Breaking News

देश

प्रदेश

खेल

लाइफस्टाइल

मनोरंजन

Showing posts with label कैरियर. Show all posts
Showing posts with label कैरियर. Show all posts

Sunday, August 20, 2017

UP: शिक्षकों के जिले के अंदर ट्रांसफर के लिए Online आवेदन शुरू, यहां करें आवेदन...


 यहां करें आवेदन...





शासनादेश 
आवेदन पत्र भरने हेतु महत्त्वपूर्ण दिशा निर्देश
( ऑनलाइन आवेदन करने से पूर्व दिशा निर्देश ध्यान पूर्वक पढ़ लें एवं आवेदन के प्रारूप को भी ध्यानपूर्वक पढ़ लें | समस्त प्रविष्टियाँ अंग्रेजी भाषा में ही मान्य होंगी )
स्थानांतरण हेतु आवेदन करें अंतिम तिथि: 28/08/2017 सांय 5:00 बजे
अपना भरा हुआ आवेदन पत्र प्रिंट करेंअंतिम तिथि: 28/08/2017 सांय 5:00 बजे
 बी.एस.ए लॉगिनआवेदन के सत्यापन की अंतिम तिथि 29/08/2017 सांय 5:00 बजे
HelpLine Number:9455413563From 10:00 A.M. To 5:00 P.M.












परिषदीय प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्कूल के शिक्षकों के जिले के अंदर तबादले के लिए ऑनलाइन आवेदन वेबसाइट www.upbasiceduparishad.gov.in पर शनिवार दोपहर बाद शुरू हो गए। शिक्षक 28 अगस्त की शाम पांच बजे तक आवेदन कर सकते हैं। 

सचिव बेसिक शिक्षा परिषद संजय सिन्हा ने साफ किया है...
कि गलत सूचना देने पर उनके स्थानान्तरण पर विचार नहीं किया जाएगा। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय और बीआरसी मुख्यालय पर उपलब्ध रिक्त स्कूलों की सूची में से पांच का विकल्प स्थानान्तरण के लिए देना होगा। आवेदन करने वाले शिक्षकों को गुणवत्ता अंक के आधार पर स्कूलों का आवंटन होगा। असाध्य या गंभीर रोग से ग्रसित पांच अंक, विकलांग पांच अंक, शिक्षिकाओं को पांच अंक, सेवा के प्रत्येक पूर्ण वर्ष के लिए एक अंक (अधिकतम 35) यानी कुल 50 अंक मिलेंगे। रिक्त पदों के उपलब्ध न होने या स्थानान्तण की दशा में विद्यालय बन्द अथवा एकल होने की स्थिति में किसी अध्यापक का स्थानान्तरण नहीं किया जाएगा। 31 अगस्त तक आवेदन का सत्यापन करेंगे बीएसए जिले के अंदर तबादले के लिए आवेदन करने वाले शिक्षकों का सत्यापन बीएसए 31 अगस्त तक करेंगे। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन करने वाले शिक्षकों को आवेदन की हार्ड कॉपी बीएसए कार्यालय में भी जमा करनी होगी। ग्रामीण से नगर या नगर से ग्रामीण क्षेत्र में स्थानान्तरण के लिए हुए आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा। उपलब्ध रिक्त स्कूलों की सूची के अलावा किसी अन्य स्कूल के लिए आवेदन करने पर फार्म निरस्त हो जाएगा। जिले के 1416 पदों पर होंगे ट्रांसफर परिषदीय प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्कूलों में 1416 पद खाली हैं। प्राथमिक विद्यालयों में प्रधानाध्यापक के 220 और सहायक अध्यापक के 529 पद हैं। उच्च प्राथमिक स्कूलों में प्रधानाध्यापक के 475 व सहायक अध्यापक के 192 पद खाली हैं। रिक्त पदों की सूची वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है।

Online-application-begins-for-intra-district-Teacher-transfer-in-uttar-Pradesh-Apply-Now-up-basic-shiksha-parishad-janindia-news
Read more ...

