Breaking News

देश

प्रदेश

खेल

लाइफस्टाइल

मनोरंजन

Showing posts with label bahubali-2. Show all posts
Showing posts with label bahubali-2. Show all posts

Saturday, April 29, 2017

Video :…तो कटप्पा ने बाहुबली को इसलिए मारा?

नई दिल्ली। 'जय माहिष्मति...' माहिष्मति का रखवाला बाहुबली फिर लौट आया है। पूरा माहिष्मति साम्राज्य बाहुबली के आने पर मंगलगीत गा रहा है। पिछले 2 साल से हर किसी के जेहन में एक ही सवाल था, 'आखिर कटप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा?' वही कटप्पा जिसे बाहुबली कभी मामा कहकर पुकारता था। बाहुबली को कटप्पा बेहद प्यार करते थे, फिर ऐसी क्या नौबत आन पड़ी कि कटप्पा ने ही खुद बाहुबली को मार दिया। आज ऐसे सभी प्रश्नों का उत्तर मिल गया है।

एस.एस राजामौली की फिल्म 'बाहुबली 2: द कनक्लूजन' लंबे इंतजार के बाद शुक्रवार को रिलीज हो गई। अगले एक हफ्ते के लिए तमाम सिनेमाघरों में बुकिंग हो चुकी है। अब जो भी माहिष्मति के युवराज बाहुबली के दर्शन करना चाहता है उसे नाकों चने चबाने पड़ रहे हैं। टिकट खिड़कियां बंद पड़ी हैं, सिनेमाहॉल अपनी पूरी क्षमता के साथ फिल्म का प्रदर्शन कर रहे हैं।

जिन लोगों को टिकट मिल गई है वे सिनेमाघरों में बाहुबली और कटप्पा के रिश्ते को फलते-फूलते देख रहे हैं। वह देख रहे हैं कि कैसे बाहुबली और देवसेना का प्यार परवान चढ़ता है। कैसे बाहुबली और भल्लाल देव इन दो भाईयों में दुश्मनी पनपती है और बढ़ती है। लेकिन जिन्हें टिकट खिड़की से निराश लौटना पड़ा या ऑनलाइन टिकट नहीं मिल पायी वे उम्मीद लगाए बैठे हैं कि जल्द ही उन्हें भी टिकट मिल जाएगी।

जिस तरह से बाहुबली 2 के लिए लोगों में क्रेज दिख रहा है उसे देखते हुए लगता है कि इस फिल्म को ऐतिहासिक ओपनिंग तो मिलेगी ही, साथ ही कमाई के मामले में भी यह नया इतिहास रचेगी। बता दें कि फिल्म के हिन्दी वर्जन के सैटेलाइट राइट्स पहले ही करीब 50 करोड़ में बिक चुके हैं। बताया जाता है कि फिल्म के क्लाइमेक्स की शूटिंग में अकेले 30 करोड़ रूपये खर्च किए गए हैं। फिल्म के एक्शन सीन पर 30 करोड़ रूपये खर्च किए गए हैं।

बाहुबली-2: क्यों था इतना इंतजार?

कटप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा?

'बाहुबली : द बिगिनिंग' ऐसे मोड़ पर खत्म हुई थी कि हर दर्शक को बैठे-बिठाए एक होमवर्क मिल गया कि आखिर कटप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा? इसी प्रश्न को लेकर न जाने कितनी बार हर प्रशंसक ने गूगल से पूछा है। लेकिन इस प्रश्न का जवाब गूगल के पास भी नहीं मिला। लोगों ने सीधे राजामौली और 'बाहुबली' प्रभास से भी यह प्रश्न किया, लेकिन उन्होंने भी सीधे-साधे कोई जवाब नहीं दिया। आखिर वो लम्हा आ ही गया, जब आप जान पाएंगे कि आखिर कटप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा।
अदभुत विजुअल इफेक्ट
बाहुबली में शानदार विजुअल इफेक्ट्स का इस्तेमाल किया गया था। माहिष्मति जैसे भव्य साम्राज्य को दिखाने के लिए भी इस तकनीक का इस्तेमाल हुआ। और तो और जिस झरने पर चढ़ने की कोशिश शिवा बचपन से करता रहा और आखिरकार उसकी चढ़ाई करके माहिष्मति तक पहुंच गया, वह भी विजुअल इफेक्ट्स का ही नतीजा था। इस बात से अनजान कई लोगों ने तो फिल्म देखने के बाद उस खूबसूरत झरने के बारे में पूछताछ भी की, लेकिन निराशा हाथ लगी। वही लोग एक बार फिर विजुअल इफेक्ट के बेहतरीन कार्य का इंतजार कर रहे थे।

