Breaking News

देश

प्रदेश

खेल

लाइफस्टाइल

मनोरंजन

Showing posts with label मनोरंजन. Show all posts
Showing posts with label मनोरंजन. Show all posts

Saturday, May 13, 2017

विवेक ओबरॉय ने इन्हे मुफ्त में बांटे फ्लैट !

बॉलीवुड एक्टर विवेक ओबेरॉय ने देश के नागरिक होने की जिम्मेदारी को समझते हुए शहीदों के परिवारों को मुफ्त में फ्लैट्स देने का फैसला किया है. विवेक देश के लिए शहीद हुए सीआरपीएफ के जवानों के परिवारों को 25 फ्लैट्स देंगे. बता दें कि कुछ दिन पहले छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में नक्सलियों ने सीआरपीएफ की 219वीं बटालियन को निशाना बनाया था, जिसमें ये जवान शहीद हो गए थे. जिले के भेज्जी थाना क्षेत्र के घने जंगलों में नक्सलियों ने सीआरपीएफ के गश्ती दल पर घात लगाकर हमला किया था.
विवेक ओबरॉय की कंपनी कर्म इंफ्रास्ट्रकचर प्राइवेट लिमिटेड की तरफ से शहीद जवानों के परिवारों को महाराष्ट्र के ठाणे में 25 फ्लैट्स दिए जाएंगे। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो उनकी कंपनी ने सीआरपीएफ को इसके लिए पत्र भी लिखा है।

अक्षय और गौतम ने की शहीदों की मदद

हाल ही में एक्टर अक्षय कुमार ने भी 11 मार्च को सुकमा नक्सली हमले में शहीद जवानों के परिवारों को एक करोड़ आठ लाख रुपये मदद के रूप में दिए थे. इनके अलावा क्रिकेटर गौतम गंभीर ने शहीद जवान के परिवार की सहायता का ऐलान किया था. गौतम गंभीर सुकमा नक्सली हमले में शहीद 25 जवानों के बच्चों की शिक्षा का खर्च उठाएंगे.

सामाजिक कार्यों के लिए जाने जाते हैं विवेक

बता दें कि इससे पहले भी विवेक ने 2004 में आई सुनामी के वक्त काफी मदद की जिसके लिए उन्हें कई अवॉर्ड भी मिले थे. वह वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन के एंटी-टोब्बैको प्रवक्ता भी हैं. अपने सामाजिक कामों के लिए वह फोर्ब्स की सूची में भी शामिल हो चुके हैं.

Read more ...

Friday, January 27, 2017

Kaabil : 26 जनवरी को 'काबिल' साबित हुए ऋतिक, फिल्म ने की इतनी कमाई

इंटरटेनमेंट डेस्क : 25 जनवरी को रिलीज के पहले दिन ऋतिक रोशन की फिल्म 'काबिल' ने भले ही कुछ खास कमाई ना की हो, लेकिन 26 जनवरी फिल्म के लिए लकी साबित हुआ, जहां पहले दिन इस फिल्म ने 10.43 करोड़ की कमाई की थी, वहीं गुरुवार को 'काबिल' ने 18.67 करोड़ का बिजनेस किया. ये फिल्म धीरे-धीरे रफ्तार पकड़ रही है और उम्मीद है कि वीकेंड पर अच्छा कारोबार कर लेगी.
वैसे 'रईस' की तुलना में 'काबिल' को स्क्रीन्स कम मिले हैं, लेकिन इसके बावजूद भी ऋतिक रोशन की ‘काबिल’ बॉक्स ऑफिस पर काबिल साबित हुई है. ऋतिक रोशन की दमदार अदाकारी लोगों को पसंद आ रही हैं. यह टक्कर काफी तगड़ी मानी जा रही हैं, क्योंकि बॉक्स ऑफिस के खेल में शाहरुख खान की 'रईस' काफी दमदार हैं.

वहीं शाहरुख खान की फिल्म 'रईस' ने पहले दिन तो 20.42 करोड़ की कमाई की ही थी, दूसरे दिन यानी 26 जनवरी को 26.30 करोड़ की कमाई कर ली है, यानी दो दिन में 'रईस' ने 46.70 करोड़ की कमाई कर ली है. अभी इस हफ्ते के तीन दिन बचे हैं, अगर इसी रफ्तार में फिल्म चलती रही तो सोमवार तक 100 करोड़ का आकड़ा छू सकती है.

वैसे अगर पिछले कुछ सालों में शाहरुख की फिल्मों का ओपनिंग कलेक्शन देखें तो 'रईस' सब पर भारी पड़ी है. नवंबर में रिलीज हुई शाहरुख की फिल्म 'डियर जिंदगी' ने पहले दिन सिर्फ 8.75 करोड़ की कमाई की थी, वहीं पिछले साल रिलीज हुई फैन ने पहले दिन 19.2 करोड़ की कमाई की थी, इस लिहाज से शाहरुख के लिए 'रईस' लकी साबित हुई है.
Read more ...

Friday, January 6, 2017

ओम पुरी के निधन पर शोक में डूबा बॉलीवुड, पढ़ें ओम पुरी के संघर्ष की कहानी...

मुंबई। ओम पुरी का शुक्रवार सुबह दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वह 66 साल के थे। उन्होंने 100 से ज्यादा हिंदी और 20 हॉलीवुड मूवी में काम किया था। उन्हें 'अर्ध सत्य' और 'आरोहण' मूवी के किरदार के लिए बेस्ट एक्टर के नेशनल अवॉर्ड से नवाजा गया। 1990 में पद्मश्री भी मिला था। ओम की का बचपन तंगहाली में गुजरा था। उनको ढाबे में काम करना पड़ा। यहां तक कि चाय की दुकान में गिलास भी साफ करने पड़े। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में पुरी के सिर पर चोट के निशान मिले हैं। गुरुवार शाम उनकी पत्नी नंदिता से बहस भी हुई थी। बता दें कि इन दिनों वे सलमान के साथ 'ट्यूबलाइट' की शूटिंग में बिजी थे। जून में ईद पर रिलीज होने वाली कबीर खान की इस मूवी में ओम एक गांधीवादी नेता का रोल कर रहे थे। कल शाम को वे फिल्म प्रोड्यूसर खालिद रिजवी के साथ थे।
  •  फिल्म प्रोड्यूसर खालिद रिजवी ने बताया, 'मैं गुरुवार शाम को साढ़े 5 बजे उनके घर गया था। वहां उनका एक इंटरव्यू चल रहा था। इंटरव्यू खत्म होने के बाद उन्होंने मुझसे कहा कि एक प्रोग्राम में जाना है। मुझे साथ चलने को कहा। मेरे मना करने पर बोले- अपनी गाड़ी से छोड़ दूंगा।'
  •  'वे नंदिता के घर गए। यहां वो बेटे इशांत से मिलने आए थे। नंदिता से उनकी काफी बहस हुई। नीचे उतरकर उन्होंने इशांत को फोन किया लेकिन वो किसी पार्टी में था। फिर वो गाड़ी में ही उसका इंतजार करने लगे। इस बीच उन्होंने ड्रिंक भी लिया।'
  • - रिजवी के मुताबिक, 'इसके बाद वो मुझे लेकर मनोज पाहवा के घर भी गए थे। वहां भी उनकी किसी से पैसों को लेकर बहस हुई। चूंकि मैं बाहर था। इसलिए ये नहीं पता कि बहस किससे हुई। बाहर आए तो काफी भावुक थे।'
  •  'इसके बाद मैंने उन्हें घर छोड़ा। रास्ते में मैंने देखा तो उनका पर्स मेरी कार में गिर गया था। पर्स देने के लिए सुबह उनके ड्राइवर को फोन किया तो उसने बताया कि वो दरवाजा नहीं खोल रहे है।'