Saturday, April 15, 2017

बड़ी खबर : अब बीएड करने के बाद भी नहीं बन पाएंगे टीचर, होगा TET खत्म

नई दिल्ली : बीएड करने के बाद अब शिक्षक की नौकरी प्राप्त करना और मुश्किल होने वाला है। गुणात्मक शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए केंद्र सरकार एक नई योजना पर काम कर रही है। एनसीटीई ने बीएड करने के बाद प्रशिक्षित शिक्षकों को नौकरी दिलवाने के लिए एक विशेष तरह की परीक्षा लेने की तैयारी की है।

प्रशिक्षित शिक्षकों की काबिलियत परखने के लिए राष्ट्रीय स्तर पर इस परीक्षा को लिया जाएगा। परीक्षा में पास होने वालों की मेरिट बनाई जाएगी। राज्यवार भी मेरिट जारी की जाएगी। इस प्रक्रिया से स्कूल प्रबंधन को काबिल शिक्षकों को नौकरी देने में आसानी होगी।

संभावित है कि इसी साल इस योजना को अमलीजामा पहना दिया जाएगा। हिमाचल प्रदेश के तीन दिवसीय दौरे पर आए भारत सरकार के मानव संसाधन विकास मंत्रालय के स्कूल शिक्षा साक्षरता विभाग सचिव ने बताया है कि जिस तरह राष्ट्रीय स्तर पर कई परीक्षाएं ली जाती हैं, उसी तरह बीएड करने वालों की परीक्षा लेने का प्रस्ताव है।

उन्होंने प्रदेश सरकार से भी टेट (शिक्षक पात्रता परीक्षा) को खत्म कर इस पैट्रन को अपनाने को कहा है। बताया कि देश भर में स्थित सभी बीएड संस्थानों से जल्द ही उनके द्वारा दी जा रही सुविधाओं के संदर्भ में शपथपत्र लिए जाएंगे।
Read more ...

Tuesday, April 4, 2017

बीएड के छात्रों के लिए खुशखबरी, ग्रेजुएशन अंतिम वर्ष वाले भी बीएड के लिए कर सकेंगे आवेदन, अंतिम तारीख बढ़ी

लखनऊ। बीएड के दो वर्षीय कोर्स में एडमिशन के लिए अब ग्रेजुएट लास्‍ट ईयर के स्‍टूडेंट भी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. इतना ही नहीं, बीएड में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तारीख भी बढ़ा दी गई है, आप अब 10 अप्रैल तक आवदेन कर सकते है. लखनऊ विश्वविद्यालय (लविवि) में एक बैठक के दौरान यह फैसला लिया गया. गौरतलब है कि इस संबंध में ग्रेजुएट लास्‍ट ईयर के स्‍टूडेंट्स ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी. जिसमें कोर्ट ने विद्यार्थियों को राहत देते हुए छह हफ्ते में लखनऊ विश्वविद्यालय व एनसीटीई से जवाब मांगा था.

 हाई कोर्ट के दखल पर एलयू ने सोमवार को एक अहम बैठक के बाद इन स्टूडेंट्स को भी आवेदन की मंजूरी दे दी। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन के फॉर्मेट में जरूरी बदलाव के साथ छह अप्रैल से फॉर्म भरा जा सकेगा हालांकि अंतिम वर्ष के स्टूडेंट्स छात्रों को काउंसलिंग के वक्त फाइनल ईयर की मार्कशीट दिखानी होगी। ऐसा न होने पर उन्हें काउंसलिंग से बाहर कर दिया जाएगा।

