Breaking News

देश

प्रदेश

खेल

लाइफस्टाइल

मनोरंजन

Showing posts with label Voter Card. Show all posts
Showing posts with label Voter Card. Show all posts

Saturday, January 28, 2017

Election 2017 : घर बैठे फ्री में बनवाएं वोटर आईडी कार्ड, ये है तरीका

नई दिल्ली। भारत में 18 साल से ऊपर की उम्र वाले नागरिक वोटर डालने के लिए वैध हैं और वो कभी घर बैठे बिना किसी चार्ज के अपना वोटर आईडी कार्ड बनवा सकते हैं। पहले जहां ब्लैक एंड व्हाइट वोटर आईडी कार्ड बनता था वहीं, अब कलर वोटर आईडी कार्ड भी बनाए जा रे हैं। ऐसे में आप घर बैठे स्मार्टफोन या कंप्यूटर की मदद से घर बैठे ही कलर वोटर आईडी कार्ड बनवा सकते हैं। इसके लिए आपको ऑनलाइन एप्लाई करना होगा। इसके लिए आपके पास सिर्फ पर्सनल ई-मेल आईडी और मोबाइल नंबर होने चाहिए। इसके बाद चुनाव की आयोग की वेबसाइट
http://eci-citizenservices.nic.in
 पर जाना है फिर निम्न स्टेप्स फोलो करने हैं।
कलर वोटर आईडी के लिए ऐसे भरें ऑनलाइन फॉर्म
चुनाव आयोग की वेबसाइट पर जाकर आपको न्यू रजिस्ट्रेशन के ऑप्शन पर क्लिक करना है। फिर एक पेज ओपन होगा जिसमें आपको चाही गई जानकारियां भरनी हैं। इसके बाद आपको यहां पर अपना सफेद बैकग्राउंड वाला पासपोर्ट साइज का कलर फोटो भी डाउनलोड करना है।
इन दस्तावेजों की होगी जरूरत
घर बैठे मोबाइल फोन या लैपटॉप की मदद से वोटर आईडी कार्ड बनवाने के लिए आपको पता और आईडी प्रूफ में अलग-अलग दस्तावेजों की कॉपी अपलोड करनी है। इसके लिए आप 10वीं की मार्कशीट, पासपोर्ट, बर्थ सर्टिफिकेट, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, आधार कार्ड, फोन/बिजली/पानी/गैस कनेक्शन बिल, बर्थ सर्टिफिकेट, ड्राइविंग तथा इनकम टैक्स 16 फॉर्म आदि में से किन्ही दो दस्तावेजों की स्कैन कॉपी अपलोड कर सकते हैं।
1 महीने में बनकर आ जाएगा कलर वोटर आईडी कार्ड
कलर वोटर आईडी कार्ड के लिए एकबार ऑनलाइन फॉर्म भरने के बाद उसमें संलग्न किए गए दस्तावेजों की जांच करने के लिए आपके एरिया का बूथ लेवल ऑफिसर आपके घर पर आएगा। वो आपके इन दस्तावेजों की कॉपी को वेरिफाई करने के लिए ले जाएगा। इसके बाद 1 महीने के अन्दर आपको कलर वोटर आईडी कार्ड आपके घर पोस्ट द्वारा पहुंच जाएगा।
Read more ...
Copyright © 2015 Parashar Group All Rights Reserved- JanIndia.Com