पीएम ने ट्वीट कर दुख जताया

  •  पीएम मोदी ने ओम पुरी के निधन पर दुख जताया। फिल्म और थिएटर में उनके काम और योगदान को याद किया।
  •  मधुर भंडारकर ने कहा कि यकीन नहीं होता कि इतना एक्टिव इंसान इस तरह अचानक चला गया, बहुत दुखद बात है, फिल्म इंडस्ट्री में उनका बहुत कमाल का योगदान रहा है।
  •  डेविड धवन ने उन्हें याद करते हुए कहा- "बड़ा धक्का लगा उनकी डेथ की न्यूज सुनकर। 1974 में हम रूम मेट रह चुके थे। वो ब्रिलियंट एक्टर थे।"
  •  शबाना आजमी ने कहा- "उनसे करीब की दोस्ती रही थी, उनके साथ कई फिल्मों में काम किया, उनका निधन होना बहुत अफसोस की बात है।"
  •  रजा मुराद ने कहा- "ज्यादा शराब पीने से ओम पुरी की सेहत खराब हो गई थी। बेहद आम शक्ल सूरत होने के बावजूद उन्होंने अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाया।"
  •  महेश भट्ट ने ट्वीट कर ओम को श्रद्धांजलि दी। लिखा- "अलविदा ओम! आज तुम्हारे साथ मेरी भी जिंदगी का एक हिस्सा चला गया। मैं उन लम्हों को कैसे भूल सकता हूं, जब हमने फिल्म और जिंदगी की बातें करते हुए कई रातें गुजारी थीं।

    कौन थे ओम पुरी?

    •  ओम पुरी का जन्म 18 अक्टूबर, 1950 को अंबाला में एक पंजाबी परिवार में हुआ था। हिंदी फिल्मों के अलावा पाकिस्तान और हॉलीवुड की फिल्मों में काम किया।
    •  पुरी ने पुणे के फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (FTII) से ग्रैजुएशन किया।
    •  उन्होंने दिल्ली के नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा (एनएसडी) से भी पढ़ाई की। यहां नसीरुद्दीन शाह उनके क्लासमेट थे।
    •  उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा अपने ननिहाल पंजाब के पटियाला से पूरी की। उन्होंने 1976 में पुणे के FTII से ट्रेनिंग ली थी।
    • -बाद में ओमपुरी ने अपना निजी थिएटर ग्रुप 'मजमा' बनाया था।
    • दो बार मिला नेशनल अवॉर्ड
    • - उन्हें दो बार नेशनल अवॉर्ड मिला।
    • - पहली बार 1982 में 'आरोहण' के लिए, वहीं दूसरी बार 1984 में 'अर्ध सत्य' मूवी के लिए बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला।
    • दो शादी की थींं ओम ने
    • - ओम पुरी की पर्सनल लाइफ कई बार विवादों में रही।
    • - उन्होंने दो शादी की थीं। पहली वाइफ का नाम सीमा है। इसके बाद उन्होंने 1993 में नंदिता पुरी का हाथ थामा। सीमा ने नंदिता पर उनका घर तोड़ने के आरोप लगाया था।
    • - नंदिता से एक बेटा है जिसका नाम ईशान है। नंदिता ने ओम पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाया था, इसके बाद 2013 में दोनों अलग हुए।
    • कैसा रहा फिल्मी सफर?
    • - साधारण चेहरे के बावजूद ओम पुरी अपनी खास एक्टिंग, आवाज और डायलॉग डिलिवरी के लिए जाने जाते थे।
    • - 1976 में आई उनकी पहली फिल्म 'घासीराम कोतवाल' थी।
    • - अमरीश पुरी, स्मिता पाटिल, नसीर और शबाना आजमी के साथ मिलकर उन्होंने कई यादगार फिल्में दीं।
    • - 1980 में आई 'भवनी भवई' और 'आक्रोश', 1981 में 'सद्गति', 1982 में 'अर्ध सत्य' और 'डिस्को डांसर', 1986 में आई 'मिर्च मसाला' और 1992 की 'धारावी' से शोहरत मिली।
    • - सनी देओल के साथ 'घायल' औऱ 1996 में गुलजार की 'माचिस' में उन्होंने सिख आतंकवादी का किरदार निभाया। 'माचिस' में बोला गया उनका डायलॉग 'आधों को 47 ने लील लिया और आधों को 84 ने' काफी मशहूर हुआ।
    • - 'जाने भी दो यारो', 'हेरा-फेरी', 'चाची 420', 'मालामाल वीकली', 'सिंग इज किंग', 'बिल्लू' में पुरी कॉमिक रोल में नजर आए।
    • - विशाल भारद्वाज की 'मकबूल' में नसीरुद्दीन शाह के साथ पुरी एक ऐसे पुलिसवाले के रोल में थे जो कुंडली बनाने में महारत रखता है।
    • - ओम पुरी ने सीरियल 'भारत एक खोज', 'कक्काजी कहिन', 'सी हॉक्स', 'अंतराल', 'मि. योगी', 'तमस' और 'यात्रा' में भी काम किया।
    • - 2004 में उन्हें ऑनरेरी ऑफिसर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द ब्रिटिश एम्पायर का अवॉर्ड दिया गया।
    अपने दमदार अभिनय और संवाद अदायगी से ओमपुरी ने लगभग तीन दशक से दर्शकों को अपना दीवाना बनाया है लेकिन कम लोगों को पता होगा कि उन्हें अपनी पहली नौकरी में सिर्फ 5 रुपये मिलते थे। सात साल की उम्र में चाय की दुकान में काम करने से लेकर भारतीय सिनेमा में मशहूर कलाकार के दर्जे तक पहुंचने वाले ओमपुरी की यात्रा बेहद कठिन परिस्थितियों से भरी है।