यूपी बीएड की राज्य प्रवेश परीक्षा की आवेदन प्रक्रिया 10 मार्च से शुरू हुई थी। एलयू की तरफ से जारी प्रॉस्पेक्टस के मुताबिक ऑनलाइन आवेदन के लिए केवल उन्हीं स्टूडेंट्स को योग्य माना गया था, जो स्नातक की परीक्षा पास कर चुके हैं। इसके लिए पांच अप्रैल तक एलयू की वेबसाइट www.lkouniv.ac.in या www.upbed.nic.in पर ऑनलाइन आवेदन करने को कहा गया था। इस बीच बीसीए अंतिम वर्ष के कुछ स्टूडेंट्स हाई कोर्ट चले गए। मामले की सुनवाई करते हुए इलाहाबाद हाई कोर्ट ने विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार की अधिसूचना के उस क्लॉज पर रोक लगा दी, जिसके मुताबिक अंतिम वर्ष के स्टूडेंट को रोका जा रहा था। कोर्ट ने इस मामले में एनसीटीई और विश्वविद्यालय से 6 हफ्ते में जवाब मांगा। इस निर्देश के बाद एलयू के आला अधिकारियों ने बैठक कर सभी को आवेदन का मौका दिए जाने का फैसला किया है।

छात्र संगठनों ने किया फैसले का स्वागत

समाजवादी छात्र सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल यादव ने एलयू के इस फैसले का स्वागत किया है। वहीं एसएफआई के विवि प्रभारी वैभव देव ने कहा कि इससे हजारों स्टूडेंट्स का एक साल बर्बाद होने से बच गया है। एबीवीपी के प्रांत संगठन मंत्री सत्यभान ने भी इसे छात्रों के हित में लिया गया फैसला करार दिया।
हाई कोर्ट की मंशा और छात्र हितों को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। अंतिम वर्ष के छात्रों के लिए छह अप्रैल से वेबसाइट पर फॉर्म उपलब्ध होगा।
- डॉ़ एसपी सिंह, कुलपति, एलयू
Read more ...

Wednesday, January 25, 2017

UP Broad Exam 2017 : यूपी बोर्ड ने जारी किया हाईस्कूल-इंटर परीक्षा का टाइम टेबल, देखें परीक्षा की समय सारणी...

लखनऊ. उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने बुधवार को हाईस्कूल और इंटर की परीक्षा का टाइम टेबल जारी कर दिया है। बोर्ड परीक्षाएं 16 मार्च से शुरू होंगी। बात दें, हाईस्कूल की परीक्षा 16 मार्च से शुरू होगी और 1 अप्रैल को खत्म होगी, जबकि इंटर की परीक्षा 16 मार्च से 21 अप्रैल तक चलेगी।


- 16 मार्च से 1 अप्रैल तक चलेगी हाई स्‍कूल की परीक्षा।
- 16 मार्च से 21 अप्रैल तक होंगी इंटरमीडिएट की परीक्षा।
- कुला 11, 500 परीक्षा केंद्रों पर होगी परीक्षा।
- 345039 छात्र-छात्राएं हाई स्‍कूल की परीक्षा में होंगे शामिल।
- 415422 छात्र-छात्राएं इंटर की परीक्षा में होंगे शामिल।

परीक्षा का समय

- 2017 में संचालित होने वाली 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं एक साथ सुबह और शाम दो पालियो में संचालित की जाएंगी।
- पहली पाली सुबह 7:30 बजे से 10:45 तक चलेगी और दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 तक होगी।

हाई स्कूल परीक्षा कार्यक्रम



इंटर का परीक्षा कार्यक्रम












Read more ...

Thursday, December 29, 2016

यूपी: 9342 एलटी ग्रेड शिक्षकों की भर्ती शुरू, करें अप्लाई...




