हजार तक छूट के साथ इंश्योरेंस का ऑफर दिया है।

क्या है बीएस 3?
बीएस के मायने एमिशन स्टैंडर्ड से है.  बीएस यानी भारत स्टेज से पता चलता है कि आपकी गाड़ी कितना प्रदूषण फैलाती है.
बीएस के जरिए ही भारत सरकार गाड़ियों के इंजन से निकलने वाले धुएं से होने वाले प्रदूषण को रेगुलेट करती है.
बीएस मानक सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड तय करता है. देश में चलने वाली हर गाड़ियों के लिए बीएस का मानक जरूरी है.

बीएस के साथ जो नंबर होता है उससे यह पता चलता है कि इंजन कितना प्रदूषण फैलाता है. यानी जितना बड़ा नंबर उतना कम प्रदूषण.
भारत में एनसीआर और कुछ दूसरे शहरों में बीएस 4 लागू है. वैसे देश भर में बीएस 3 लागू है.

विदेश में क्या है मानक?

यूरोप में इस तरह के मानक को यूरो कहते हैं. वहीं अमेरिका में ये मानक टीयर 1, टीयर 2 है.


सुप्रीम कोर्ट के फैसले का असर?
सुप्रीम कोर्ट ने अब देश भर में बीएस 3 की गाड़ियों की बिक्री पर पाबंदी लगा दी है. यानी अब देश भर में बीएस 4 का नियम पूरी तरह लागू हो जाएगा.

दरअसल, सुप्रीम कोर्ट के आदेश की चपेट में आने वाले कुल 8 लाख बीएस 3 वाहनों में अकेले टू-वीइलर्स की तादाद 6.71 लाख है. ऐसे में डीलरों को इन्हें बेचने के लिए महज दो दिन का वक्त मिला. कोर्ट के आदेश के बाद कंपनियां पस्त हैं तो ग्राहकों की बल्ले-बल्ले हो रही है. अगर आपने बंपर छूट का फायदा नहीं उठाया है तो आपके पास आज तक का वक्त है, लेकिन भविष्य के जोखिमों के प्रति भी सतर्क रहना जरूरी है. अभी का मुनाफा, बाद की मुश्किल नहीं बन जाए, इसलिए इन महत्वपूर्ण बातों पर जरूर गौर कर लें.


  • – सूत्रों के मुताबिक, कुछ जगहों पर और खासकर महानगरों को छोड़कर, आरटीओ दफ्तर ने डीलरों को एक विकल्प दिया है कि वो उन बीएस 3 वाहनों की इनवॉइस बना लें जो अब तक नहीं बिक पाए और एक सप्ताह में ग्राहकों के डीटेल भर दें. ऐसे में दिल्ली, मुंबई, कोलकाता जैसे महानगरों में कारों पर ऐसी छूट नहीं पा सकते क्योंकि इन जगहों पर अब बीएस 3 वाहनों के रजिस्ट्रेशन नहीं हो सकते.
  • – दरअसल, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के मुताबिक 1 अप्रैल से पहले बेचे गए वाहनों के रजिस्ट्रेशन उन जगहों पर हो सकते हैं जहां बीएस 3 वाहनों के लिए रजिस्ट्रेशन की अनुमति मिली हुई है. वैसे वाहन जो 1 अप्रैल से पहले खरीदे गए, लेकिन उनका रजिस्ट्रेशन 1 अप्रैल के बाद हुआ हो तो उनके लिए इसका प्रमाण देना होगा कि खरीद 31 मार्च की आधी रात से पहले हो गई. ऐसे में एक खरीदार के नाते आपको यह सुनिश्चित करना होगा कि डीलर आपको एक भी दस्तावेज या इनवॉइसेज 31 मार्च की तारीख के बाद का नहीं दे दे.
  • – एक और महत्वपूर्ण बात यह है कि 2020 तक देश में मौजूदा बीएस 4 से आगे जाकर बीएस 6 उत्सर्जन नियम लागू हो जाएंगे. ऐसे में आपके अभी खरीदे गए बीएसी 3 वाहनों की रीसेल वैल्यू बिल्कुल कम हो जाएगी, बशर्ते सरकार तब बीएस 3 वाहनों की कोई रीसेल पॉलिसी लेकर नहीं आए.
  • – एक और जोखिम यह है कि जब देश में बीएस 4 वाहनों के आने के कुछ वर्षों बाद बीएस 3 वाहनों के डिस्पोजल का अनिवार्य नियम बन गया तो आपको इसके रीसेल वैल्यू की चिंता छोड़ किसी तरह कबाड़ में बेचकर ही छुटकारा पाना पड़ सकता है. कुल मिलाकर, छोटे शहरों के लोगों के पास अभी तो बड़ा फायदा उठाने का मौका है, लेकिन भविष्य की चुनौतियां और जोखिम भी हैं.
Read more ...

Friday, November 18, 2016

कहीं आपके हाथ से निकल न जाए ये जबरदस्त 501 रुपए वाला फ़ोन, जानें फीचर्स...

रिंगिग बेल्स के फ्रीडम 251 के बाद अब एक ओर ऐसा स्मार्टफोन आ गया है जिसकी कीमत महज 501 रुपए है. चैम्पवन कंपनी शुक्रवार को अपने चैम्प वन सी1 स्मार्टफोन की फ्लैश सेल करने जा रही थी, लेकिन किसी कारण से इस सेल को रोक दिया गया. अब फ्लैश सेल 21 नवंबर, 2016 को शाम 5 बजे से होगी.

इस स्मार्टफोन की कीमत 7999 रुपए है, लेकिन सेल के दौरान इसे सिर्फ 501 रुपए में खरीदने का मौका मिल सकता है. सेल कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट www.champ1india.org, www.champ1india.com पर शुरू होगी.


फोन के फीचर्स की बात इसमें 5 इंच की एचडी डिस्प्ले, 1.3 गीगाहर्ट्ज क्वाडकोर प्रोसेसर दिया गया है. ऑपरेटिंग सिस्टम एंड्रॉइड 5.1 लॉलीपॉप है. फोन में 2 जीबी की रैम और 16 जीबी की इंटरनल मैमोरी दी गई है. फोन का रियर कैमरा 8 मेगापिक्सल और फ्रंट कैमरा 5 मेगापिक्सल का होगा.

इसके अलावा फोन में 2500 एमएएच की बैटरी लगी है. इतना ही नहीं चैम्प सी एलटीई एनेबल डुअल सिम स्मार्टफोन है और इसकी सबसे खास बात यह है कि इसमें एक फिंगरप्रिंट स्कैनर भी दिया गया है.
स्मार्टफोन को 501 रुपए में खरीदने के लिए यूजर को पहले कंपनी का एक ऐप स्मार्टफोन में इन्स्टॉल करना होगा. सेल में शामिल होने खर्च करने होंगे 51 रुपए...
फ्लैश सेल में शामिल होने के लिए कस्टमर को पहले 51 रुपए का चैम्पवन कंपनी क्लीन मास्टर मोबाइल ऐप खरीदना होगा.
कंपनी के अनुसार केवल ऐसा करने वाले एग्जिस्टिंग कस्टमर की फ्लैश सेल में फोन खरीद पाएंगे.
फर्स्ट स्टेप में 51 रुपए ऐप डाउनलोड करने के लिए जाएंगे, 501 रुपए में इसे नहीं जोड़ा जाएगा.
कस्टमर फ्लैश सेल के दौरान फोन खरीदने में कामयाब हो जाता है, तो 501 रुपए ही देने होंगे.
स्मार्टफोन का प्री-बुकिंग ऑर्डर नहीं लिया जाएगा और इस पर कैश ऑन डिलिवरी उपलब्ध रहेगी.
#Android 5.1#ChampOne C1#Ringing bell
Read more ...

Wednesday, November 9, 2016

500 के नए नोट के क्या है फीचर? जानें एक क्लिक पर...