    चोरी के आरोप में पिता गए जेल, ओम पुरी को करनी पड़ी नौकरी

    उनकी जीवनी ‘अनलाइकली हीरो:ओमपुरी’ के अनुसार 1950 में पंजाब के अम्बाला में जन्मे इस महान कलाकार का शुरुआती जीवन अत्यंत गरीबी में बीता और उनके पिता को दो जून की रोटी कमाने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ती थी। ओम पुरी के पूर्व पत्नी नंदिता सी पुरी द्वारा लिखी गई इस किताब में कहा गया है कि टेकचंद (ओमपुरी के पिता) बहुत ही तुनकमिजाज और गुस्सैल स्वभाव के थे और लगभग हर छह महीने में उनकी नौकरी चली जाती थी। उन्हें नई नौकरी ढूंढ़ने में दो महीने लगते थे और फिर छह महीने बाद वह नौकरी भी चली जाती। वे गरीबी के दिन थे जब परिवार को अस्तित्व बनाए रखने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ती।

    रेलवे स्टोर में चोरी के आरोप में पिता के गिरफ्तार होने के बाद ओमपुरी एक चाय की दुकान में हेल्पर के रूप में काम करने लगे ओमपुरी और उनके भाई वेद द्वारा कुछ धन जुटाने के लिए छोटा मोटा काम शुरू करने से पहले उनका परिवार बहुत दिनों तक पड़ोसियों के रहमो करम पर जीवित रहा। ओम पुरी ने खुद एक इंटरव्यू में बताया था कि 7 साल की उम्र में वह चाय की दुकान पर ग्लास धोते थे। उस दौरान उन्हें इस काम के लिए 5 रुपये प्रति माह मिला करते थे। उन्होंने यह भी बताया कि उनके पिता को एक झूठे केस में तीन महीने जेल काटनी पड़ी।

    पहली फिल्म में काम करने पर मिला मूंगफली

    शुरुआत से ही ओमपुरी का रुझान रंगमंच की ओर था। 1970 के दशक में वे पंजाब कला मंच नामक नाट्य संस्था से जुड़ गए। लगभग तीन वर्ष तक पंजाब कला मंच से जुड़े रहने के बाद उन्होंने दिल्ली में राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय (NSD) में दाखिला ले लिया। इसके बाद अभिनेता बनने का सपना लेकर उन्होंने पुणे फिल्म संस्थान (FTII) में दाखिला ले लिया।

    1976 में पुणे फिल्म संस्थान से प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद ओमपुरी ने लगभग डेढ़ वर्ष तक एक स्टूडियो में अभिनय की शिक्षा भी दी। बाद में ओमपुरी ने अपने निजी थिएटर ग्रुप "मजमा" की स्थापना की। ओमपुरी ने अपने सिने करियर की शुरुआत विजय तेंदुलकर के मराठी नाटक पर बनी फिल्म घासीराम कोतवाल के साथ की थी। ओम पुरी ने एक बार दावा किया था कि उन्हें अपने बेहतरीन काम के लिए मूंगफली दी गई थी।

    लगातार दो साल जीता नेशनल अवॉर्ड

    साल 1980 में प्रदर्शित फिल्म 'आक्रोश' ओम पुरी के सिने करियर की पहली हिट फिल्म साबित हुई। गोविन्द निहलानी निर्देशित इस फिल्म में ओम पुरी ने एक ऐसे व्यक्ति का किरदार निभाया जिस पर पत्नी की हत्या का आरोप लगाया जाता है। फिल्म में अपने दमदार अभिनय के लिये ओमपुरी सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता के फिल्म फेयर पुरस्कार से सम्मानित किए गए।

    1980 के दशक में अमरीश पुरी, नसीरुद्दीन शाह, शबाना आजमी और स्मिता पाटिल के साथ ओम पुरी उन मुख्य एक्टर्स में शुमार हैं जिन्होंने उस समय की कही जाने वाली आर्ट फिल्मों में काम किया था। ओम पुरी को फिल्म आरोहण (1982) और अर्ध सत्य (1983) के लिए बेस्ट एक्टर का नेशनल अवार्ड भी मिला था।
    Read more ...

    Thursday, October 13, 2016

    बंद कमरे में सपना का 'हॉट प्राइवेट डांस' हुआ वायरल, देखें वीडियो

    नई दिल्ली: हरियाणवी सिंगर एवं डांसर सपना चौधरी का एक सपना के नाम से प्राइवेट रूम वीडियो यूट्यूब पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। आपको बता दें कि अभी हाल ही में सपना ने बदनामी की वजह से जहर खाकर सुसाइड करने की कोशिश की थी। हालांकि अब उनकी हालत में सुधार है।
    यूट्यूब पर Funny HD sapna video चैनल द्वारा सपना के नाम से वीडियो अपलोड किया गया है। इस वीडियो में रूम के अंदर एक लड़की हरियाणवी गानों पर लड़के के साथ अश्लील डांस कर रही है। अब इस वीडियो में सपना है या कोई और यह आप वीडियो देखकर खुद जान लीजिए……….


    Read more ...

    Tuesday, August 16, 2016

    पार्चेड फिल्म की एक्टर राधिका आप्टे के न्यूड सीन्स इंटरनेट पर हुए वायरल

    मुंबई। हिंदी सिनेमा की आने वाली फिल्म ‘पार्चेड’ के कुछ सीन लीक हो गए हैं। बता दे कि जो सीन लीक हुए है वो अभिनेत्री राधिका आप्टे के हैं। हैरानी वाली बात ये है कि राधिका के ये न्यूड सीन हैं।

    बता दें कि इंटरनेट पर वायरल हुए एक सीन में राधिका आप्टे अपने को-एक्टर आदिल हुसैन के साथ लवमेकिंग सीन में नजर आ रही हैं। सीन में राधिका आप्टे न्यूड हैं और आदिल हुसैन के साथ लिपलॉक कर रही हैं।
    वहीं दूसरे सीन में राधिका अपनी दूसरी को-स्टार तनिष्ठा चटर्जी के साथ नजर आ रही हैं। इस सीन में तनिष्ठा राधिका के कपड़े उतारते हुए दिख रही हैं। तनिष्ठा और राधिका दोनों के साथ ऐसी घटनाएं पहले भी हो चुकी हैं।