इलाहाबाद. राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में सहायक अध्यापक प्रशिक्षित स्नातक श्रेणी (एलटी ग्रेड) हेतु आवेदन शुरू हो गया है, जिसमें तीसरे दिन तक कुल 3200 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। इसकी अंतिम तिथि 26 जनवरी है।

प्रदेश में राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के अंतर्गत स्वीकृत राजकीय हाईस्कूल एवं अन्य राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में सहायक अध्यापक प्रशिक्षित स्नातक श्रेणी (एलटी ग्रेड) के पुरूष व महिला संवर्ग के रिक्त 9342 पदों पर भर्ती हेतु आवेदन सोमवार से शुरू हो गया है। आवेदन के तीसरे दिन यानि बुधवार की शाम तक 3200 अभ्यर्थियों ने आनलाइन आवेदन किया।

एडी माध्यमिक रमेश कुमार ने बताया कि एलटी के महिला वर्ग में 4879 और पुरूष वर्ग में 4463 पद रिक्त हैं। सामान्य और ओबीसी के अभ्यर्थियों से आवेदन का शुल्क सौ रूपये और अनुसूचित जाति-जनजाति का शुल्क चालीस रूपये है, विकलांग अभ्यर्थियों को निःशुल्क है। एडी माध्यमिक ने बताया कि शिक्षक भर्ती के लिए मेरिट प्रदेश स्तर की बनेगी, जबकि पहले यह शिक्षक भर्ती मण्डल पर जेडी करते थे।

उन्होंने बताया कि अभ्यर्थी की उम्र एक जुलाई 2016 को 21 वर्ष से कम एवं 40 वर्ष से अधिक न हो तथा अनु.जाति-जनजाति व पिछड़ा वर्ग के लिए अधिकतम आयु सीमा पांच वर्ष शिथिलनीय है। भूतपूर्व सैनिकों को संपूर्ण सैन्य सेवावधि के अतिरिक्त तीन वर्ष अधिकतम आयु सीमा में छूट अनुमन्य होगी।

 अभ्यर्थी http://www.upseat.in/ पर आवेदन कर सकेंगे। पहली बार प्रदेश स्तर पर भर्ती हो रही है। इससे पहले मंडल स्तर पर संयुक्त शिक्षा निदेशकों के माध्यम से भर्ती होती थी। खास बात यह कि पहली बार माध्यमिक विद्यालयों के लिए कम्प्यूटर शिक्षकों की सीधी भर्ती होने जा रही है। 19 अक्तूबर 2016 को जारी संशोधित नियमावली में नियुक्ति प्राधिकारी अपर निदेशक माध्यमिक को बनाया गया है।

Helpline Number : 7084396139,7084391055,7084393183,7084394679 (10am to 6pm Monday to Saturday)(Activated on 26-Jan-2017)
Read more ...

Wednesday, December 28, 2016

उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा TET 2016 की Answer Keys जारी : देखें व डाउनलोड करें

 इलाहाबाद। यूपीटीईटी की परीक्षा 19 दिसम्बर को आयोजित की गई थी। उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपीटीईटी) के प्रश्न पुस्तिकाओं के चारों सिरीज की उत्तरमाला आज दिनांक 28 दिसम्बर को जारी की। साथ ही डा. श्रीमती सुत्ता सिंह, सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी उ.प्र इलाहाबाद ने उक्त जानकारी देते हुए बताया है कि इच्छुक व्यक्ति वेबसाइट पर उपलब्ध उत्तरमाला में यदि कोई आपत्ति संज्ञान में लाना चाहते हैं तो दो जनवरी को सायं छह बजे तक ईमेल के माध्यम से दे सकते हैं और इसके उपरान्त कोई भी आपत्ति संज्ञान में नहीं ली जायेगी।



  #uptet #uptetexam #uptet2016 #examinup #teachersexam #Secretaryexaminationregulatoryauthority  #upboard #examcenter  #answerkeyUPTET  #uptetanswerkey #allahabadnews
Read more ...

UP में 12,460 शिक्षकों की भर्ती, करें अप्लाई...



