Breaking News

देश

प्रदेश

खेल

लाइफस्टाइल

मनोरंजन

Showing posts with label ministers-in-up. Show all posts
Showing posts with label ministers-in-up. Show all posts

Wednesday, April 19, 2017

मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला; 1 मई से लालबत्ती खत्म, इन 5 लोगों को ही मिलेगी छूट

नई दिल्ली : वीआईपी और वीवीआईपी कल्चर को खत्म करने के तहत केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बड़ा फैसला लिया है. मोटर वाहन अधिनियम में संशोधन की सिफारिश करते हुए मोदी कैबिनेट ने कहा है कि आगामी 1 मई से देश में आपातकालीन सेवा और कुछ अतिविशिष्ट लोगों को छोड़कर कोई भी लालबत्ती लगे वाहनों का प्रयोग नहीं कर सकेगा.

आपातकालीन सेवा, राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया और लोकसभा के अध्यक्ष को इस दायरे से बाहर रखा गया है. कैबिनेट की सिफारिश के मुताबिक, लालबत्ती पर लगाई जाने वाली यह रोक सभी केंद्रीय मंत्रियों, मुख्य मंत्रियों, राज्य सरकार के मंत्रियों, नौकरशाहों, सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट के जजों पर लागू होगा.

मालूम हो कि मोदी कैबिनेट की इस सिफारिश से पहले दो राज्यों उत्तर प्रदेश और पंजाब के मुख्यमंत्रियों योगी आदित्यनाथ और कैप्टन अमरिंदर सिंह एक सप्ताह पहले ही सूबे में किसी भी सरकारी वाहनों पर लालबत्ती नहीं लगाने का आदेश जारी कर चुके हैं.


इन श्रेणियां को मिलेगी छूट :


केंद्र सरकार द्वारा हाल ही में एक आदेश जारी किया गया है.

  • बता दें कि इस आदेश के तहत देश भर में सभी राजनेताओं को वीआईपी कल्चर ना अपनाने को कहा गया है.
  • आपको बता दें कि आज से पहले देश भर में सभी नेता अपनी-अपनी गाड़ियों पर लाल बत्ती लगाते आये हैं.
  • जिसके बाद अब यह कल्चर केंद्र सरकार द्वारा ख़त्म कर दिया गया है जिसके बाद कोई भी नेता इसे अपना नहीं सकेगा.
  • साथ ही यदि कोई नेता इसे अपनाने की कोशिश करता है तो उसे सज़ा भी हो सकती है.
  • गौरतलब है कि इस नियम को आगामी एक मई से लागू किया जाना है.
  • हालाँकि इस श्रेणी से प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति व उच्चतम न्यायालय के चीफ जस्टिस को दूर रखा गया है.
  • आपको बता दें कि इस कल्चर को ख़त्म करने की शुरूआत पंजाब के नवनिर्वाचित सीएम कैप्टेन अमरिंदर सिंह द्वारा की गयी है.
  • देश में यह नियम लागू होने से पहले पंजाब में कांग्रेस नेताओं द्वारा इसे अपनाया जा चुका है.
  • जिसके बाद कई राजनैतिक व गैरराजनैतिक लोगों द्वारा इस कल्चर को हटाने की मांग की गयी थी.
  • जिसके बाद अब केंद्र सरकार द्वारा इस कल्चर को हटाने का फैसला किया गया है.
  • आपको बता दें कि यह नियम एक मई से लागू होगा जिसके बाद कोइ भी नेता अपनी गाड़ी पर लाल बत्ती नहीं लगा सकेगा.
  • केंद्र सरकार के इस आदेश का देश के कई राजनेताओं व समुदायों ने स्वागत किया है.
विस्तृत में...