नई दिल्ली. रिजर्व बैंक गवर्नर उर्जित पटेल ने मंगलवार को प्रेस कॉन्‍फ्रेंस कर 500 और 2000 के नए नोट की फोटो जारी की और उसके फीचर बताएं। 2000 का नया नोट गहरे गुलाबी रंग को होगा। वहीं, 500 का नोट हरे रंग का होगा। आइए जानते हैं नए नोट कैसे होंगे और उनमें क्‍या फीचर होंगे।

500 रुपए के नए फीचर्स

1. नोट के आगे की तरफ सी थ्रू रजिस्टर में पांच सौ रुपए लिखा होगा। आईडेंटिफिकेशन मार्क के ऊपर दिखाई देने वाली फूल सी आकृति सी थ्रू रजिस्टर के नाम से जानी जाती है।
2. 500 रुपए की लेटेंट इमेज होगी। गांधी जी की फोटो के साइड में लेटेंट इमेज होती है। इसमें जितने का नोट है उसकी संख्या लिखी होती है।
3. देवनागरी में नोट पर वैल्यू यानी 500 लिखा होगा।
4. इसके बीच में महात्मा गांधी की पोट्रेट होगी। पहले ये नोट पर दाएं तरफ थी।
5. इसमें सिक्युरिटी थ्रेड होगा। नोट को झुकाने पर इसका कलर थ्रेड ग्रीन से ब्लू में बदलेगा।
6. नोट के दाएं तरफ गारंटी क्लॉज, प्रॉमिस क्लॉज और गवर्नर के सिग्नेचर होंगे। वहीं आरबीआई का चिन्ह होगा। 7. पोट्रेट और इलेक्ट्रोटाइप वाटरमार्क।
8. नोट के ऊपर से लेफ्ट साइड और नीचे से राइट साइड नंबर पैनल होगा। पैनल में नंबर छोटे से बड़े होंगे।
9. नीचे से दाएं तरफ रुपए के सिंबल के साथ नोट की नंबर वाली वैल्यू होगी। ये ग्रीन से ब्लू में बदल जाएगी।
10. नोट के दाएं तरफ ही अशोका पिलर होगा। कमजोर आंखों वालों के लिए महात्मा गांधी की पोट्रेट, अशोक स्‍तंभ और ब्लीड लाइन और आइडेंटिटी मार्क उभरा हुआ होगा।​
11. राइट साइड में रेकट्राइंगल का साइन उभरा हुआ होगा। जिसमें 500 लिखा होगा।
12. लेफ्ट और राइट साइड सात एंगुलर ब्लीड लाइन उभरी हुई होगी।
13. नोट की पीछे की तरफ लेफ्ट साइड प्रिंटिंग ईयर छपा होगा।
14. लेफ्ट साइड पर ही स्वच्छ भारत का लोगो और स्लोगन होगा।
15. पीछे की तरफ लैंग्वेज पैनल बीच में होगा।
16. इसके पीछे की तरफ तिरंगा फहरे हुए लाल किले की फोटो होगी। ये भारत के हेरिटेज को दर्शाता है।
17. पीछे नोट में देवनागरी में नोट की वैल्यू यानी 500 लिखा होगा।
Read more ...

2000 के नए नोट के क्या है फीचर? जानें एक क्लिक पर...

नई दिल्ली. पीएम मोदी ने मंगलवार को एक ऐतिहासिक फैसले में 9 नवंबर से 500 और 1000 के पुराने नोटों को डिमोनेटाइज यानी चलन से बाहर (बंद) कर दिया है। इनकी जगह 500 और 2000 के नए नोट जारी किए जाएंगे। रिजर्व बैंक गवर्नर उर्जित पटेल ने मंगलवार को प्रेस कॉन्‍फ्रेंस कर 500 और 2000 के नए नोट की फोटो जारी की और उसके फीचर बताएं। 2000 का नया नोट गहरे गुलाबी रंग को होगा। वहीं, 500 का नोट हरे रंग का होगा। आइए जानते हैं नए नोट कैसे होंगे और उनमें क्‍या फीचर होंगे।

ऐसा दिखेगा 2000 का नया नोट

- 2000 रुपए का नया करंसी नोट मैजेंटा (गहरा गुलाबी) रंग का होगा। इसमें महात्मा गांधी की नई सीरीज वाली फोटो होगी।
- नए नोट में किसी तरह का कोई लेटर नहीं होगा। इसके अलावा इसमें आरबीआई के नए गवर्नर उर्जित पटेल के दस्‍तखत होंगे।
- नोट के पीछे की तरफ इसका प्रिंटिंग ईयर '2016' पब्लिश होगा। वहीं पीछे की ओर मंगलयान की फोटो होगी। नोट के आगे और पीछे का डिजाइन, ज्योमैट्रिक पैटर्न कलर के हिसाब से होगा।

नए 2000 के नोट के ये फीचर

1. नोट के आगे की तरफ सी थ्रू रजिस्टर में 2000 रुपए लिखा होगा। आईडेंटिफिकेशन मार्क के ऊपर दिखाई देने वाली फूल सी आकृति सी थ्रू रजिस्टर के नाम से जानी जाती है। 2000 के नोट में फूल की जगह इसका मूल्य होगा। जो रोशनी में दिखेगा।​
2. नोट पर दो हजार की लेटेंट इमेज भी होगी। गांधीजी की फोटो के साइड में लेटेंट इमेज होती है। इसमें जितने का नोट है उसकी संख्या लिखी होती है।
3. नोट में देवनागरी में भी नोट की वैल्यू यानी 2000 लिखा होगा।
4. इसके बीच में महात्मा गांधी की पोट्रेट होगी।
5. लेफ्ट साइड में छोटे अक्षरों में आरबीआई और दो हजार लिखा होगा।
6. सिक्युरिटी थ्रेड में ‘भारत’, आरबीआई और 2000 लिखा होगा। नोट को झुकाने पर इसका कलर 'थ्रेड ग्रीन' से 'ब्लू रंग' में बदलेगा।
7. नोट के दाएं तरफ गारंटी क्लॉज, प्रॉमिस क्लॉज और गवर्नर के सिग्नेचर होंगे। वहीं इसी तरफ आरबीआई का चिन्ह भी होगा।
8. नीचे से दाएं तरफ रुपए के सिंबल के साथ 2000 लिखा होगा। ये कलर चेंज इंक में लिखा है। जो ग्रीन से ब्लू रंग में बदलेगा।
9.नोट के ऊपर से लेफ्ट साइड और नीचे से राइट साइड नंबर पैनल होगा। पैनल में नंबर छोटे से बड़े होंगे। कमजोर आंखों वालों के लिए महात्मा गांधी की पोट्रेट, अशोक पिलर और ब्लीड लाइन और आइडेंटिटी मार्क उभरा हुआ होगा।​
10.दाएं तरफ 2000 का इलेक्ट्रोटाइप वाटरमार्क होगा
11.नोट के दाएं तरफ ही अशोक स्‍तंभ होगा।
12.राइट साइड में रेकट्राइंगल का साइन उभरा हुआ होगा। जिसमें 2000 लिखा होगा।
13.लेफ्ट और राइट साइड सात एंगुलर ब्लीड लाइन उभरी हुई होगी।
14. नोट की पीछे की तरफ लेफ्ट साइड प्रिंटिंग साल छपा होगा।
15. लेफ्ट साइड पर ही स्वच्छ भारत का लोगो और स्लोगन होगा।
16. पीछे की तरफ लैंग्वेज पैनल बीच में होगा।
17. मंगलयान की फोटो होगी। नोट में देवनागरी में नोट की वैल्यू यानी २००० लिखा होगा। पीछे की तरफ इसका डायमेंशन 66mm*16mm भी होगा।


Read more ...

जियो का एक और धमाकेदार अॉफर, जियो दे रही मोबाइल टॉवर लगाने का मौका, जानें कैसे करें अप्लाई...