इलाहाबाद। सरकारी प्राइमरी स्कूलों में 12,460 सहायक अध्यापक शिक्षक भर्ती के लिए आज दोपहर बाद से आवेदन किए जा सकेंगे। हालांकि राज्य सरकार ने 16,460 पदों के लिए अनुमति दी थी लेकिन इनमें से 4000 पद उर्दू शिक्षक भर्ती के लिए आवंटित हैं।
इन पदों के लिए बीटीसी, विशिष्ट बीटीसी व बीटीसी उर्दू समेत टीईटी पास अभ्यर्थी ही आवेदन कर सकेंगे। 40 वर्ष की उम्र तक के अभ्यर्थी आवेदन कर सकेंगे। पंजीकरण की अंतिम तारीख 11 जनवरी, 2017 है। वहीं आवेदन करने की आखिरी तारीख 13 जनवरी होगी। इसके बाद आवेदन पत्रों के कोई गलती होने पर उसमें 17 से 19 जनवरी, 2017 तक सुधार किया जा सकेगा।

सामान्य व ओबीसी आवेदकों के लिए आवेदन शुल्क 500 रुपये होगा। वहीं एससी-एसटी के लिए 200 रुपये देय होगा। विकलांग अभ्यर्थियों को कोई शुल्क नहीं देना होगा।

दो जिलों में एक हजार से ज्यादा पद

रिक्त पदों की दौड़ में सीतापुर आगे है। यहां 1632 पद हैं। वहीं 1000 पद बलिया, गोण्डा में 948, हाथरस में 700, रामपुर में 600, प्रतापगढ़-महाराजगंज में 500-500 पद खाली हैं। बाकी जिलों में इनसे कम पद रिक्त हैं।

यहां नहीं होगी एक भी भर्ती

संतकबीर नगर, झांसी, मुरादाबाद, संभल, कानपुर नगर, इटावा, आजमगढ़, मऊ, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, मेरठ, बागपत, बुलंदशहर, गाजियाबाद, हापुड़, गौतमबुद्ध नगर, आगरा, बरेली, शाहजहांपुर, इलाहाबाद, गाजीपुर, लखनऊ, लखीमपुर और गोरखपुर में एक भी पद रिक्त नहीं है।
Read more ...

Saturday, October 15, 2016

बड़ी खबर : SSC सीजीएल 2016 की परीक्षा रद्द, दोबारा होगी परीक्षा, पढ़े पूरी खबर...

इलाहाबाद। कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल एग्जामिनेशन (सीजीएल) 2016 टीयर-1 दोबारा आयोजित कराने का फैसला लिया है। शुक्रवार को इसके लिए एसएससी की ओर से नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया। परीक्षा का आयोजन 27 अक्टूबर को होगा।
दोबारा परीक्षा कराने के पीछे एसएससी ने प्रशासनिक कारण बताया है। सीजीएल 2016 का आयोजन 27 अगस्त और 11 सितंबर को किया गया था। परीक्षार्थियों के कुल 43 बैच बनाए गए थे जिसमें 14.99 लाख परीक्षार्थियों ने शिरकत की थी।
इसके लिए 96 शहरों में 415 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। आयोग की ओर से जारी की गई सूचना के अनुसार दोबारा होने वाली परीक्षा में केवल सेकेंड बैच के सेकेंड शिफ्ट के परीक्षार्थियों को ही शामिल किया जाएगा।

एसएससी ने नोटिफिकेशन जारी करते हुए साफ किया है कि टीयर-1 के रिजल्ट 8 नवंबर काे जारी होने के बाद टीयर-2 की तैयारियां शुरू हो जाएंगी। इस परीक्षा के लिए आयोग ने तीस नवंबर से दो दिसंबर तक की संभावित तिथि तय की है। तिथियों की अंतिम घोषणा आयोग बाद में करेगा।
Read more ...

Thursday, October 6, 2016

UPTET 2016 ऑनलाइन आवेदन प्रकिया जारी, पढ़े महत्वपूर्ण निर्देश और करें आवेदन....

