Breaking News

देश

प्रदेश

खेल

लाइफस्टाइल

मनोरंजन

Showing posts with label अरुणाचल प्रदेश. Show all posts
Showing posts with label अरुणाचल प्रदेश. Show all posts

Sunday, August 14, 2016

जेल से भागे रेपिस्ट को अरेस्ट करने गए DSP की फायरिंग में मौत

इटानगर। अरुणाचल प्रदेश में 1 साल पहले जेल से भागे रेपिस्ट को अरेस्ट करने गए डेप्यूटी सुपरिटेंडेंट की आरोपी की फायरिंग में मौत हो गई। इस दौरान एक सिविलियन भी गोली लगने से मारा गया। अरुणाचल पुलिस ने एक बयान में यह जानकारी दी है। क्या है मामला...
- अरुणाचल के कामेंग में रेप का आरोपी तोगयुंग यान्फो करीब एक साल पहले जेल से भाग गया था। पुलिस ने उसे काफी तलाश किया लेकिन वह नहीं मिला।
- शनिवार देर रात पुलिस को उसकी लोकेशन के बारे में इन्फॉर्मेशन मिली।
- पुलिस की एक टीम डीएसपी बोम्टो काम्दाक की अगुवाई में मौके के लिए रवाना हुई।

पुलिस को देखते ही फायरिंग

- पुलिस टीम जैसे ही यान्फो के करीब पहुंची, उसने फायरिंग करनी शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस ने भी बचाव में फायरिंग की।
- आरोपी की कई गोलियां डीएसपी बोम्टो काम्दाक को लगीं। साई बेगांग नाम के एक लड़के के अलावा एक महिला अचांग चेडा को भी गोलियां लगीं। डीएसपी की मौके पर ही मौत हो गई।
- जिस महिला को गोलियां लगी हैं। उसे हेलिकॉप्टर से गुवाहाटी लाया गया। यहां के एक हॉस्पिटल में उसका इलाज चल रहा है।
- पोस्टमॉर्टम के बाद डीएसपी की बॉडी उनके गांव रवाना कर दी गई। सरकार ने इस मामले की जांच के लिए हाईलेवल कमेटी बनाई है।
Read more ...

Tuesday, August 9, 2016

पंखे से लटकता मिला अरुणाचल के पूर्व CM कलिखो पुल का शव, 28 दिन पहले तक रहे अरुणाचल के CM

47 साल के कलिखो ने तेजी से चढ़ी थीं सत्ता की सीढ़ियां

ईटाननगर।अरुणाचल प्रदेश के पूर्व सीएम कलिखोपुल (47) की मौत हो गई। मंगलवार को उनकी बॉडी सीएम हाउस में पंखे से लटकी मिली। बता दें कि 13 जुलाई को सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद पुल को सीएम की पोस्ट छोड़नी पड़ी थी। हालांकि, वे सीएम हाउस में ही रह रहे थे। माना जा रहा है कि सीएम की कुर्सी जाने के बाद से ही वे डिप्रेशन में थे।
- पिछले साल दिसंबर में नबाम तुकी सरकार से बगावत करके कांग्रेस नेताओं का एक धड़ा अलग हो गया। पुल इसकी अगुवाई कर रहे थे।
- 26 जनवरी 2016 को प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लागू कर दिया गया था। पुल को बीजेपी का सपोर्ट मिला। 60 सदस्यों वाली विधानसभा में पुल के साथ कांग्रेस के 19 बागी, बीजेपी के 11 और दो निर्दलीय एमएलए थे।
- 19 फरवरी को कलिखो पुल को गवर्नर ज्योति प्रसाद राजखोवा ने मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई थी। कलिखो राज्य के आठवें मुख्यमंत्री थे।
- 13 जुलाई को सुप्रीम कोर्ट ने अरुणाचल प्रदेश में पिछली कांग्रेस सरकार बहाल करने का आदेश दिया।
- कोर्ट ने 15 दिसंबर से पहले की स्थिति कायम रखने को कहा। कोर्ट के फैसले के 11 घंटे के अंदर ही पुल के हाथ से सत्ता चली गई थी।

कौन हैं कलिखो पुल?

- अंजॉ जिले के हवाई से आने वाले कलिखो मुख्यमंत्री गेगांग अपांग की सरकार (2003-2007) में फाइनेंस मिनिस्टर रहे थे।
- पांच बच्चों के पिता पुल एक बहुत छोटे से समुदाय कमान मिश्मी से आते थे। इस समुदाय में बमुश्किल 2,500 लोग ही हैं। अंजॉ जिला के हाउलियांग से विधायक पुल कई बार मंत्री पद संभाल चुके थे।
- पुल ने कम उम्र में अपने माता-पिता को खो दिया था। घर चलाने के लिए बढ़ईगिरी सीखी और फर्नीचर बनाने लगे।
- वे रात में चौकीदारी भी करते थे। इसके लिए उन्हें महीने में 212 रु. मिलते थे।
- नाइट स्कूल अटेंड करने के लिए वे पान-बीड़ी बेचते थे।
- 46 साल के कलिखो 1995 से लगातार पांच बार विधानसभा चुनावों में जीतते आ रहे थे।
- फरवरी में 'द इंडियन एक्सप्रेस' को दिए इंटरव्यू में पुल ने बताया था, '8th क्लास में था, तब मेरी तबीयत खराब हो गई थी। इलाज के लिए असम मेडिकल कॉलेज जाना था।'
- 'पास में केवल 1600 रुपए थे। और पैसे जुटाने के लिए मैं दर-दर भटका।आंटी ने मुझे 2 रुपए दिए और भतीजी ने 5 रुपए।''
- 'मैं लोहित नदी पर रस्सी का पुल क्रॉस कर रहा था। तभी मैंने नदी में छलांग लगाने की कोशिश की लेकिन कुछ लोगों ने रोक लिया।'

1995 में शुरू किया था राजनीति का सफर

- 20 जुलाई, 1969 में अंजाव जिले के वाल्ला गांव में जन्म हुआ था।
- उन्होंने लोहित जिले के इंदिरा गांधी गवर्नमेंट कॉलेज से ह्युमनिटीज में ग्रेजुएशन किया था।
- राजनीतिक सफर 1995 में शुरू किया। हयुलियांग सीट से MLA चुने गए। मुकुट मिठी सरकार में वित्त मंत्री बने।
- वे अरुणाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के 13 साल तक और स्टेट इलेक्शन कमेटी के 7 साल तक मेंबर रहे।
- कलिखो पुल का रीडिंग, ट्रैवलिंग के साथ चेस, बेंडिमिंटन समेत कई तरह के खेलों में इंटरेस्ट था।

सबसे लंबे समय तक वित्त मंत्री रहे

- कलिखो पुल अरुणाचल प्रदेश के सबसे लंबे समय तक वित्त मंत्री रहे। उन्होंने गेगांग अपांग, मुकुट मिठी और दोरजी खांडू की सरकार में वित्त मंत्री का पद संभाला।
- वे हेल्थ-फाइनेंस एंड प्लानिंग, आरडब्ल्यूडी, टेक्सेशन, फिशरीज-लॉ एंड जस्टिस और वुमन एंड चाइल्ड डेवलपमेंट, सोशल जस्टिस, इंपॉवरमेंट एंड ट्राइबल अफेयर्स डिपार्टमेंट में कैबिनेट मिनिस्टर रहे।
- पुल को सोशल वर्क खासतौर पर गरीबों की मदद करने में काफी रुचि थी।
Read more ...
Copyright © 2015 Parashar Group All Rights Reserved- JanIndia.Com