    गौरतलब है कि तनिष्ठा के एक्स क्रिकेटर ब्रेट ली के साथ बीइंग अनइंडियन में लव मेकिंग सीन्स सामने आए थे। इसके अलावा उनके एंग्री इंडियन गोडेस में भी लवमेकिंग सीन सामने आए थे, जिन्हें सेंसर बोर्ड ने हटा दिया था।

    जहां तक राधिका की बात है, तो इसके पहले उनके भी इस तरह के सीन सामने आ चुके हैं। राधिका आप्टे ने अनुराग कश्यप की एक शॉर्ट मूवी में काम किया था, जिसके कुछ सीन लीक हुए थे। एमएमएस के जरिए सर्कुलेट किए गए, इन क्लिप में जो महिला थी उसे राधिका आप्टे बताया गया था।



    हालांकि फिल्म के प्रोड्यूसर असीम बजाज को इस बारे में कोई जानकारी नहीं थी, जब उन्हें सूचना मिली, तो उन्होंने कहा कि मुंबई पुलिस के साइबर सेल से इसे हटाने के लिए अपील की जाएगी।

    प्रोड्यूसर ने कहा है कि फिल्म ‘पार्चेड’ अभी अमेरिका और फ्रांस में रिलीज हुई है और संभव है कि वहां से किसी ने इस सीन की यह क्लिप काट पर इंटरनेट पर लीक कर दी।

    उन्होंने कहा कि हमने सोचा था भारत में फिल्म को रिलीज करते समय एक्ट्रेस के बॉडी पाट्र्स को ब्लर कर दिया जाएगा। हालांकि उन्होंने यह भी कहा है कि इस सीन में ऐसा कुछ नहीं है, जिसे हल्ला मचाया जाए

    Read more ...

    Sunday, August 14, 2016

    कंगना ने भारतीय सेना को इस अंदाज में किया सलाम

    मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने एक वीडियो के माध्यम से भारतीय सेना के प्रति अपनी आदरांजलि अर्पित की है
    यहां जारी एक बयान के अनुसार, 'लव योर कंट्री' शीर्षक वाले इस गान को शुक्रवार को ऑनलाइन जारी किया गया. यह वीडियो दुष्कर्म, कन्या भ्रूण हत्या, बाल विवाह, दहेज और उदासीनता जैसे सामाजिक मुद्दों पर भी केंद्रित है.

    करीब तीन मिनट के वीडियो में कंगना सैनिकों को सलामी देते हुए नजर आ रही हैं. इस गान को सिद्धार्थ शर्मा, पीयूष वासनिक और यश चौहान द्वारा गाया गया है. इस गान में कंगना सफेद परिधान में 'डू यू वोट' बोलती हुई नजर आ रही हैं.
    वहीं, कंगना इससे पहले एक अन्य वीडियो में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत अभियान का भी समर्थन कर चुकी हैं. इस वीडियो में वह लोगों को 'क्लीनलीलेस इज नेक्सट टू गॉडलीनेस' का संदेश देती हुईं नजर आईं थी.  
    Read more ...

    'रुस्तम' पर भारी पड़ रही 'मोहनजोदड़ो', समीक्षा से खुश हैं ऋतिक

      फिल्म क्रिटिक्सि और अन्य फिल्म समीक्षाओं से ऐसा लग रहा है कि आशुतोष गोवारिकर की मोहनजोदड़ो ने रुस्तम पर हल्की सी बढ़त बनाती दिख रही है.
    इन समीक्षाओं पर ऋतिक रोशन ने बताया, "मैं मोहनजोदड़ो को मिल रहे इन सकारात्मक समीक्षाओं से खुश हूं. यह काफी प्रोत्साहक है कि हमें उम्मीद से बेहतर सकारात्मक प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं.अभिनेता ऋतिक रोशन 'मोहनजोदड़ो' को मिली सकारात्मक समीक्षा से काफी खुश और उत्साहित हैं. ऋतिक ने कहा, "मैं 'मोहनजोदड़ो' को मिली सकारात्मक समीक्षा से खुश हूं. उम्मीदों से बेहतर समीक्षा प्राप्त करना उत्साहजनक है."

    अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रशंसित फिल्मकार आशुतोष गोवारिकर निर्देशित फिल्म के साथ पूजा हेगड़े अपने करियर की शुरुआत कर रही हैं. यह सिद्धार्थ रॉय कपूर और सुनीता गोवारीकर द्वारा निर्मित है.

    यह फिल्म सिंधु घाटी सभ्यता युगीन प्राचीन शहर मोहन जोदड़ो की पृष्ठभूमि पर आधारित साहस और प्रेम की कहानी है. यह फिल्म अक्षय कुमार अभिनीत 'रुस्तम' के साथ शुक्रवार को रिलीज हुई.

    फराह खान ने 'मोहनजोदड़ो' में ऋतिक को सराहा

    फिल्मकार फराह खान ने फिल्म 'मोहनजोदड़ो' में अभिनेता ऋतिक रोशन के अभिनय की प्रशंसा की. उनके काम को शुद्ध और गंभीर करार देते हुए फराह ने ट्विटर पर लिखा, "ऋतिक जब आप गंभीरता से प्रस्तुति देते हैं तो यह लोगों के दिलों को एहसास कराता है. 'मोहनजोदड़ो' में आप काफी पसंद आए." उल्लेखनीय है कि 2008 में फिल्म 'जोधा अकबर' के बाद ऋतिक गोवारीकर के साथ दूसरी बार काम कर रहे हैं.
    Read more ...

    Friday, April 15, 2016

    फिल्म रिव्यू : कुछ ऐसी है शाहरुख खान की 'FAN'

     हमारे यहां डबल रोल वाली फिल्मों को लेकर लगभग मजाक-सा ही हुआ है। लेकिन ये भी सच है कि अक्सर फार्मूलों की चाश्नी में लिपटा डबल रोल मसाला फिल्मों की जान रहा है। दिलिप साहब की राम और श्याम (1967), राजेन्द्र कुनार की गोरा और काला (1972), हेमा मालिनी की सीता और गीता (1972) से लेकर श्रीदेवी की चालबाज (1989), अनिल कपूर की किशन कन्हैया (1990) तक ऐसे ढेर उदाहरण हैं।

    कमल हासन की 'अप्पू राजा' (1989) को इस भेड़ चाल से अलग रखा जा सकता है। लेकिन पिछले साल आयी कंगना रनोट की 'तनु वेड्स मनु रिर्टन्स' से सही मायने में लगा कि एक ही इंसान जब किसी फिल्म में दो अलग-अलग किरदार निभाता है तो बात बेहतरीन मेकअप और स्पेशल इफेक्ट्स से कहीं आगे तक जाती है।