नई दिल्ली। अगर आपके पास छत या खाली प्लॉट है तो आपके पास कमाई का बेहतर मौका हैै। आप रिलायंस जियो से जुड़कर हर महीने 25 से 30 हजार रुपए कमाई कर सकते हैं। अगर आपका घर दिल्ली, मुंबई जैसे मेट्रो सिटीज में है तो यह मंथली इनकम डबल या इससे भी ज्यादा हो सकती है। असल में रिलायंस जियो अपने 4जी नेटवर्क को मजबूत करने के लिए अगले 6 महीनों में पूरे देश में 45000 मोबाइल टॉवर लगाने जा रही है। ऐसे में आप भी मोबाइल टॉवर के लिए आवेदन कर सकते हैं।
रिलायंस जियो का अगले 4 साल के दौरान 1 लाख करोड़ रुपए इन्वेस्टमेंट का प्लान है, जिसके तहत ये टॉवर भी लगाए जाने हैं। इस बारे में रिलायंस जियो और टेलिकॉम मिनिस्टर के बीच मीटिंग भी हुई है। कंपनी जल्द ही टॉवर लगवाने का प्रॉसेस शुरू करने जा रही है। जियो पहले भी 1.6 लाख करोड़ रुपए इन्वेस्ट कर चुकी है और पूरे देश में 2.82 लाख बेस स्टेशन इंस्टाल किए जा चुके हैं।
जियो ने टेलिकॉम मिनिस्टर को यह जानकारी दी है। कंपनी ने कहा कि कंज्यूमर्स की सुविधा के लिए हर संभव प्रयास किया गया है, लेकिन पर्याप्त संख्‍या में इंटरकनेक्शन प्वॉइंट नहीं मिलने से कंज्यूमर्स को दिक्कतें आ रही हैं। प्रमुख टेलिकॉम ऑपरेटर्स जरूरत के हिसाब से इंटरकनेक्शन प्वॉइंट नहीं उपलब्ध करा रहे हैं, जिससे उनके नेटवर्क पर जियो की कॉल ड्रॉप हो रही हैं। सूत्रों का कहना है कि जियो की इस सूचना के बाद टेलिकॉम मिनिस्टर ने प्रमुख टेलिकॉम ऑपरेटर्स से इंटरकनेक्शन प्वॉइंट का मसला आपस में मिलकर तुरंत सुलझाने को कहा है।

टावर लगाने वाली कंपनियों से भी कर सकते हैं संपर्क

- मोबाइल ऑपरेटर्स कुछ प्राइवेट कंपनियों को मोबाइल टॉवर लगवाने का कांट्रैक्ट देती हैं।
- इंडस टॉवर्स, अमेरिकन टॉवर कॉरपोरेशन, भारती-इन्फ्राटेल, एटीसी, वायोम, जीटीएल जैसी प्राइवेट कंपनियां मोबाइल ऑपरेटर्स के बेस पर अलग-अलग लोकेशंस पर मोबाइल टॉवर लगाने का काम करती हैं।
- इन कंपनियों की वेबसाइट पर आप भी आवेदन कर सकते हैं।

टावर लगाने वाली कंपनी को दें पूरी डीटेेल

मोबाइल टॉवर लगवाने के लिए आपको टॉवर लगाने वाली कंपनियों की वेबसाइट पर जाना होगा। वहां आपको एक लिंक मिलेगा, जिसमें अपने नाम और एड्रेस के साथ प्रॉपर्टी की पूरी डिटेल देनी होगी। आपको बताना होगा कि आपका प्लॉट है या छत, ओनरशिप आपके नाम से है या ज्वॉइंट। इसके अलावा यह बताना होगा कि प्रॉपर्टी रेजिडेंशियल है या कमर्शियल। इसके बाद आपको अपने राज्य और शहर की जानकारी देनी होगी।

अगर आपके पास छत है तो टॉवर लगवाने के लिए आपको कम से कम 500 वर्ग फुट की जगह देनी होगी। वहीं, अगर आपके पास प्लॉट है तो इसके लिए कम से कम 2000 वर्ग फुट की जगह होनी जरूरी है।

मोबाइल टॉवर लगवाने के बाद मंथली रेंट औसत 25 से 30 हजार रुपए होगी। लोकेशन के हिसाब से मंथली इनकम बदल सकती है। जैसे दिल्ली, मुंबई जैसे मेट्रो सिटीज में लोकेशंस अच्छी है तो 50 हजार या इससे भी ज्यादा मिल सकता हे। वहीं छोटे शहरों में 25 से 30 हजार तो रूरल एरिया में 15 हजार रुपए तक मंथली रेंट मिलता है।

अगर आपकी प्रॉपर्टी पर मोबाइल टॉवर लग रहा है तो इसके लिए आपको अपनी ओर से कोई खर्च नहीं करना होगा। यह बिल्कुल फ्री है, सारा काम मोबाइल लगाने वाली कंपनी को होगा।
मोबाइल ऑपरेटर्स खुद यह तय करती हैं कि किन लोकेशन में टॉवर लगवाने की जरूरत है। इसके बाद वह जगह का चुनाव करते हैं। अगर उनकी चुनी हुई लोकेशन में आपकी प्रॉपर्टी है तो आप इसका बेनेफिट ले सकते हैं। इसलिए आपकी प्रॉपर्टी की लोकेशन इसके लिए बहुत महत्वपूर्ण होती है। हालांकि, जियो का पूरे देश में लगातार नेटवर्क बढ़ाने की योजना है तो ऐसे में इस योजना का लाभ ज्यादा से ज्यादा लोग उठा सकते हैं।
Read more ...

Wednesday, November 2, 2016

खुशखबरी : इस बैंक ने की होम लोन में भारी कटौती, 6 साल में सबसे कम

नई दिल्ली । दिवाली के मौके पर भारतीय स्टेट बैंक ने होम लोन रेट में भारी कटौती की है. बता दें कि गृह ऋण की यह दर 6 सालों की सब निचली दर है. कटौती के बाद एसबीआई का होम लोन 9.1 प्रतिशत हो गया है. बता दें कि स्कीम के तहत महिलाओं को होम लोन 9.1 प्रतिशत की दर से मिलेगा, जबकि अन्य सभी लोगों को होम लोन 9.15 फीसदी पर मिलेगा. अभी तक महिलाओं के लिए होम लोन की दर 9.25 फीसदी थी, जबकि अन्य के लिए ये 9.30 फीसदी होगी.

इस बारे में एसबीआई के एमडी रजनीश कुमार बताया कि ने इस कटौती से 50 लाख के होम लोन पर हर महीने 542 रुपये कम ईएमआई देनी होगी. कुमार के मुताबिक मार्च से लेकर अब तक ईएमआई में करीब 1500 रुपये की कटौती हो चुकी है.

जहाँ तक अन्य बैंकों की ब्याज दर का सवाल है तो स्टेट बैंक की होम लोन दर इस समय आईसीआईसीआई और एचडीएफसी बैंक की होम लोन दर से भी 20 बीपीएस कम है. आईसीआईसीआई और एचडीएफसी बैंक की होम लोन दर 9.3 फीसदी है. उधर सार्वजनिक क्षेत्र के स्टेट बैंक ऑफ बीकानेर एंड जयपुर (एसबीबीजे) ने भी अपनी ब्याज दर में 0.1 प्रतिशत की कटौती की है.
Read more ...

Wednesday, October 26, 2016

खुशखबरी : रिलायंस जियो ने अपने यूजर्स को दिया दिवाली का धमाकेदार तोहफ़ा, जाने क्या है तोहफा...

नई दिल्लीः रिलायंस जियो अपने कस्टमर्स को वेलकम ऑफर के तहत फ्री 4G डेटा और फ्री वॉयल कॉल दे रहा है. इस वक्त कंपवी का वेलकम ऑफर 31 दिसंबर 2016 तक वैलिड है. लेकिन हाल ही में आई रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी अपने वेलकम ऑफर की अवधि बढ़ा सकती है. बिजनेस न्यूज पेपर मिंट की रिपोर्ट के मुताबिक जियो के स्ट्रैटजी प्लाइंग हेड चाहते हैं कि ”जियो के कस्टमर्स से तब तक पैसे लेना ठीक नहीं होगा जब तक उन्हे संतोषजनक सेवा ना मुहैया करा दी जाए.