लखनऊ। उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपीटीईटी)-2016 में ऑनलाइन आवेदन के लिए रजिस्ट्रेशन बुधवार दोपहर बाद से शुरू होंगे। अभ्यर्थी 24 अक्टूबर को शाम छह बजे तक रजिस्ट्रेशन कर सकेंगे। जबकि आवेदन की अंतिम तिथि 28 अक्टूबर शाम छह बजे तक होगी। टीईटी शेड्यूल के अनुसार अभ्यर्थी 3 से 7 नवंबर तक ऑनलाइन आवेदन पत्र में की गई त्रुटियों में संशोधन कर सकेंगे।

आवेदन करने के लिए नीचे दी गई लिंक में क्लिक करें...

यूपीटीईटी आयोजित कराने के लिए जनपद स्तर पर परीक्षा केंद्रों का निर्धारण जनपद स्तरीय समिति करेगी। इसके लिए आठ नवंबर तक का समय तय किया गया है। समिति 11 नवंबर तक केंद्र निर्धारित करके छात्र आवंटन सहित इसकी सूची सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी को भेजेगी। यूपीटीईटी में शामिल अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र वेबसाइट पर 1 दिसंबर तक अपलोड कर दिए जाएंगे। इसके बाद अभ्यर्थी वेबसाइट से इसे निकाल सकेंगे।

वहीं एनआईसी लखनऊ द्वारा उपस्थिति पत्रक प्राप्त करने की तिथि 8 दिसंबर तय की गई है। 13 दिसंबर तक अभ्यर्थियों के स्कैन किए हुए फोटोयुक्त उपस्थिति पत्रक केंद्र व्यवस्थापक को प्राप्त कराना होगा। 16 दिसंबर तक प्रश्न पत्र और ओएमआर शीट डबल लॉक में रखने के लिए जनपद मुख्यालय को भेज दी जाएगी।

आगामी 19 दिसंबर को यूपीटीईटी परीक्षा का आयोजन दो पालियों में किया जाएगा। पहली पाली में सुबह 10 से 12.30 बजे तक उच्च प्राथमिक स्तर की परीक्षा होगी। जकि दोपहर की पाली में 2.30 बजे से 5 बजे तक प्राइमरी स्तर की परीक्षा आयोजित की जाएगी। लिखित परीक्षा के बाद 27 दिसंबर को उत्तर माला वेबसाइट पर अपलोड कर दी जाएगी। इस पर 30 दिसंबर तक आपत्ति दी जा सकेगी।


अंग्रेजी में जानें.....

the Uttar Pradesh Teacher Eligibility Test (UPTET) is going to be held on December 19, as we had reported. The candidates had been waiting for the official notification of UP TET 2016 which was released on Tuesday. As per the dates mentioned in the notice, the online application process would commence on October 5 and would continue up to October 24. TET exam is conducted in the state as per the NCTE guidelines to determine the eligibility of a person to be appointed as a teacher.

UPTET application form can be submitted now as the link to submit form is active now on upbasiceduboard.gov.in (official website).

The Basic Education Board, Uttar Pradesh would look after the TET exam, while the state exam regulatory authority has released the final schedule of the test. It was speculated that the state government would give its nod for holding the teacher eligibility test before the assembly elections next year and accordingly the decision was taken. UP TET would be organised in December for which as much as 9-10 lakh aspirants are expected to apply.

UPTET 2016 Application Process

UP TET application form would be available on the official web portal upbasiceduboard.gov.in from October 5. The candidates would be able to register for the test by October 24 (by 6 pm) while the fee can be deposited till October 26. The instructions for filling the online application form would also be available on the official site so the candidates are advised to read the instructions carefully before filling the UPTET online application form.

The Board would also allow the applicants to rectify the mistakes done in the application form, the facility would be available from October 3 to 7.

UP TET would consist of two papers : Paper 1 for classes I to V and Paper 2 for classes VI to VIII. The test is scheduled to be held in two shifts on December 19. UP TET paper 2 would be conducted in the first shift from 10am to 12.30 pm, while Paper 1 would be conducted in the second shift from 2.30 pm to 5 pm.