पीएम, केंद्र के सभी मंत्रियों और अफसरों की गाड़ियों पर अब लाल बत्ती नहीं लगेगी। बुधवार को मोदी कैबिनेट ने यह फैसला किया है। यह फैसला 1 मई से लागू किया जाएगा। हालांकि, राज्य में यह फैसला लागू करना वहां की सरकारों पर छोड़ दिया गया है। 

  • - नितिन गडकरी ने कहा है कि 1 मई से लाल बत्ती का इस्तेमाल सिर्फ इमरजेंसी सर्विस व्हीकल्स पर ही किया जाएगा।
  • - गडकरी लाल बत्ती छोड़ने वाले मोदी कैबिनेट के पहले मंत्री हैं। उन्होंने बुधवार को अपनी सरकार गाड़ी से लाल बत्ती निकलवाने के बाद ही इस फैसले की जानकारी दी।
  • - इस बारे में उन्होंने कहा, "यह सरकार आम आदमी की सरकार है, जिसने फैसला किया गया है कि लाल बत्ती और सायरन के इस्तेमाल वाला वीआईपी कल्चर खत्म किया जाए।"

PMO में डेढ़ साल से पेंडिंग था मामला
  • - बताया जा रहा है कि लाल बत्ती का इस्तेमाल खत्म करने के लिए रोड एंड ट्रांसपोर्ट मिनिस्टरी काफी वक्त से काम कर रही थी।
  • - पीएमओ में यह मामला करीब डेढ़ साल से पेंडिंग था। इस मुद्दे पर चर्चा के लिए पीएमओ ने एक मीटिंग भी की थी, जिसमें कई बड़े ऑफिसर्स से बात की थी।
  • - फैसला कैसे लागू किया जाए इस पर ट्रांसपोर्ट मिनिस्टरी ने अपनी अोर से पांच ऑप्शन दिए थे।
  • क्या थे ऑप्शन?
  • - ट्रांसपोर्ट मिनिस्ट्री ने पीएमओ को जो ऑप्शन दिए उनमें पहला यह था कि लाल बत्ती का इस्तेमाल सभी के लिए बंद कर दिया जाए।
  • - दूसरा यह कि प्रेसिडेंट, वाइस प्रेसिडेंट, पीएम और सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस और लोकसभा स्पीकर को इसकी इजाजत दी जाए।

पंजाब में लाल बत्ती पूरी तरह बैन
  • - पंजाब में हाल ही में बनी कांग्रेस सरकार ने लाल बत्ती का इस्तेमाल पूरी तरह बैन कर दिया है।
  • - सीएम अमरिंदर सिंह ने अपनी पहली ही कैबिनेट मीटिंग में यह फैसला किया था।
  • - इसके तहत राज्य का कोई भी अफसर, मंत्री या विधायक अपनी गाड़ी पर लाल बत्ती नहीं लगा सकेगा।
  • - बता दें कि पंजाब असेंबली इलेक्शन से पहले आम आदमी पार्टी ने भी वादा किया था कि अगर उनकी सरकार बनी तो वो लाल बत्ती कल्चर खत्म कर देंगे।
Read more ...

Wednesday, March 22, 2017

UP: माननीयों को मिली नौकरी, CM योगी ने बांटे विभाग, जानें किसको मिला कौनसा मंत्रालय...

लखनऊ। योगी आद‍ित्यनाथ ने बुधवार को मंत्र‍ियों के बीच वि‍भागों का बंटवारा कर द‍िया। उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक ने मुख्यमंत्री आदित्य नाथ योगी के प्रस्ताव दोनों उप मुख्यमंत्रियों सहित सभी 22 मंत्री, 9 राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) तथा 13 राज्यमंत्रियों को विभाग आवंटित करने पर अपना अनुमोदन प्रदान कर दिया है।

ये 22 मंत्रालय CM ने रखे अपने पास
योगी आदित्यनाथ (मुख्यमंत्री) :मुख्यमंत्री ने गृह, आवास एवं शहरी नियोजन, राजस्व, खाद्य एवं रसद, नागरिक आपूर्ति, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, अर्थ एवं संख्या, भूतत्व एवं खनिकर्म, बाढ़ नियंत्रण, कर निबंधन, कारागार, सामान्य प्रशासन, सचिवालय प्रशासन, गोपन, सर्तकता, नियुक्ति, कार्मिक, सूचना, निर्वाचन, संस्थागत वित्त, नियोजन, राज्य सम्पत्ति, नगर भूमि, उत्तर प्रदेश पुनर्गठन समन्वय, प्रशासनिक सुधार, कार्यक्रम कार्यान्वयन, राष्ट्रीय एकीकरण, अवस्थापना, समन्वय, भाषा, वाह्य सहायतित परियोजना, अभाव, सहायता एवं पुनर्वास, लोक सेवा प्रबंधन, किराया नियंत्रण, उपभोक्ता संरक्षण, बाट माप आदि विभाग अपने पास रखे हैं।