इसके अलावा कंपनी के एनालिस्ट्स भी जियो वेलकम ऑफर को मार्च 2017 तक बढ़ाने का सुझाव दे रहे हैं. जो साधारण वेलकम ऑफर की अवधि से तीन महीने ज्यादा है.

आपको बता दें जियो ने एयरटेल, वोडाफोन, आइडिया जैसे टेलीकॉम ऑपरेटर्स पर पर्याप्त इंटरकनेक्ट प्वांइट ना मुहैया कराने का आरोप लगाया था. इस शिकायत का संज्ञान लेते हुए टेलीकॉम रेगूलेटरी ट्राई ने इन कंपनी पर जुर्माना लगाने का मंत्रालय को सुझाव दिया है.

हाल ही में जियो के लाइफ-टाइम फ्री कॉलिंग स्कीम को ट्राई की ओर से हरी झंडी मिली है लेकिन ट्राई ने वेलकम ऑफर के लिए कुछ शर्ते लगाई हैं जिसके तहत तीन दिसंबर तक जियो सिम खरीदने वाले ही वेलकम ऑफर का लाभ ले सकते हैं.

हालांकि कंपनी वेलकम ऑफर को बढ़ाने के सुझाव पर क्या फैसला लेगी ये जानना दिलचस्प होगा.
Read more ...

हिंदुत्व सिर्फ कोई धर्म नहीं बल्कि एक जीवनशैली है : सुप्रीम कोर्ट

 सुप्रीम कोर्ट ने 18 अक्टूबर से कुछ ऐसी याचिकाओं पर सुनवाई शुरू कर दी है, जिसका भारतीय चुनावी प्रक्रिया और भारतीय संविधान पर दूरगामी असर पड़ सकता है।

धर्म के आधार पर वोट की अपील करने की मनाही के कानूनी दायरे पर विचार कर रही सात न्यायाधीशों की संविधान पीठ ने मंगलवार को एक बार फिर साफ किया कि वे हिन्दुत्व या धर्म के मुद्दे पर विचार नहीं करेंगे। फिलहाल कोर्ट के सामने 1995 का हिन्दुत्व का फैसला विचाराधीन नहीं है। कोर्ट ने कहा कि उन्हें जो मसला विचार के लिये भेजा गया है उसमें हिन्दुत्व का जिक्र नहीं है। उन्हें विचार के लिए जनप्रतिनिधित्व कानून की धारा 123(3) की व्याख्या का मामला भेजा गया है जिसमें धर्म के नाम पर वोट मांगने को चुनाव का भ्रष्ट तरीका माना गया है। कोर्ट इसी कानून की व्याख्या के दायरे पर विचार कर रहा है।

जानिये हिंदुत्व का यह पूरा मामला है क्या ? क्यों सुप्रीम कोर्ट इस मसले पर बात करने से इनकार कर रही।  बात ये है की  इस मामले की जड़ें नब्बे के दशक के महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से जुड़ी है , जिसमे हिंदुत्व के नाम पर वोट मांगने के आधार पर बम्बई हाई कोर्ट ने करीब दस नेताओं का चुनाव रद्द कर दिया था।

 हाई  कोर्ट ने इसे चुनाव का भ्रष्ट तरीका माना था, हालांकि 1995 में सुप्रीमकोर्ट ने हाई कोर्ट ने फैसला पलट दिया था। उस समय न्यायधीशों की तीन पीठ की बैठक में कहा था कि हिंदुत्व सिर्फ कोई धर्म नहीं बल्कि एक जीवनशैली है। यहाँ तक कि बीजेपी के नेता अमिताभ सिंह की याचिका सुप्रीम कोर्ट में लंबित रह गयी।
अब एक बार फिर सामाजिक कार्यकर्ता तीस्ता सीतलवाड़ ने 1995 में आये फैसले पर दोबारा विचार की दरख्वास्त की।  उनकी मांग थी चुनाव में राजनीतिक पार्टियों को हिंदुत्व के नाम पर वोट मांगने से रोक जाए।  फिलहाल सुप्रीम कोर्ट ने हिदुत्व को नए सिरे से परिभाषित करने से इनकार करते हुए बीते मंगलवार को कहा कि अब वह इस मुकाम पर  की पुनर्समीक्षा नहीं करेगा।  इस मसले पर मुख्य न्यायधीश टीएस ठाकुर सहित सात सदस्यीय जजों की पीठ ने कहा , हम बड़ी बहस में नही जाना चाहेंगे कि हिंदुत्व क्या है और इसके मायने क्या है। हम अपने 21 बर्ष पुराने फैसले पर भी पुनर्विचार नहीं करेंगे। हम सिर्फ इस फैसले को संदर्भ के तौर पर पेश किये जाने वाले मामले की ही सुनवाई करेंगे। 

.....दीक्षा गुप्ता


Read more ...

Tuesday, October 25, 2016

एडमिशन न लेने वाले स्कूलों पर कार्रवाई से इनकार...

इस मोर्डर्न जमाने में बच्चों का बेहतर भविष्य उनकी बेहतर स्कूली शिक्षा से बनता है , लेकिन अब हाल यह हो चुका है कि राजधानी लखनऊ के कई स्कूल ऐसे है जो बच्चों को अपने विद्यालय में एडमिशन ही नही देते है।

 ऐसे विद्यालयों पर पहले  करवाई का प्रावधान था जिससे बच्चों के माता-पिता को ज्यादा मुश्किलो का सामना नहीं करना पड़ता था , लेकिन राईट टू एजुकेशन (RTI) के तहत  बच्चों का  एडमिशन न लेने वाले स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई से जिला प्रशासन ने इन्कार कर दिया है । अफसरों का कहना है  कि आरटीआई एक्ट में एडमिशन के लिए पूरी गाइडलाइन दी गयी है , लेकिन इस पर कार्रवाई न करने वाले स्कूलों पर किसी भी प्रकार की कार्रवाई का कोई प्रावधान नही है  । आलम यह है कि छः से अधिक स्कूलों ने एडमिशन देने से मना कर दिया है जिससे लगभग 200 पेरेंट्स भटक रहे है और जब जिला प्रशासन से सवाल किया तो वे यह कहकर पीछे हट गए की कार्यवाई का कोई प्रावधान  ही नही है। और वहीँ एक ओर  आरटीआई एक्टिविस्ट समीना बानो ने बताया कि आरटीआई में भले ही कार्रवाई का कोई नियम न हो, लेकिन स्कूलों  को शासन की ओर से आदेश जारी किया गया है। इस बयान के बाद भी अगर कोई स्कूल बच्चों को एडमिशन देने से मना कर रहा है तो यह शासनादेश का उल्लंघन समझा जाएगा और उन पर कड़ी  कार्यवाई भी की जा सकती है।  इन सब  से  तो यही  समझ आता है जिला प्रशासन जरूरतमंद  बच्चों के एडमिशन के लिए प्रयास ही नहीं कर रही है  बल्कि  उनकी शिक्षा में रोड़ा बनने का काम कर रही है।  लखनऊ के जिलाधिकारी का कहना है कि इस बारे मे कानूनी राय ली गयी है। इस एक्ट के तहत कोई भी  कार्रवाई का प्रावधान नही है और ऐसे में हम चाहते हुए भी स्कूलों  पर  कार्रवाई नहीं कर सकते।
दीक्षा गुप्ता

Read more ...

Saturday, October 15, 2016

बड़ी खबर : SSC सीजीएल 2016 की परीक्षा रद्द, दोबारा होगी परीक्षा, पढ़े पूरी खबर...