    एक जमाने में तो डबल रोल के बारे में ये भी कहा जाता था कि फलां हीरो ने इसके लिए प्लास्टिक सर्जरी कराई है या हमशक्ल बनने के लिए मास्क पहना है। शाहरुख खान ने भी अपनी नई फिल्म 'फैन' में डबल रोल किया है। तो क्या 'फैन' उसी पुराने ढर्रे पर रटी-रटाई फार्मूले वाली फिल्म है? क्या शाहरुख ने कंगना की ही तरह वाकई दो अलग-अलग किरदारों को एक ही खाके में रह कर ठीक से जिया है? क्या फिल्म की कहानी में वाकई इतनी जान है कि दर्शक इस बिना गीत-संगीत और हीरोइन वाली फिल्म को आसानी से पचा सकेंगे? क्या शाहरुख खान ने अपने 'सेफ जोन' से बाहर आकर कोई गल्ती तो नहीं की? आइये बताते हैं।

    ये कहानी है दिल्ली में रहने वाले एक युवक गौरव चान्ना (शाहरुख खान) की। इकहरे बदन का गौरव किसी एंगल से फिल्म सुपरस्टार आर्यन खन्ना (शाहरुख खान) नहीं लगता। सिवाय इसके कि वह आर्यन की अच्छी नकल उतार लेता है। उसके डॉयलाग्स वह अच्छे से बोल लेता है। उसकी शक्ल भी आर्यन से बस थोड़ी-सी ही मिलती-जुलती है, बावजूद इसके आर्यन ही उसकी दुनिया है। वो खुद को जूनियर आर्यन खन्ना कहता है और बस उसकी ही यादों में खोया रहता है।

    एक दिन जब गौरव, आर्यन से उसके जन्मदिन पर मिलने उसके घर मुंबई जाता है, तो उसे निराशा हाथ लगती है। हजारों प्रशंसकों की भीड़ में खोया गौरव, आर्यन से मिलने की सारी हदें पार कर कुछ ऐसा करता है, जो आर्यन को पसंद नहीं आता। आर्यन, गौरव को पुलिस के हवाले कर देता है और बस यहीं से गौरव, आर्यन का दुश्मन बन जाता है। गौरव दिल्ली वापस आकर आर्यन को मटियामेट करने की योजना बनाने लगता है। वह आर्यन के पीछे-पीछे लंदन तक पहुंच जाता है और अपनी योजना के पहले प्रयास के तहत वह आर्यन को सलाखों के पीछे तक पहुंचा देता है। आर्यन के स्टारडम को दूसरा तगड़ा झटका तब लगता है, जब गौरव उसकी शक्ल का फायदा उठाकर एक अरबपति व्यक्ति की महफिल में एक युवती के साथ बदतमीजी करता करता है।

    इस फजीहत के बाद आर्यन को मीडिया और प्रशंसकों को जवाब देना भारी पड़ जाता है। पुलिस भी उसकी कुछ मदद नहीं कर पाती। लेकिन एक दिन जब गौरव, आर्यन के घर में घुसकर उसकी पत्नी बेला (वलुशा डिसूजा) और बच्चों तक के करीब पहुंच जाता है तो आर्यन से रहा नहीं जाता। वह ठान लेता है गौरव तो उसके घर में घुसकर मारेगा, क्योंकि वो भी तो दिल्ली का ही है।

    इसमें कोई दो राय नहीं कि निर्देशक मनीष शर्मा ने अपने सहयोगी लेखक एवं निर्देशक (इशकजादे) हबीब फैजल के साथ दो किरदारों की 'गुत्थम-गुत्थी' का अच्छा चित्रण किया है। गौरव और आर्यन, तू डाल डाल मैं पात पात की तर्ज पर एक दृश्य से दूसरे दृश्य तक बांधे रखते हैं। लेकिन इंटरवल के बाद हिचकोले खाती इस कहानी में आपके साथ घर जाने का काम करता है गौरव चान्ना।

    इसकी वजह है शाहरुख खान का अभिनय। लंबे समय बाद वह अपने तेवर में दिखे हैं। यहां उनकी अभिनय अदायगी का उनकी पिछली किसी से तुलना करना बेमानी-सा लग रहा है। नहीं, ये चक दे इंडिया वाला कबीर खान नहीं है। स्वदेस वाला मोहन भार्गव भी नहीं और तमाम रोमांटिक अदाओं लिए रहने वाला राज आदि भी नहीं है। ये बिल्कुल अलग है और शायद शाहरुख इसके बारे में कहते आ रहे हैं कि यह फिल्म 'जरा हटके' नहीं काफी 'हटके' है। और ये 'हटके' केवल गौरव के किरदार की वजह से है। ऐसा लगता है कि मनीष-हबीब ने सारी मेहनत केवल इसी किरदार के लिए की है, क्योंकि कई जगहों पर गौरव के सामने आर्यन बहुत बेबस-सा नजर आता है।

    हालांकि आर्यन का किरदार काफी जिम्मेदाराना, सहज और आत्मविश्वास से लबरेज है, लेकिन जब गौरव उसे माफी मांगने की बात पर चुनौती देता है तो लगता है कि फैन सुपरस्टार पर भारी पड़ रहा है। ऐसी स्थिति में आप किसी एक को चुनते हैं, लेकिन दूसरे को पूरी तरह से खारिज भी नहीं कर सकते। बावजूद इसके यह फिल्म जॉन वू की 'फेस ऑफ' (1997) जैसा असर पैदा नहीं करती, जिसमें निकोलस केज और जॉन ट्रिवोल्टा को एक ही चेहरे के साथ दो बेहद अलग किस्म के किरदार निभाने पड़ते हैं। यह फिल्म अपने आप में एक ऐसी अनोखी फिल्म है, जिसमें केज-जॉन ने एक ही खाके में रहकर दो अलग-अलग किरदारों को जिया है।

    यहां अच्छी बात ये भी है कि डबल रोल वाली 'फैन' बॉलीवुड के पुराने ढर्रे से कोसों दूर है। यहां डबल रोल का एक मकसद है, जिसे शाहरुख खान ने बड़ी सहजता से पूरा किया है। बेशक, उनके लिए गौरव का किरदार ही सबसे कठिन रहा होगा। लेकिन मनीष शर्मा से उम्मीद थी कि वह गौरव को और मौके देंगे, ताकि वह आर्यन को परेशान करे। लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया है। ये एक बात है, जो शायद दर्शकों की भूख शांत न कर पाए। हालांकि उन्होंने इन दोनों ही किरदारों के बीच एक बेहतर तालमेल भी बनाए रखा है, जिसे सही और लगत की सीमा लांघी न जा सके। आप स्वतंत्र हैं कि आपको आर्यन पसंद है या गौरव और यही बात मनीष के हक में काफी हद तक जाती भी है। और एक बात कि ये केवल शाहरुख के फैन्स की फिल्म नहीं है। अगर आप अच्छी एक्टिंग और थोड़े-बहुत मनोरंजन के मुरीद हैं तो ये फिल्म आपको निराश नहीं करेगी।
    इस फिल्म का एक अंतिम संवाद, जिसमें गौरव कहता है... तूने सबकुछ बोल दिया, लेकिन सॉरी नहीं बोला... आर्यन बस उसे देखता रह जाता है... फिर गौरव कहता है तू नहीं समझेगा...