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य : लोक निर्माण, खाद्य प्रसंस्करण, मनोरंजन कर, सार्वजनिक उद्यम विभाग का कार्यभार आवंटित किया गया है।

उप मुख्यमंत्री डाॅ0 दिनेश शर्मा : माध्यमिक एवं उच्च शिक्षा, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, इलेक्ट्रानिक्स, सूचना प्रौद्योगिकी विभाग का कार्यभार आवंटित किया गया है।

पढ़ें किसे म‍िला कौन सा व‍िभाग?
कैबिनेट मंत्री  
(1)  सूर्य प्रताप शाही - कृषि, कृषि शिक्षा, कृषि अनुसंधान,
(2)  सुरेश खन्ना-  संसदीय कार्य, नगर विकास, शहरी समग्र विकास,
(3)  स्वामी प्रसाद मौर्य - श्रम एवं सेवा योजना, नगरीय रोजगार एवं गरीबी उन्मूलन,
(4)  सतीश महाना- औद्योगिक विकास,
(5)  राजेश अग्रवाल-  वित्त,
(6)  रीता बहुगुणा जोशी - महिला कल्याण, परिवार कल्याण, मातृ एवं शिशु कल्याण, पर्यटन,
(7)  दारा सिंह चैहान-  वन एवं पर्यावरण, जन्तु उद्यान, उद्यान,
(8)  धरमपाल सिंह- को सिंचाई, सिंचाई (यांत्रिक),
(9)  एस0पी0 सिंह बघेल - पशुधन, लघु सिंचाई, मत्स्य,
(10)  सत्यदेव पचैरी - खादी, ग्रामोद्योग, रेशम, वस्त्रोद्योग, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम, निर्यात प्रोत्साहन,
(11) रमापति शास्त्री - समाज कल्याण, अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण,
(12)  जय प्रकाश सिंह- आबकारी, मद्यनिषेध,
(13)  ओम प्रकाश राजभर - पिछड़ा वर्ग कल्याण, विकलांग जन विकास,
(14)  बृृजेश पाठक - विधि एवं न्याय, अतिरिक्त उर्जा स्रोत, राजनैतिक पेंशन,
(15)  लक्ष्मी नारायण चैधरी - दुग्ध विकास, धमार्थ कार्य, संस्कृति, अल्प संख्यक कल्याण,
(16)  चेतन चौहान - खेल एवं युवा कल्याण, व्यवसायिक शिक्षा, कौशल विकास,
(17)  श्रीकांत शर्मा - ऊर्जा,
(18)  राजेन्द्र प्रताप सिंह - ग्रामीण अभियंत्रण सेवा,
(19)  सिद्धार्थ नाथ सिंह - चिकित्सा एवं स्वास्थ्य,
(20)  मुकुट बिहरी वर्मा - सहकारिता,
(21)  आशुतोष टण्डन - प्राविधिक शिक्षा एवं चिकित्सा शिक्षा, एवं
(22)  नंद कुमार नंदी - स्टाम्प तथा न्यायालय शुल्क, पंजीयन नागरिक उड्डयन विभाग आवंटित किया गया है।

राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)  

(1)  अनुपमा जैसवाल - बेसिक शिक्षा, बाल विकास एवं पुष्टाहार, राजस्व (एम0ओ0एस0), वित्त (एम0ओ0एस0),
(2)  सुरेश राणा - गन्ना विकास एवं चीनी मिलें, औद्योगिक विकास (एम0ओ0एस0),
(3)  उपेन्द्र तिवारी- जल सम्पूर्ति, भूमि विकास एवं जल संसाधन, परती भूमि विकास, वन एवं पर्यावरण, जन्तु उद्यान, उद्यान, सहकारिता (एम0ओ0एस0)
(4) डाॅ0 महेन्द्र सिंह- ग्रामीण विकास, समग्र ग्राम विकास, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य (एम0ओ0एस0),
(5)  स्वतंत्रदेव सिंह - परिवहन, प्रोटोकला, ऊर्जा (एम0ओ0एस0),
(6)  भूपेन्द्र सिंह चैधरी - पंचायती राज, लोक निर्माण (एम0ओ0एस0),
(7) धरम सिंह सैनी - आयुष, अभाव सहायता एवं पुनर्वास,
(8)  अनिल राजभर - सैनिक कल्याण, खाद्य प्रसंस्करण, होमगार्डस, प्रांतीय रक्षक दल, नागरिक सुरक्षा एवं
(9) श्रीमती स्वाति सिंह - एन0आर0आई0, बाढ़ नियंत्रण कृषि निर्यात, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार, महिला कल्याण, परिवार कल्याण, मातृ एवं शिशु कल्याण (एम0ओ0एस0) विभाग का कार्य आवंटित किया गया है।