इलाहाबाद। कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल एग्जामिनेशन (सीजीएल) 2016 टीयर-1 दोबारा आयोजित कराने का फैसला लिया है। शुक्रवार को इसके लिए एसएससी की ओर से नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया। परीक्षा का आयोजन 27 अक्टूबर को होगा।
दोबारा परीक्षा कराने के पीछे एसएससी ने प्रशासनिक कारण बताया है। सीजीएल 2016 का आयोजन 27 अगस्त और 11 सितंबर को किया गया था। परीक्षार्थियों के कुल 43 बैच बनाए गए थे जिसमें 14.99 लाख परीक्षार्थियों ने शिरकत की थी।
इसके लिए 96 शहरों में 415 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। आयोग की ओर से जारी की गई सूचना के अनुसार दोबारा होने वाली परीक्षा में केवल सेकेंड बैच के सेकेंड शिफ्ट के परीक्षार्थियों को ही शामिल किया जाएगा।

एसएससी ने नोटिफिकेशन जारी करते हुए साफ किया है कि टीयर-1 के रिजल्ट 8 नवंबर काे जारी होने के बाद टीयर-2 की तैयारियां शुरू हो जाएंगी। इस परीक्षा के लिए आयोग ने तीस नवंबर से दो दिसंबर तक की संभावित तिथि तय की है। तिथियों की अंतिम घोषणा आयोग बाद में करेगा।
Read more ...

Tuesday, February 9, 2016

क्या सच में आमिर लंच डेट पर गए सनी लियोन के साथ?

अभिनेत्री सनी लियोन का एक इंटरवियू हाल ही में काफी चर्चा में रहा। इस इंटरव्यू में सनी लियोनी से उनके अतीत के बारे में काफी सवाल पूछे गए, जिनके सनी ने बड़ी समझ और बेबाकी से जवाब भी दिए। इसी इंटरव्यू में पत्रकार ने सनी से आमिर खान के साथ काम करने को लेकर भी सवाल पूछा था। अब जो खबर आई है वह और भी ज्यादा इंट्रस्टिंग है। अंग्रेजी अखबार के मुताबिक आमिर खान ने सनी के साथ मुलाकात की और उनके साथ लंच भी किया। जिसके जवाब में सनी ने कहा था कि वे जरूर आमिर के साथ काम करना चाहेंगी। लेकिन शायद आमिर उनके साथ काम ना करें। इसके बाद अभिनेता आमिर खाने ट्वीट कर कहा था उन्हें सनी के साथ काम करने में कोई परहेज नहीं है। आमिर ने सनी लियोनी का इंटरव्यू करने वाले पत्रकार की आलोचना भी की थी। दरअसल, आमिर खान अपनी फिल्म की शूटिंग के सिलसिले में दिल्ली में थे। यहीं उन्हें पता चला कि सनी और उनके हसबैंड डेनियल वीबर भी यहीं मौजूद हैंतो आमिर ने दोनों को लंच पर इनवाइट किया। इसके बाद आमिर ने दोनों से देर बातें भी की।
Read more ...

Tuesday, February 2, 2016

यूपी में एक लीटर पेट्रोल से 200 Km. चलने वाली साइकिल तैयार

आगरा। ताज नगरी में स्टूडेंट्स ने ऐसी साइकिल बनाई है, जो पेट्रोल से चलती है। जी हां, एक लीटर पेट्रोल में साइकिल 200 किमी का सफर तय कर सकती है। यही नहीं, मोटरसाइकिल की तरह ये 35 किमी/घंटे की रफ्तार से दौड़ भी सकती है। आगे पढ़‍िए, क्या है साइकिल की खासयित...
- खेतों में कीटनाशक छिड़कने वाली मशीन का लगा है इंजन।
- पेट्रोल टंकी के लिए किया साइकिल के पाइप का इस्तेमाल।
- टंकी की क्षमता एक लीटर तक है, जो देखने में हुबहू मोटरसाइकिल की पेट्रोल टंकी जैसी लगती है।
- साइकिल के हैंडल को ही एक्सीलेटर का रूप दिया है।
पैडल से होगी स्‍टार्ट
- साइकिल में नार्मल पैडल लगे हैं। साथ ही इंजन से बैट्री को कनेक्‍ट कर एक स्विच दिया गया है।
- पैडल को घूमाते ही स्विच ऑन करने पर साइकिल बाइक में बदल जाएगी।
- खास बात ये है कि अगर पेट्रोल खत्‍म हो जाता है तो यह नार्मली साइकिल के रूप में काम करेगी।
कैसे आया साइकिल बाइक का आइडिया
- आॅटो मोबाइल इंजीनियरिंग कर रहे पांच स्टूडेंट मुकुल गौड़, विक्रांत रावत, रंजुल मिश्रा, सुधांशु गोस्वामी और तुषार गोयल ने इस आइडिया पर काम किया।
- स्‍टूडेंट्स ने बताया, यू ट्यूब पर अमेरिका में बनी पेट्रोल साइकिल बाइक देखी।
- यहीं से खुद ऐसी ही साइकिल बाइक बनाने की ठानी।
- रेट को ध्यान में रखकर कीटनाशक स्प्रे मशीन का इंजन खरीदा, जिसे पेट्रोल से चलने लायक बनाया।
- पेट्रोल रखने के लिए अलग से टंकी न बनाकर साइकिल के फ्रेम को काटकर टंकीनुमा पाइप बनाया।
- साइकिल बाइक को बनाने में कुल 8 हजार रुपए का खर्च आया।
Read more ...

Saturday, January 30, 2016

क्यो विश्व विख्यात हैं शनि शिंगणापुर, आइये जानें !

(जन इंडिया) मृत्युंजय पाराशर : पूरे भारत में शनि महाराज के दो प्रमुख निवास स्थान हैं जिनमें एक मथुरा के पास स्थित कोकिला वन है और दूसरा महाराष्ट्र के औरंगाबाद में स्थित शिंगणापुर धाम। इनमें शिंगणापुर का विशेष महत्व है। यहां पर शनि महाराज की कोई मूर्ति नहीं है बल्कि एक बड़ा सा काला पत्थर है जिसे शनि का विग्रह माना जाता है।

शनि के प्रकोप से मुक्ति पाने के लिए देश विदेश से लोग यहां आते हैं और शनि विग्रह की पूजा करके शनि के कुप्रभाव से मुक्ति का आशीर्वाद प्राप्त करते हैं। माना जाता है कि यहां पर शनि महाराज का तैलाभिषेक करने वाले को शनि कभी कष्ट नहीं देते।

शनि मराहाज के शिंगणापुर पहुंचने की कहानी बड़ी ही रोचक है। सदियों पहले शिंगणापुर में खूब वर्षा हुई। वर्षा के कारण यहां बाढ़ की स्थिति आ गई। लोगों को वर्षा प्रलय के समान लगने लग रही थी। इसी बीच एक रात शनि महाराज एक गांववासी के सपने में आए।

शनि महाराज ने कहा कि मैं पानस नाले में विग्रह रूप में मौजूद हूं। मेरे विग्रह को उठाकर गांव में लाकर स्थापित करो। सुबह इस व्यक्ति ने गांव वालों को यह बात बताई। सभी लोग पानस नाले पर गए और वहां मौजूद शनि का विग्रह देखकर सभी हैरान रह गये।

गांव वाले मिलकर उस विग्रह का उठाने लगे लेकिन विग्रह हिला तक नहीं, सभी हारकर वापस लौट आए। शनि महाराज फिर उस रात उसी व्यक्ति के सपने में आये और बताया कि कोई मामा भांजा मिलकर मुझे उठाएं तो ही मैं उस स्थान से उठूंगा। मुझे उस बैलगाड़ी में बैठाकर लाना जिसमें लगे बैल भी मामा-भांजा हों।

अगले दिन उस व्यक्ति ने जब यह बात बताई तब एक मामा भांजे ने मिलकर विग्रह को उठाया। बैलगाड़ी पर बिठाकर शनि महाराज को गांव में लाया गया और उस स्थान पर स्थापित किया जहां वर्तमान में शनि विग्रह मौजूद है। इस विग्रह की स्थापना के बाद गांव की समृद्घि और खुशहाली बढ़ने लगी।
Read more ...