    सितारे : शाहरुख खान, वलुशा डिसूजा, श्रेया पिल्गावकर, सयानी गुप्ता, योगेन्द्र टिक्कू, दीपिका अमीन
    निर्देशक : मनीष शर्मा
    निर्माता : आदित्य चोपड़ा/यशराज फिल्म्स
    संगीत : विशाल-शेखर
    गीत : वरुण ग्रोवर
    लेखक : हबीब फैजल
    रेटिंग : 3 स्टार
    Read more ...

    Thursday, April 14, 2016

    अंगूरी भाभी (शिल्पा शिंदे) मुश्किल में, अब शायद नहीं दिखेंगी टीवी पर..

    नई दिल्ली। 'अंगूरी भाभी' यानि शिल्पा शिंदे के फैंस के लिए बुरी खबर है। 'भाभी जी घर पर हैं' में उनके नजर ना आने से पहले ही फैंस काफी निराश हैं। हालांकि कपिल शर्मा के नए शो में अंगूरी भाभी के नजर आने की खबर से फैंस के चेहरे जरूर खिल गए थे, मगर अब जो खबर सामने आई है उससे तो हो सकता है कि अंगूरी भाभी दोबारा कभी टीवी पर नजर ही नहीं आएं।

    कंगना और करीना की बढ़ती करीबियां बनीं चर्चा का विषय!

    जी हां, शिल्पा शिंदे की मुश्किलें काफी बढ़ने वाली हैं। खबर के मुताबिक, सिने एंड टीवी आर्टिस्ट एसोसिएशन (सिंटा) शिल्पा पर लाइफटाइम बैन लगाने जा रहा है। दरअसल, 'भाभी जी घर पर हैं' के प्रोड्यूसर बिनफेर कोहली ने बीच में ही यह सीरियल छोड़ने और गैर-पेशेवर रवैया अपनाने को लेकर शिल्पा शिंदे के खिलाफ शिकायत की थी। पिछहे कुछ हफ्तों में शिल्पा शिंदे और 'भाभी जी घर पर हैं' के प्रोड्यूसर्स के बीच काफी तनाव और आरोप-प्रत्यारोप देखने को मिला था।

    'टाइम्स ऑफ इंडिया' की रिपोर्ट के मुताबिक, सिंटा ने शिल्पा के खिलाफ नॉन-कॉपरेशन डायरेक्टिव जारी करने का फैसला लिया है। ऐसे में उनके साथ किसी भी ब्राॅडकास्टर या प्रोड्यूसर को काम करने की इजाजत नहीं होगी। शिल्पा शिंदे ने सेट पर जाना छोड़ दिया था और उनका यही फैसला शायद उन पर भारी पड़ सकता है। जबकि प्रोड्यू सर्स ने उन्हें सेट पर लौटने को कहा था। वहीं इस मसले को लेकर यह भी खबर सामने आई है कि शिल्पा शिंदे अब कपिल शर्मा के नए शो 'द कपिल शर्मा शो' में भी नजर नहीं आ पाएंगी, जिसका प्रसारण 23 अप्रैल को शुरू होने वाला है।

    सिंटा, डिस्प्यूट कमेटी के चेयरपर्सन अमित बहल का कहना है कि हमने एकट्रेस से कई बार संपर्क कर उनके फैसले की वजह जानने की कोशिश की और आखिरकार एक महीने तक इस पर विचार करने के बाद उनके खिलाफ नॉन-कॉपरेशन डायरेक्टिव जारी करना पड़ा। सीरियल को इस तरह छोड़कर वो गलत ट्रेंड सेट कर रही हैं और ऐसे में प्रोड्यूसर को सपोर्ट करने के अलावा हमारे पास कोई विकल्प नहीं है।

    बिपाशा बसु को अपनी बहनों से मिला यह बहुत ही प्यारा वेडिंग गिफ्ट

    इस बीच, शिल्पा शिंदे चाहती हैं कि उनका केस फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉयज हैंडल करे। इस पर फेडरेशन के जनरल सेक्रेटरी दिलीप पृथ्वा का कहना है कि अभी हमें इस पर आखिरी फैसला लेना बाकि है। पृथ्वा के मुताबिक, उन्होंने इस केस पर विचार-विमर्श कियार है, मगर आखिरी फैसला अब तक नहीं लिया है। शिल्पा शिंदे चाहती हैं कि उनकी बॉडी यह केस हैंडल करे, मगर कई बार फोन और मैसेज करने के बाद भी वो मुलाकात के लिए नहीं आई हैं।

    शिल्पा शिंदे कोर्ट में ले जाएंगी सिंटा और प्रोड्यूसर्स को

    'टेलीचक्कर' वेबसाइट की रिपोर्ट के मुताबिक, शिल्पा शिंदे इस मसले पर शांत बैठने वाली नहीं हैं। उन्होंने कहा है कि वो सिंटा और प्रोड्यूसर्स को कोर्ट में ले जाएंगी। शिल्पा शिंदे ने यह भी कहा कि वो खुद भी टीवी पर वापस नहीं लौटना चाहतीं। शिल्पा ने कहा, 'उन्हें मुझ पर बैन लगाने की जरूरत नहीं होगी, क्योंकि मैं ही खुद पर बैन लगा रही हूं।' खैर, अब जो भी हो, पर इस खबर से अंगूरी भाभी के फैंस का दिल जरूर टूटने वाला है।
    Read more ...