To keep up with the other major tests conducted across the country and also to maintain transparency in the examination process, UP Basic Education Board would release the answer keys of the TET exam on December 27 and would invite objections from the candidates. The objections against the released UPTET answer keys would be submitted till December 30. The Board would look after the objections and prepare the final answer keys. The result of the TET exam would be based on the final answer keys and would be announced on February 28, 2017.
Read more ...

Monday, August 22, 2016

यूपी अंतर्जनपदीय स्थानान्तरण सूची 2016-17 जारी, देखने के लिए क्लिक करें...

अंतर्जनपदीय स्थानान्तरण सूची 2016-17 🚩 

  1. ATPS
  2. ATUPS/HMUPS
  3. URBAN LIST


  4. ( यदि आप ऑफिसियल साइट से सूची डाउनलोड न कर पा रहे हो तो आप यहाँ से सीधे डाउनलोड कर सकते हैं हर समय। 👇)

    📌 ग्रामीण क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालयों के सहायक अध्यापकों की स्थानान्तरण सूची देखने के लिए क्लिक करें - A.T. P.S. List


    📌 ग्रामीण क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों व पूर्व माध्यमिक विद्यालयों के  सहायक अध्यापकों की स्थानान्तरण सूची देखने के लिए क्लिक करें - 
    A.T. U.P.S. and H.T. P.S. List


    📌 शहरी नगरीय क्षेत्र के अध्यापकों की स्थानान्तरण की सूची देखने के लिए क्लिक करें -
    Urban List

    Read more ...

    Tuesday, August 16, 2016

    सीबीएसई ने NEET 2016 का रिजल्ट किया जारी, रिजल्ट देखने के लिए क्लिक करें...

    सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (सीबीएसई) ने देश के मेडिकल कॉलेजों में दाखिले के लिए नेशनल एलिजबिल्टी कम एंट्रेस टेस्ट ( NEET) का रिजल्ट मंगलवार को घोषित कर दिया है। छात्र सीबीएसई की वेबसाइट पर रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
    नीट का पहले फेस 6 मई को आयोजित किया गया था जिसमें 6 लाख छात्रों ने रिजस्टर्ड कराया था। इसके बाद दूसरा फेज 24 जुलाई को आयोजित किया गया था। जिसमें चार लाख छात्रों ने हिस्सा लिया था।


    रिजल्ट देखने के लिए यहां क्लिक करें

    ऐसे चेक करें रिजल्ट
    1.सीबीएसई की वेबसाइट पर जाएं
    2.अपनी जन्मतिथि और रोल नंबर डालें।
    3.सब्मिट पर क्लिक करें।
    4.रिजल्ट देखें।
    Read more ...

    एसएससी ने जारी किये सीजीएल 2016 टियर-1 एग्जाम के एडमिट कार्ड, डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें...


      SSC CGL Admit Card:1. स्टाफ सलेक्शन कमीशन (एसएससी) ने कम्बाइंड ग्रेजुएशन लेवल एग्जाम (सीजीएलई) 2016 के पहले चरण के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। एडमिट कार्ड ऑफिशियल वेबसाइट www.ssc.nic.in परा जारी किए गए हैं।  
      SSC CGL Admit Card: 2. प्री-एग्जाम पास करने के बाद उम्मीदवारों को मैन्स एग्जाम में शामिल होना होगा। जिन पदों के लिए कंप्यूटर स्कील्स मांगी गई हैं, उनका मैन्स एग्जाम के बाद कंप्यूटर प्रॉफिशिएंसी टेस्ट या स्कील टेस्ट होगा।      
      SSC CGL Admit Card: 3. एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उसमें दी गई जानकारी एक बार जरूर पढ़ लें। कई बार एडमिट कार्ड में जानकारी गलत पब्लिश हो जाती है। इसके साथ ही एग्जाम सेंटर पर एडमिट कार्ड ले जाना जरूरी है, इसके बिना एग्जाम हॉल में एंट्री नहीं दी जाएगी।
    Read more ...