Friday, January 29, 2016

इलाहाबाद विश्वविद्यालय में शुरू हुई टीचर की भर्ती

इलाहाबाद। इलाहाबाद विश्वविद्यालय में शिक्षकों के रिक्त पदों की भर्ती की प्रक्रिया शुरू हो गई है। असिस्टेन्ट प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और प्रोफेसर के 293 पदों के लिए आवेदन मांगे गए हैं। आवेदन दस मार्च तक लिए जाएंगे। सामान्य और ओबीसी अभ्यर्थियों से 500 और एससी तथा एसटी अभ्यर्थियों से 200 रुपये फीस ली जाएगी। लगभग चार साल में इविवि की ओर से शिक्षक भर्ती के लिए तीसरी बार विज्ञापन निकाला गया है।

293 में 160 पद असिस्टेन्ट प्रोफेसर, 84 एसोसिएट प्रोफेसर और 49 पद प्रोफेसर के हैं। यह पद कला, विज्ञान, वाणिज्य, विधि संकाय के साथ ही इविवि से संबद्ध सेंटर और इंस्टीट्यूट के हैं। असिस्टेन्ट प्रोफेसर के 160 पदों में 84 पद अनारक्षित हैं जबकि 42 पद ओबीसी, 23 एसटी और 11 एसटी के लिए आरक्षित हैं। इसी तरह एसोसिएट प्रोफेसर के 84 पदों में 64 अनारक्षित हैं जबकि 13 एससी और सात एसटी के लिए आरक्षित हैं। प्रोफेसर के 49 पदों में 37 अनारक्षित हैं जबकि आठ एससी और चार एसटी के लिए आरक्षित हैं। इससे पूर्व फरवरी 2012 में 504 और फरवरी 2014 में बैकलॉक के लगभग 52 पदों के लिए विज्ञापन निकाला गया था। जानकारों का कहना है कि इस नई भर्ती के शुरू होने के साथ ही फरवरी 2012 की भर्ती का अस्तित्व अब समाप्त हो गया। इस भर्ती में जिन लोगों ने आवेदन किए थे उनके आवेदन अब बेकार हो गए।

लिखित परीक्षा का भी है जिक्र
विज्ञापन के साथ दिए गए निर्देश में लिखा गया है कि यूजीसी रेगुलेशन 2010 यथा संशोधित 2013 के तहत चयन आवेदन पत्रों की स्क्रीनिंग के बाद इंटरव्यू के जरिए किया जाएगा। पूर्व के विज्ञापनों की तरह इस बार भी इंटरव्यू से पहले लिखित परीक्षा कराने का उल्लेख भी किया गया है। यह कहते हुए कि लिखित परीक्षा कराना सक्षम अधिकारी के विवेक पर निर्भर करेगा। यह महत्वपूर्ण इसलिए है क्योंकि इविवि के शोधार्थियों और अतिथि प्रवक्ताओं की ओर से असिस्टेन्ट प्रोफेसर की भर्ती लिखित परीक्षा से कराने की मांग की जा रही है। इस बारे में पिछले दिनों कुलपति को ज्ञापन भी सौंपा गया था।

ऑफलाइन ही होगा आवेदन
पूर्व कुलपति प्रो. ए सत्यनारायन के कार्यकाल में हुई कार्य परिषद की बैठक में तय हुआ था कि शिक्षक भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन लिए जाएंगे। इविवि की ओर से ऑनलाइन आवेदन लेने के लिए एजेन्सी चयन करने को निविदा भी निकाली गई थी लेकिन नए कुलपति प्रो. आरएल हांगलू ने व्यवस्था बदल दी। पहले की तरह ऑफलाइन आवेदन ही लिए जाएंगे।

कम हो गई पदों की संख्या
चर्चा थी कि शिक्षकों के 500 से अधिक रिक्त पदों के लिए विज्ञापन निकाले जाएंगे लेकिन 293 पद ही विज्ञापित किए गए हैं। इसकी वजह किसी को समझ में नहीं आ रही है। फरवरी 2012 में 504 पदों के लिए विज्ञापन निकाले गए थे। 22 विभागों में 78 पदों पर भर्ती हुई। बचे हुए 426 पदों में से 18 विभागों के एससी, एसटी और ओबीसी के 52 पदों के लिए बैकलॉग का विज्ञापन फरवरी 2014 में निकाला गया था। इस प्रकार कुल 374 पद बचते हैं। 2012 से 2015 के बीच लगभग 80 शिक्षक सेवानिवृत हुए। इस प्रकार भी पदों की संख्या 450 से अधिक ही होनी चाहिए थी।
Read more ...

Thursday, January 28, 2016

ASI, SI और कांस्टेबल के लिए करें आवेदन, पढ़े पूरी खबर!