    Tuesday, April 12, 2016

    सेक्स स्कैंडल में फंसी ये एक्ट्रेस करेगी करण जौहर की फिल्म में काम

    नई दिल्ली। 'मकड़ी' और 'इकबाल' जैसी फिल्मों में बतौर बाल कलाकार अपने अभिनय के लिए सराही जाने वालीं श्वेता प्रसाद बसु का नाम जब अचानक एक सेक्स स्कैंडल में सामने आया तो सभी हैरान रह गए। यह 2014 की घटना है। हैदराबाद स्थित बंजारा हिल्स के एक सेक्स स्कैंडल में श्वेता का नाम सुर्खियों में आया था। खैर, श्वेता एक बार फिर चर्चा में हैं, मगर अपनी एक फिल्म को लेकर और वो फिल्म किसी और की नहीं बल्कि बॉलीवुड के पॉपुलर प्रोड्यूसर-डायरेक्टर करण जौहर की है।

    जी हां, मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, झारखंड की रहने वालीं श्वेता को करण जौहर ने एक फिल्म के लिए साइन किया है। वैसे इस फिल्म में उनके साथ आलिया भट्ट और वरुण धवन भी होंगे। इसके अलावा श्वेता को एकता कपूर ने भी अपने सीरियल चंद्रगुप्त मौर्या के लिए साइन किया है, जिसकी शूटिंग जल्द शुरू होने वाली है। इसकी जानकारी श्वेता के पिता अनुज प्रसाद ने दी है। उनके पिता झारखंड के जाने-माने रंगकर्मी हैं। श्वेता को शुरू से घर में कला और रंगमंच का माहौल मिला है।

    आपको बता दें कि सेक्स स्कैंडल में फंसने के बाद श्वेता को दो महीने सुधार गृह में गुजारने पड़े थे। इसके बाद उनकी घर वापसी हुई थी। हालांकि बाद में श्वेता को हैदराबाद सेशन कोर्ट ने इस मामले में क्लीन चिट भी दे दी थी। जेल से बाहर आने के बाद उन्होंने सफाई देते हुए कहा था कि ऐसे किसी भी रैकेट में वो शामिल नहीं थीं।फिल्मों के साथ श्वेता ने 'कहानी घर-घर की' और 'करिश्मा का करिश्मा' जैसे टीवी सीरियल में भी काम कर चुकी हैं। रामगोपाल वर्मा की फिल्म 'डरना जरूरी है' में भी श्वेता नजर आई थीं। बाद में कुछ तेलुगु फिल्में भी की। श्वेता फिलहाल एक्टिंग के साथ-साथ फैंटम फिल्म्स की क्रिएटिव टीम के साथ जुड़ी हैं।
    Read more ...

    Monday, April 11, 2016

    सनी लियोन ने पटना में बिखेरा जादू...

    पटना : पटना में रविवार की शाम बॉलीवुड अभिनेत्री सनी लियोन के नाम रहा है। भारतीय नृत्य कला मंदिर के मुक्ताकाश मंच पर सनी के डांस पर लोग थिकरने को मजबूर हो गए। बेबी डॉल...गाने पर सनी ने ज्योंहि डांस शुरू की कि लोग उनके साथ ही ठुमके लगाने शुरू कर दिए।
    वहीं मोहित चौहान की गायिकी पर श्रोता झूमने को मजबूर हो गए। स्टार लाइव नाइट की ओर यह कार्यक्रम आयोजित किया गया।
    Read more ...

    Saturday, April 9, 2016

    रिव्यू : फिल्म 'दि जंगल बुक' से फिर लौटा बचपन, बच्चों को जरूर दिखाये, जानें क्या है खास...?

