Breaking News

देश

प्रदेश

खेल

लाइफस्टाइल

मनोरंजन

Showing posts with label बांदा. Show all posts
Showing posts with label बांदा. Show all posts

Thursday, August 25, 2016

बांदा : बाढ़ में बह आयी इनामी डकैत राजा यादव की लाश, देखे तस्वीरें...

बांदा। बाँदा में आयी बाढ़ में यूँ तो न जाने कितने बाशिंदे बेघर हुए, न जाने कितनो ने ज़िन्दगियों से अलविदा कर लिया, लेकिन उसी बाढ़ के सैलाब में नरैनी तहसील में पानी के सैलाब में तबाह हुए पाड़ादेव गाँव में नदी के बहाव में किनारे पर आकर एक पुलिस लाश फँसी मिली है जिसकी कमर में कारतूस का पट्टा है।लाश की शिनाख्त 12 हज़ार के इनामी डकैत राजा यादव के रूप में कई साल से फरार था और बाँदा और चित्रकूट ज़िले की पुलिस के लिए सरदर्द बना हुआ था।



Read more ...

Wednesday, March 30, 2016

चित्रकूट, महोबा व चरखारी को माडल सिटी बनाने का प्रस्ताव


बांदा। चित्रकूटधाम मंडल के चित्रकूट, महोबा व चरखारी को माडल सिटी बनाने को लेकर मयूर भवन में आवश्यक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए मंडलायुक्त एल.वेंकेटेश्वर लू ने माडल सिटी को लेकर सभी विभागों से प्राप्त प्रस्तावों पर गहन विचार विमर्श किया। आयुक्त महोबा जिले में त्वरित आर्थिक विकास के योजना के नियोजन विभाग के कार्यो के अलावा लोक निर्माण विभाग को 17 करोड़ देने की स्वीकृति देकर सड़कों के चौड़ीकरण के प्रस्ताव पर मुहर लगाई। बैठक में डी.आई.जी. ज्ञानेश्वर तिवारी, उपनिदेशक (अर्थ एवं संख्या) एस.एन.त्रिपाठी, सी.एम.ओ. महोबा एस. के वाष्र्णेय, संयुक्त नियोजक झांसी एन.क.े पुष्कर, खण्ड शिक्षाधिकारी दीप्ति रिछारिया सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने अपनी-अपनी कार्ययोजना प्रस्तुत की। बैठक में 4 अरब के प्रस्तावों को भेजने की स्वीकृति प्रदान की गई। महोबा हेतु मॉडल सिटी योजना में लोक निर्माण विभाग को 24 करोड़, नगर पालिका महोबा 10 करोड़, सड़क परिवहन निगम 15 लाख, विद्युत 66 करोड़, सिंचाई   3 करोड़, डूडा 5 करोड़, पर्यटन 10 लाख, नेडा 10 करोड़ इस प्रकार कुल 1 अरब 26 करोड़ 93 लाख के प्रस्ताव भेजे गये। इसी प्रकार चित्रकूट हेतु लो.नि.वि. 48 करोड़, नगरपालिका 10 करोड़, पर्यटन 25 करोड,़ डूडा 66 करोड़, वृद्वाश्रम 5 करोड़ सहित पुलिस विभाग प्रति शहर 1 करोड़ का प्रावधान किया गया। चरखारी हेतु लोक निर्माण विभाग को 41 करोड़, विद्युत 27 करोड़, सिंचाई 11 करोड़, नेड़ा 2 करोड़ सहित 93 करोड़ 13 लाख के प्रस्ताव तैयार कर भेजे गए। आयुक्त ने निर्देश दिये कि प्रस्तावों को 2 दिन में लखनऊ भेज दिये जाये।
Read more ...
Copyright © 2015 Parashar Group All Rights Reserved- JanIndia.Com