नई दिल्ली : सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) ने ग्रुप-‘बी ’और ‘सी’ के 143 पदों पर नियुक्तियों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। सभी नियुक्तियां अस्थायी हैं, जिन्हें बाद में स्थायी भी किया जा सकता है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार 21 फरवरी तक इन पदों के लिए ऑफलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया से जुड़ी समस्त जानकारियों के लिए नीचे पढ़ें :
पद के आधार पर रिक्तियों का विवरण
सब इंस्पेक्टर (स्टाफ नर्स), पद : 15 (सामान्य-6)
योग्यता
मान्यता प्राप्त स्कूल व शिक्षा बोर्ड से विज्ञान विषय के साथ बारहवीं की परीक्षा पास हो।
जनरल नर्सिंग में तीन वर्षीय डिप्लोमा प्राप्त हो।
साथ ही किसी स्टेट नर्सिंग काउंसिल या सेंट्रल में वैध पंजीकरण हो।
इसके अलावा अस्पताल में काम करने का दो साल का अनुभव अनिवार्य है।
अधिकतम आयु : 21 साल और अधिकतम 30 साल।
वेतनमान : 9,300 से 34,800 रुपये। ग्रेड पे 4,200 रुपये मिलेगा।
असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर (फार्मासिस्ट), पद : 13 (सामान्य-7)
योग्यता
विज्ञान विषय के साथ बारहवीं हो।
फार्मेसी में डिग्री या डिप्लोमा प्राप्त हो।
इसके साथ ही फार्मासिस्ट के तौर पर वैध पंजीकरण हो।
एएसआई (ऑपरेशन थिएटर टेक्निशियन), पद : 02 (सामान्य)
योग्यता
विज्ञान विषय के साथ 12वीं की परीक्षा पास हो।
ऑपरेशन थिएटर टेक्निशियन में डिप्लोमा हो या ऑपरेशन थिएटर असिस्टेंट कम सेंट्रल स्टेराइल सप्लाई असिस्टेंट में सर्टिफिकेट प्राप्त हो।
इसके अलावा किसी अस्पताल में ऑपरेशन थिएटर टेक्निशियन के तौर पर काम करने का दो साल का अनुभव हो।
एएसआई (डेंटल टेक्निशियन), पद : 02 (सामान्य)
योग्यता
विज्ञान विषय में बारहवीं पास हो।
डेंटल हाइजीनिस्ट कोर्स में दो वर्षीय डिप्लोमा हो।
साथ ही डेंटल टेक्निशियन के तौर पर एक साल का अनुभव हो।
एएसआई (रेडियोग्राफर), पद : 05 (सामान्य-2)
योग्यता
विज्ञान विषय के साथ बारहवीं पास हो।
साथ ही रेडियो डायग्नोसिस के तौर पर दो वर्षीय डिप्लोमा किया हो।
इसके अलावा किसी अस्पताल के रेडियोलॉजिकल विभाग में एक साल का कार्यानुभव हो।
आयु सीमा (उपर्युक्त चार पद) : 21 फरवरी 2016 को न्यूनतम 20 साल और अधिकतम 30 साल।
वेतनमान (उपर्युक्त चार पद) : 5,200 से 20,200 रुपये। ग्रेड पे 2,800 रुपये मिलेगा।
हेड कॉन्स्टेबल (स्टेवार्ड), पद : 02 (सामान्य)
योग्यता
मान्यता प्राप्त बोर्ड से दसवीं की परीक्षा में पास हो।
साथ ही केटरिंग किचन मैनेजमेंट में डिप्लोमा/ सर्टिफिकेट प्राप्त हो।
इसके अलावा संबंधित क्षेत्र में एक साल का कार्यानुभव हो।
आयु सीमा (21 फरवरी 2016 को) : न्यूनतम 18 साल और अधिकतम 25 साल।
वेतनमान : 5,200 से 20,200 रुपये। ग्रेड पे 2,400 रुपये मिलेगा।
कॉन्स्टेबल, पद : 104 (सामान्य-50)
ट्रेड के आधार पर रिक्तियां
वेटर, पद : 26 (सामान्य-15)
कारपेंटर, पद : 02
पेंटर, पद : 17 (सामान्य-11)
ट्रेलर, पद : 20 (सामान्य-7)
कॉब्लर, पद : 29 (सामान्य-14)
गार्डनर, पद : 06 (सामान्य-2)
योग्यता (उपर्युक्त छह पद)
दसवीं में पास हो या समकक्ष योग्यता हो।
इसके साथ ही संबंधित ट्रेड में दो वर्षीय आईटीआई डिप्लोमा हो। या
एक वर्षीय आईटीआई सर्टिफिकेट हो या वोकेशनल इंस्टीट्यूट से संबंधित ट्रेड में कम से कम एक साल का अनुभव प्राप्त हो।
इसके साथ ही संबंधित ट्रेड में दो साल का अनुभव हो।
मल्टी स्किल्ड उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी।
आयु सीमा (21 फरवरी 2016 को ) : न्यूनतम 18 साल और अधिकतम 23 साल।
आया, पद : 04 (सामान्य-1) सिर्फ महिला
योग्यता
दसवीं की परीक्षा पास हो। दसवीं में विज्ञान विषय की पढ़ाई की हो।
रेड क्रॉस सोसाइटी से फस्र्ट एड एग्जामिनेशन में पास होने का सर्टिफिकेट हो या प्रशिक्षित दाई हो।
इसके अलावा आया के रूप में काम करने का एक साल का अनुभव प्राप्त हो।
आयु सीमा (21 फरवरी 2016 को ) : न्यूनतम 18 साल और अधिकतम 25 साल।
वेतनमान (उपर्युक्त सात पद) : 5,200 से 20,200 रुपये। ग्रेड पे 2,000 रुपये मिलेगा।
सूचना :
- उम्मीदवार एक या एक से अधिक पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।
- अधिकतम आयु सीमा में ओबीसी श्रेणी के उम्मीदवारों को तीन साल और एससी, एसटी श्रेणी को पांच साल की छूट प्राप्त है।
चयन प्रक्रिया : फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (पीईटी), फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट (पीएसटी), डॉक्यूमेंटेशन, लिखित परीक्षा/ असिस्मेंट, फाइनल मेडिकल एग्जामिनेशन के माध्यम से योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।
फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (पद के अनुसार)
कॉन्स्टेबल पद के लिए 4.8 किलोमीटर की दौड़ 24 मिनट में पूरी करनी होंगी। वहीं महिलाओं के लिए यह दौड़ 2.4 किलोमीटर की होगी, जिसे उन्हें18 मिनट में पूरा करना होगा।
शेष पदों के लिए दौड़ 3.2 किलोमीटर की होगी, जिसे पूरा करने के लिए पुरुष उम्मीदवारों को 14 मिनट का समय मिलेगा, वहीं महिला उम्मीदवारों को 1.6 किलोमीटर की दौड़ 8.30 मिनट में पूरी करनी होगी।
फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट (पद के अनुसार)
कॉन्स्टेबल के लिए कद (पुरुष): 167.5 सेमी और महिला के लिए 157 सेमी। सीना (सिर्फ पुरुष) : 78 सेमी. बिना फुलाए और फुलाने के बाद 5 सेमी. और।
शेष पदों के लिए कद (पुरुष): 170 सेमी और महिला के लिए 157 सेमी। सीना (सिर्फ पुरुष) : 80 सेमी. बिना फुलाए और फुलाने के बाद 5 सेमी. और।
डॉक्यूमेंटेशन (उपर्युक्त सभी पद) : फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट में सफल रहे उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट जांच के लिए बुलाया जाएगा।
लिखित परीक्षा/ असिस्टमेंट का प्रारूप
इसमें दो पेपर होंगे। पहला पेपर कुल 100 अंकों का होगा। इसमें जनरल नॉलेज, न्यूमेरिकल एबिलिटी, जनरल इंग्लिश एंड हिंदी, जनरल रीजनिंग से बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। इस पेपर में सफल होने के लिए सामान्य श्रेणी को 50% और एससी, एसटी, ओबीसी को 45% अंक लाने होंगे।
कॉन्स्टेबल के लिए दूसरा पेपर ट्रेड टेस्ट का होगा। इसमें संबंधित ट्रेड से 50 अंकों के लिए प्रश्न होंगे।
शेष पदों के लिए दूसरे पेपर में टेक्निकल रिटन एग्जामिनेशन होगा। यह 100 अंकों के लिए होगा।
फाइनल मेडिकल एग्जामिनेशन : लिखित परीक्षा की मेरिट के आधार पर उम्मीदवारों को मेडिकल परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा।

आवेदन शुल्क
सामान्य और ओबीसी श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए 50 रुपये। शुल्क का भुगतान आईपीओ/ डीडी/ चेक के माध्यम से ‘पीएओ, एसएसबी, एमएचए’, नई दिल्ली के पक्ष में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, आरके पुरम, नई दिल्ली  (ब्रांच कोड-01076) में देय होना चाहिए।
एससी, एसटी, पूर्व सैनिक और महिला उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क में छूट मिलेगी।
आवेदन प्रक्रिया
वेबसाइट (www.ssbrectt.gov.in) के होमपेज पर जाएं। होमपेज पर बाईं तरफ दिए गए ‘क्विक लिंक्स’ के तहत ‘एडवर्टाइजमेंट्स’ ऑप्शन पर क्लिक करें। अगले वेबपेज पर ‘एडवर्ट फॉर फिलिंग अप पोस्ट्स ऑफ एसआई.......’ लिंक पर क्लिक करें। ऐसा करने पर नियुक्ति का विज्ञापन खुलेगा। विज्ञापन के साथ जुड़े आवेदन फॉर्म का ए4 आकार के पेपर पर प्रिंटआउट निकालें और उसमें मांगी गई तमाम जानकारियां दर्ज कर दें।
अब पूर्ण रूप से भरे हुए फॉर्म को मांगे गए दस्तावेजों की सेल्फ अटेस्ट की हुई फोटोकॉपी के साथ तय पते पर भेजें। ये दस्तावेजों निम्न हैं-
दो पासपोर्ट साइज के फोटोग्राफ।
जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)।
डीडी/ आईपीओ/ चेक।
डोमिसाइल/ स्थायी प्रमाण पत्र।
खुद का पता लिखा और 25 रुपये की डाक टिकट लगा दो लिफाफे (11.5 सेमी ७ 27.5 सेमी)
लिफाफे के ऊपर उम्मीदवार ‘एप्लिकेशन फॉर द पोस्ट ऑफ ...(आवेदित पद) -2015’ लिखें।
यहां भेजें आवेदन : द असिस्टेंट डायरेक्टर (रिक्रूटमेंट), फोर्स हेडक्वाटर, एसएसबी, ईस्ट ब्लॉक-वी, आरके पुरम, नई दिल्ली-110066
डाक से आवेदन स्वीकार होने की अंतिम तिथि : 21 फरवरी 2016
अधिक जानकारी यहां
फोन : - 011-26193929,09868396372
वेबसाइट : www.ssbrectt.gov.in
Read more ...