 राज्यमंत्री 
(1)  गुलाबो देवी - समाज कल्याण, अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण,
(2)  जय प्रकाश निषाद - पशुधन एवं मत्स्य, राज्य सम्पत्ति, नगर भूमि,
(3)  अर्चना पाण्डेय - खनन, आबकारी, मद्यनिषेध,
(4)  जय कुमार सिंह जैकी - कारागार, लोक सेवा प्रबंधन,
(5)  अतुल गर्ग - खाद्य-रसद, नागरिक आपूर्ति, किराया नियंत्रण, उपभोक्ता संरक्षण, बाट माप, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन,
(6)  रणवेन्द्र प्रताप सिंह - कृषि, कृषि शिक्षा, कृषि अनुसंधान,
(7)  नीलकंठ तिवारी - विधि-न्याय, सूचना, खेल एवं युवा कल्याण,
(8)  मोहसिन रज़ा - विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, इलेक्ट्रानिक्स, सूचना प्रौद्योगिकी, मुस्लिम वक्फ, हज,
(9)  गिरीश यादव - नगर विकास, अभाव सहायता एवं पुनर्वास,
(10)  बलदेव ओलाख- अल्पसंख्यक कल्याण, सिंचाई, सिंचाई (यांत्रिक),
(11)  मन्नु कोरी - श्रम सेवा योजना,
(12)  संदीप सिंह -को बेसिक, माध्यमिक, उच्च, प्राविधिक, चिकित्सा शिक्षा तथा
(13)  सुरेश पासी को आवास, व्यवसायिक शिक्षा, कौशल विभाग का कार्यभार आवंटित किया गया है।

योगी ने सरकारी दफ्तरों में गुटखा-पान पर रोक लगाने का दिया ऑर्डर


  • - इससे पहले आदित्यनाथ ने बुधवार को सेक्रेटरिएट का दौरा करने के बाद सरकारी दफ्तरों में गुटखा-पान और प्लास्टिक के इस्तेमाल पर रोक लगाने का ऑर्डर दिया।
  • - डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या ने कहा, "सीएम ने अधिकारियों को पूरे राज्य के दफ्तरों में सफाई के निर्देश दिए ताकि बदलाव साफ दिखाई पड़े। सरकारी दफ्तरों और इमारतों में गुटखा-पान और प्लास्टिक का इस्तेमाल ना करने के निर्देश भी सीएम ने दिए।"
  • - बता दें कि योगी मीटिंग के बाद एनेक्सी पहुंचे थे। यहां उन्होंने अफसरों के कमरों का दौरा क‌िया, जहां काफी गंदगी द‌िखी। सीएम ने चीफ सेक्रेटरी को ये भी निर्देश दिए कि शाम 6 से 10 बजे तक डिपार्टमेंट्स का प्रेजेंटेशन होगा।

स्लॉटर हाउस बंद करने के लिए एक्शन प्लान

  • - योगी ने पुलिस अफसरों को निर्देश दिए कि वो स्लॉटर हाऊस बंद करने के लिए एक्शन प्लान तैयार करें। इस बीच अलीगढ़ से 60 मवेशियों के साथ 20 लोगों को अरेस्ट किया गया। हाथरस में 3 मीट की दुकानों पर अज्ञात लोगों ने आग लगा दी। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
  • - सोर्सेज के मुताबिक, योगी ने गायों की तस्करी पर पूरी तरह से बैन लगाने की बात कही। सोर्सेज की मानें तो सीएम बड़े ज‌िलों में तैनात करप्ट अफसरों की फाइलें तलब करेंगे।
Read more ...
Copyright © 2015 Parashar Group All Rights Reserved- JanIndia.Com