    Saturday, June 18, 2016

    खुशखबरी : यूपी में दरोगा (SI) बनने का सुनहरा मौका, 3307 पदों पर सीधी भर्ती, पढ़े पूरी खबर...

    UP Police SI And Platoon Commander Recruitment 2016 - 3307 Posts

    17 June, 2016 -

    Name of the Board - Uttar Pradesh Police Recruitment And Promotion Board, Lucknow

    Total no. of posts - 3307

    Total SI Male Posts - 2400
    Male Platoon Commander - 210

    Male Fire service - 97

    Total SI Female Posts - 600

    Application Fee - 400/-

    UP Police SI And Platoon Commander Recruitment 2016 - 3307 Posts
    Important dates -
    For Male -
    Staring date for application - 30-06-2016
    Last date for application - 29-07-2016

    For FeMale -
    Staring date for application - 25-06-2016
    Last date for application - 24-07-2016

    Download Notification for UPPRPB SI Recruitment 2016 -

    शैक्षिक योगिता, आयु सीमा, जातिवार विवरण और अधिक जानकारी के लिए नीचे दिए गए विज्ञापन को पढ़े

    पढ़ने के लिए क्लिक करे....

    महिलाओं के लिए उप निरीक्षक नागरिक पुलिस की सीधी भर्ती-2016 के सम्बन्ध में सूचना/विज्ञप्त‍ि

    पुरूषों के लिए उप निरीक्षक नागरिक पुलिस, प्लाटून कमाण्डर, पीएसी एवं अग्निशमन द्वितीय अधिकारी के पदों पर सीधी भर्ती-2016 के सम्बन्ध में सूचना/विज्ञप्त‍ि ।

    Read more ...

    Saturday, May 28, 2016

    CBSE 10th Results 2016, CBSE Result Region Wise, cbseresults.nic.in


    http://cbseresults.nic.in
    Examination Results 2016
    ....
     Brought to you by National Informatics Centre


    High School Certificate Examination (Class X ) 2016Announced on 28st May 2016 
        School Wise Results            

    Central Teacher Eligibility Test - FEB 2016 Announced on 23rd May 2016 
    Senior School Certificate Examination (Class XII ) 2016Announced on 21st May 2016
        School Wise Results            

    Joint Entrance Examination (Main) 2016Announced on 27th April 2016

    CBSE - UGC NET EXAMINATION - December 2015Announced on 11th April 2016




     KNOW ALL RESULTS CLICK THIS WEBSITE    www.janindianews.com    

    Disclaimer: Neither NIC nor CBSE is responsible for any inadvertent error that may have crept in the results being published on NET. The results published on net are for immediate information to the examinees.
    Read more ...

    Saturday, May 21, 2016

    CBSE 12th Result 2016 Announced 21st May 2016, Check Now /www.janindianews.com

    http://cbseresults.nic.in
    Examination Results 2016



    Senior School Certificate Examination (Class XII) Results 2016
    (All Regions)

    CLICK HERE


     Senior School Certificate Examination (Class XII ) 2016 -
      Announced on 21st May 2016


    ALL VIEW RESULTS NOW ---WWW.JANINDIANEWS.COM


    Get Your Digital Mark Sheet!
    As a new initiative of CBSE, your digital mark sheet will also be available in DigiLocker. Your DigiLocker username and password will be sent via SMS on your mobile number registered with CBSE. You can access your mark sheet as soon as you receive your username and password. DigiLocker (https://digilocker.gov.in) is a Government of India initiative under Digital India.



    Disclaimer: Neither NIC nor CBSE is responsible for any inadvertent error that may have crept in the results being published on NET. The results published on net are for immediate information to the examinees. These cannot be treated as original mark sheets. Original mark sheets have been issued by the Board separately. 
    Designed, Developed and Hosted by National Informatics Centre

    Read more ...
    Copyright © 2015 Parashar Group All Rights Reserved- JanIndia.Com