Tuesday, December 29, 2015

सर्दियों में वजन बढ़ाना हैं तो बनाएं ऐसा डाइट प्लान

हमारी बॉडी तभी आकर्षक और खूबसूरत लगेंगी जब वह परफैक्ट शेप में होगी यानि कि न तो मोटी और न ही जरूरत से ज्यादा स्लिम। वजन को कंट्रोल करने के लिए तो लोग एक्सरसाइज, योग और डायट प्लान का सहारा लेते हैं लेकिन अगर वजन बढ़ाना हो तो डायट प्लान बनाना थोड़ा मुश्किल हो जाता है। वजन बढ़ाने का मतलब आपके शरीर में प्रोटीन, विटामिन, फाइबर और मिनरल का सही मात्रा में सेवन करना। कुछ लोग वजन जल्दी बढ़ाने के लिए तरह-तरह की दवाइयों का इस्तेमाल करते हैं लेकिन इनके फायदे कम और नुकसान ज्यादा होते हैं। इसलिए बेहतर यहीं हैं कि हैल्दी रूप में वजन बढ़ाने के लिए नैचुरल तरीकों को अपनाया जाएं और खाने-पीने का पूरा ध्यान रखा जाएं। खाने-पीने वाली चीजें भी फैट से भरपूर होने की बजाए पौष्टिक होनी चाहिए क्योंकि ज्यादा फैट से मोटापे की समस्या हो सकती है। सर्दियों में आप वजन को आसानी से बढ़ा सकते हैं क्योंकि सर्दियों में खाना आसानी से पच जाता है।
कैसा हो वजन बढ़ाने का डाइट प्लान
ब्रेकफास्घ्ट
ब्रेकफास्ट हमेशा लंच और डिनर से हैवी करना चाहिए क्योंकि रात के खाने और ब्रेकफास्ट में काफी अंतर होता है, जिससे शरीर में एनर्जी कम हो चुकी होती हैं। ऐसे में सुबह की शुरुआत एक गिलास गुनगुने दूध, चाय, कॉफी या ताजे जूस से करें। दो अंडों का आमलेंट या उबले अंडे, मक्खन, शहद या जैम के साथ ब्राउन ब्रेड की 4 स्लाइस खाएं। अगर आप यह सब नहीं खा सकते तो पनीर या आलू के कम से कम 2 परांठें खाएं।
लंच
लंच में दही की एक कटोरी, 2-3 घी लगी चपाती, चावल, हरी सब्जियों, पनीर दाल और सलाद (टमाटर,खीरा, बंदगोभी) भर पेट खाएं। आप नॉनवेज खाते हैं तो मटन और फिश खाएं। दोपहर का खाना छोडऩे से गैस्ट्रिक की परेशानी हो सकती है।  हां आप इस समय कम मात्रा में भोजन ले सकते हैं लेकिन इसे स्किप न करें क्योंकि काम के बाद आपको रात को ज्यादा भूख लगती हैं और रात को आप जरूरत से ज्यादा ही खा लेते हैं जिससे भोजन पचता नहीं है।
स्घ्नैक्घ्स टाइम
स्नैक्स टाइम यानि शाम को फिर से भूख लगनी शुरू हो जाती है। इस टाइम आप चाय कॉफी ले सकते हैं चाहें तो साथ में बिस्कुटया ब्राउन ब्रैड की एक दो स्लाइस ले सकते हैं ताकि आपके शरीर को ऊर्जा मिलें। चाहें तो आप ड्राई फ्रूट्स भी खा सकते हैं।
डिनर
रात के खाने में घी लगी 1-2 चपाती, हरी सघ्ब्घ्जी, एक बाउल दाल, एक प्घ्लेट सलाद लें। सर्दियों में मीठा खाने का बहुत मन करता है आप दाल या गाजर  का हल्वा, गर्म गुलाब जामुन खा सकते हैं।  रात को सोने से आधा घंटा पहले नमक और चीनी के बिना नियमित रूप से गुनगुना नींबू पानी लेना चाहिए ताकि खाया-पिया पच जाए। इस डाइट प्लान से अगर आपका वजन न बढ़ें तो डाक्टरी सलाह जरूर लें।
Read more ...

महिलाएं ना करें शराब का सेवन, हो सकता है ये खतरा

हर कोई इस बात से जागरुक हैं कि शराब और सिगरेट शरीर के लिए हानिकारक होती है लेकिन फिर भी लोग इन्घ्हें पीना नहीं छोड़ते। लेकिन हाल ही में आए शोध में पता चला है कि शराब लड़कियों के लिए ज्घ्यादा खतरनाक होती है। एक रिसर्च के मुताबिक शराब के ज्यादा सेवन से महिलाओं को डिहाइड्रेशन का ज्यादा खतरा रहता है। शराब के सेवन से महिलाओं में हार्मोन्स का संतुलन भी बिगड़ जाता है। शराब पीने के बाद अक्सर आप ज्यादा खाना खा लेती हैं, इससे वजन बढने का खतरा रहता है। रिसर्च के मुताबिक महिलाओं में लीवर और दिमाग संबंधी समस्याएं ज्यादा होती हैं। इस वजह से महिलाओं में अल्कोहल का पाचन प्रभावित होता है। शराब पीने से महिलाओं को जल्दी नींद नहीं आती है। जिससे अवसाद बढने के चांस ज्घ्यादा होते हैं। शराब महिलाओं के होने वाले बच्घ्चों पर भी असर डालता है।
Read more ...

5 मिनट में चमकाएं अपना बाथरूम इन उपायों से ...

जितना घर की सफाई करनी जरुरी है उतना ही जरूरी है घर का बाथरूम साफ होना  इसके लिए आपको नियमित रूप से इसकी सफाई करनी चाहिए। लेकिन मान लीजिए कि अगर आपके पास बिल्कुल समय ना हो और बाथरूम साफ करना ही करना हो, तो क्या इसके लिये हम आपको कुछ आसान से टिप्स बताएंगे जिससे अपने बाथरूम को पांच मिनट में चमका सकती हैं। आइए जानते हैं कैसे।
पोछा
बाथरूम जल्द सूख जाए इसके लिये जमीन पर वाइपर से पानी को पोछ दें। इससे बाथरूम जल्द सूख जाएगा।
बाथरूम का फर्श चमकाने के लिए
बाथरूम की चमक बनाए रखने के लिए फर्श पर सीधी डिटर्जेट डाल कर साफ न करें। जिस पानी से पोंछा लगाना हो, उसमें थोडा सा डटर्जेट डालकर फर्श पर पोंछवाएं।
स्क्रब
घोल को छिडकने के थोडी देर बाद उसे झाडू की सहायता से स्क्रब कीजिए। बाथरूम की हर जगह जैसे, टाइल, कमोड आदि पर ब्रश और झाडू से सफाई करें।
पानी से सफाई
जब स्क्रबिंग का कार्य समाप्त हो जाए, तब झट से पाइप या मग उठाइए और पानी से साबुन साफ कर दीजिए या फिर बाल्टी भर कर भी पानी डाल सकती हैं। इससे आपका काम और भी ज्यादा आसान हो जाएगा। कमोड को साफ करने के बाद उसे फ्लश करना मत भूलिएगा।
साबुन का घोल
पानी में सर्फ डालिये और उससे घोल तैयार कीजिए। इस पानी को बाथरूम के कोनों में डालिए और झाडू लेकर रगड़ दीजिए। चाहे तो टॉयलेट क्लीनर का भी प्रयोग कर सकती हैं। बस आपको इसे डालने के बाद केवल 1 मिनट के लिये छोड कर रखना होगा।
Read more ...
Copyright © 2015 Parashar Group All Rights Reserved- JanIndia.Com