तो आप तैयार हैं उस प्रश्न का उत्तर जानने के लिए?
घूम फिरकर वही प्रश्न बार-बार लौट आता है कि 'आखिर कटप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा?' इस प्रश्न का जवाब पाने के लिए आपने जहां दो साल इंतजार किया है, वहीं कुछ समय और कर लें और सिनेमाघर में जाकर अपने प्रश्न का उत्तर जानें। सोशल मीडिया पर इस प्रश्न का उत्तर तैर रहा है, लेकिन उस पर भरोसा करने की कतई जरूरत नहीं है। फिल्म की पायरेटिड कॉपी हासिल करने की भी कोशिश न करें, क्योंकि ऐसी कॉपी बनाना और उसका आदान-प्रदान गैरकानूनी है।

विस्तृत में..
टिकटों की कीमतें इस हद तक बढ़ा दी गई हैं कि थिएटर मालिकों की जहां “बल्ले-बल्ले” हो गई है वहीं लोगों के लिए टिकटें खरीदना मुश्किल हो रहा है।
कटप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा? यह एक ऐसा सवाल है जिसके जवाब के लिए दर्शकों ने पूरे 2 साल इंतिजार किया है। वो भी पूरे धैर्य और तसल्ली के साथ, लेकिन अब निर्देशक एस.एस राजामौली की फिल्म बाहुबली – द कन्क्लूजन रिलीज हो चुकी है। इंतिजार खत्म हुआ। सिनेमाघरों के बाहर लंबी कतारें हैं लेकिन बावजूद इसके अगले कई दिनों तक टिकटें मिलने की कोई उम्मीद नहीं है। टिकटों की कीमतें इस हद तक बढ़ा दी गई हैं कि थिएटर मालिकों की जहां “बल्ले-बल्ले” हो गई है वहीं लोगों के लिए टिकटें खरीदना मुश्किल हो रहा है। सोशल मीडिया पर इससे जुड़े कई जोक्स पोस्ट किए जा रहे हैं जिनमें बाहुबली-2 की टिकटें खरीदने के लिए बैंकों द्वारा लोन दिए जाने की बातें कही गई हैं। ट्विटर फेसबुक, इंस्टाग्राम और गूगल प्लस पर फिल्म से जुड़े खूब जोक्स शेयर किए जा रहे हैं। फिल्म का पहला शो खत्म होने के बाद से ही सोशल मीडिया पर एक मैसेज खूब शेयर किया जा रहा है जिसमें बताया गया है कि कटप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा।

मैसेज में बताया गया है कि कटप्पा ने बाहुबली को इसलिए मारा क्योंकि भल्लादेव ने कटप्पा को दो में से एक चीज चुनने को कहा था। या तो वह शिवा (बाहुबली के बेटे) और देवसेना (बाहुबली की पत्नी) को बचा सकता था, या बाहुबली को। इसलिए कटप्पा ने बाहुबली के बेटे शिवा को बचाने का फैसला किया ताकि वह भविष्य में माहिष्मती पर राज कर सके। इस मैसेज को सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया जा रहा है, लेकिन हम फिल्म के लिए आपका एक्साइटमेंट खत्म नहीं करेंगे, क्योंकि हम इस बात की कोई गारंटी नहीं ले रहे कि यह मैसेज वाकई में असली है या नहीं। हकीकत क्या है यह जानने के लिए आपको थिएटर्स का रुख करना ही होगा।
इसके अलावा भी कटप्पा और बाहुबली से जुड़े कई जोक्स सोशल मीडिया पर शेयर किए जा रहे हैं जो हम यहां पर आपके लिए लाए हैं। फिल्म की बात करें तो ओपनिंग धमाकेदार है और फिल्म एनालिस्ट फिल्म के पहले दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं। उमैर संधु ने फिल्म को पांच में से पांच स्टार दिए हैं। इससे पहले उन्होंने कभी भी किसी फिल्म को पांच स्टार नहीं दिए। ऐसा तभी होता है जब फिल्म एक दमदार कहानी के साथ आती है। फिल्म के पहले हिस्से में राणा दागुबाती के राजा बनने की कहानी बताई जाती है और आखिरकार पता चलता है कि कटप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा।

# Baahubali ,  # Jagran Special ,  # Special Desk ,  # Baahubali 2 The Conclusion ,  # Why Kattappa killed Baahubali ,  # Devsena ,  # Prabhas ,  # SS Rajamauli 
Read more ...
Copyright © 2015 Parashar Group All Rights Reserved- JanIndia.Com