    मुंबई : जंगल जंगल बात चली है, पता चला है...अरे चड्ढी पहन के फूल खिला है, फूल खिला है...
    अगर आप ये पंक्तियां आज अपने बच्चों (मौजूदा पीढ़ी के चार-पांच साल के बच्चों) के सामने गुनगुनाएंगे तो वो आपसे तुरंत पूछेंगे- ‘पापा आप ये कौन सा गीत गा रहे हो?...’ आप शायद मुस्कुराकर कुछ न कहें और अगर वाकई में आप अपने बच्चों को इस गीत का महत्व समझना चाहते हैं तो, सबसे अच्छा है कि उन्हें रुडयार्ड किप्लिंग की ‘द जंगल बुक’ दिखा लाइये। दो अलग-अलग पीढ़ियों को एक साथ जोड़ने वाली मोगली की ये कहानी वाकई अनूठी है।
    नब्बे के दशक में इसने घर-घर राज किया और यह एक लाइव-एनिमेशन/सीजीआई के रूप में आपके सामने है। इसमें कोई दो राय नहीं कि ढाई दशक से ज्यादा गुजर जाने के बाद भी मोगली, बघीरा और शेरखान आज भी लोगों को याद हैं। नब्बे के उस दौर के ब्लैक एंड व्हाइट टीवी से निकल मोगली अब बड़े परदे पर 2डी-3डी के रूप में आपके सामने है।
    मोटे तौर पर मोगली की कहानी से हम सब वाकिफ हैं। लेकिन एक आज घटना के रूप में ‘द जंगल बुक’ (2016) का महत्व काफी अलग दिखता है। खासतौर से इस किस्त में।
    जंगल में छह साल के मोगली (नील सेठी) की जिंदगी मजे से कट रही है। ये वो जंगल है, जहां हाथियों के झुंड को घुटनों के बल बैठ कर सम्मान दिया जाता है। फिर चाहे वो इंसान हो या जंगल का कोई भी जानवर। मोगली की दिनचर्या आज भी बघीरा (काला तेंदुआ) संग रेस से शुरू होती है। बचपन में मोगली, बघीरा को ही मिला था। उसी ने उसकी परवरिश की है। जंगल में मोगली सबका चहेता है, सिवाय शेरखान (बाघ) के। शेरशान का बस चलता तो वह उसे कब का मार देता। मोगली पर वार करने का वो कोई मौका खाली नहीं जाने देता।
    बड़े दिनों से ताक में बैठा शेरखान एक दिन मोगली पर हमला कर देता है, लेकिन बघीरा अपनी जान पर खेल कर उसकी फिर से रक्षा करता है। अचानक हुए इस हमले में किसी तरह से मोगली इन सब लोगों से बिछड़ जाता है। वह जंगल में भटक जाता है। यहां उसकी मुलाकात 'का' (मादा अजगर) से होती है, जो उसे उसके अतीत और पिता के बारे में बताती है। रहस्यमयी का, के पाश में मोगली बंधने ही वाला होता है कि बलू (भालू) उसकी जान बचाता है। दोनों में दोस्ती हो जाती है। बलू, बड़ी चालाकी से मोगली के इंसान होेने का फायदा उठाता है। अपनी दोस्ती और जिंदगी का हवाला दे कर वह उसे शहद जमा करने के काम पर लगा देता है, लेकिन तभी बघीरा उसे वहां ढूंढता हुआ आ जाता है।
    बघीरा, मोगली को वापस ले जाने आया है। उसके जाने के बाद जंगल में बहुत कुछ घट चुका है। दरअसल, मोगली पर अपने नाकाम हमले के बाद गुस्साए शेरखान ने अकीला (भेड़िया) को मार दिया है और अब वह रक्षा (मादा भेड़िया) और उसके बच्चों पर दांत गड़़ाए बैठा है। बघीरा ने ये बात मोगली को नहीं बताई है। बघीरा, मोगली को वापस जंगल ले जा पाता इससे पहले लंगूरों, बंदरों और चिम्पैजियों आदि की एक फौज मोगली का अपहरण कर किंग लुई (विशालकाय ओरेंगोटैन) के पास ले जाती है। किंग लुई, मोगली से दोस्ती का हाथ बढ़ता है और अपना एक काम उसे करने को कहता है। किंग लुई, को चाहिये रेड फ्लॉवर (आग) जो कि इंसानों की बस्ती में मिलता है।
    इससे आगे की कहानी बताने पर फिल्म का रोमांच कम हो सकता है, इसलिए मोगली गाथा फिलहाल यहीं तक।
    मोगली गाथा की सबसे बड़ी ताकत है, इसके किरदार। इन किरदारों का मोगली के प्रति अपनापन एक तरह का रक्षा भाव और वफादारी का अहसास कराता है। यही वजह है कि मन करता है कि ये गाथा-कथा कभी खत्म ही न हो। इसे बार-बार देखते जाओ।
    एक मुक्कमल फिल्म के रूप में इसका रोमांच और बढ़ जाता है। निर्देशक ने एक ऐसे जंगल की कल्पना की है, जो खूबसूरत है और भयानक भी। खतरनाक और जीवंत भी। मोगली का पहला ही सीन, बॉन्ड फिल्म सरीखा है। पेड़ों, चट्टानों, पानी-पर्वत को चीरते हुए बघीरा संग उसकी रेस वाकई रोमांचित करती है। ऐसा ही रोमांच उसके अपहरण वाले सीन में भी दिखता है। इस तरह के रोमांच के बाद एक सीन शेरखान और रक्षा के बीच भी है, जब अकीला की मौत के बाद शेरखान उसके बच्चों को अपने आगोश में लिए बैठा है। यहां एक विधवा की लाचारी-बेबसी का अहसास होता है, जो केवल अपने बच्चों की सलामती के लिए खामोश है, लेकिन उसका स्वाभिमान फिर भी कायम है। जंगल बुक की ये खूबसूरती ऐसे कई दृश्यों से दिखती है।
    बलू और मोगली के शहद इकट्ठा करने वाले सीन, भैंसों के झुंड संग मोगली का तेज वर्षा से बच निकलना और किंग लुई की सल्तनत को मटियामेट करना आदि दृश्य इस पौने दो घंटे की फिल्म को अद्भुत बना देते हैं। फिल्म में एक ही कलाकार है और वह नील सेठी। इसमें कोई दो राय नहीं कि इस छोटे से बच्चे ने काफी प्रभावित किया है। उसका इकहरा-सा बदन, चंचल-चपल और मासूमियत इस कथा को और रोचक बना देती है। वो फट से कूदता है और झट से आंखों से ओझल हो जाता है। ये स्पिरिट ही इस किरदार की जान है। लेकिन इस फिल्म में कुछेक खामियां भी दिखती हैं। ज्यादातर दृश्य अंधेरे में हैं। बेशक, ये कहानी की मांग हो सकती है, लेकिन इससे कुछेक पल के लिए झुंझलाहट भी होती है। फिल्म का पूरा क्लाईमैक्स अंधेरे में रात के समय में है।
    इसी तरह से इसके 3डी इफेक्ट्स भी काफी कम हैं। 3डी के माध्यम से एकदम से चौंकाने वाले दृश्यों की काफी कमी है। बहुत जरूरत न पड़ने पर इसका मजा 2डी में भी लिया जा सकता है। फिल्म का एनिमेशन और लाइव-एक्शन-सीजीआई वगैराह उत्तम है, लेकिन शेरखान का मुख प्रभावी नहीं लगता, जबकि इन्हीं विशेष प्रभावों से सुसज्जित फिल्म ‘लाइफ ऑफ पाई’ का बाघ ज्यादा प्रभावी और असल दिखता है। एक कमी फिल्म की अवधि को लेकर भी लगती है। आप इस फिल्म में इस तरह से बंध जाते हैं कि लगता कि यह कभी खत्म ही न हो। निर्माता-निर्देशक इसे दो या सवा दो घंटे की कथा के रूप में भी बुनते तो शायद और बेहतर रहता। हिन्दी पट्टी के दर्शक इसका हिन्दी में डब वर्जन देखेंगे तो उन्हें और मजा आएगा। बॉलीवुड सितारों की आवाज में इसका डब वर्जन, अंग्रेजी के मुकाबले थोड़ा ज्यादा चुटीला और रसीला है। खासतौर से जंगल जंगल... वाला गीत, जिसे आप गुनगुनाते हुए सिनेमाघर से बाहर आएंगे।

    रेटिंग 3.5 स्टार
    सितारे : नील सेठी, रितेश राजन
    आवाजें : इरफान खान, प्रियंका चोपड़ा, ओम पुरी, नाना पाटेकर, शेफाली शाह, रितेश राजन, बग्स भार्गव
     निर्देशक : जोन फॉव्रियो
    निर्माता : जोन फॉव्रियो, ब्रिघम टेलर
    संगीत : जॉन डेब्ने
    Read more ...

    Friday, April 8, 2016

    रिव्यू : फिल्म देखने से पहले पढ़ें 'लव गेम्स' में क्या है खास...

    मुम्बई : हर बार की तरह इस बार भी भट्ट कैंप बहुत सारे दावों-वादों के साथ एक नई फिल्म लेकर आया है, जिसका नाम है 'लव गेम्स'। कैंप का दावा है कि यह अब तक की सबसे बोल्ड, उत्तेजक और हॉट प्रेम कहानी है, जो लोगों के होश उड़ा देगी। फिल्म के कलाकार भी इस बात का दावा करते आये कि यह फिल्म सभ्य समाज की परतें उधेड़ देगी, जिसे देख कर लोग स्तब्ध रह जाएंगे। लेकिन क्या किसी फिल्म में दर्जभर किसिंग सीन डाल देने भर से यह सब साबित हो जाता है?
    क्या किसी फिल्म को बोल्ड बनाने के नाम पर केवल फूहड़ अंग प्रदर्शन दिखा देने से सोसाइटी की धज्जियां उड़ाई जा सकती हैं? फिल्म की रिलीज से पहले क्या ऐसे दावों से वाकई दर्शक टिकट खिड़की तक खिंचे चले आते हैं? शायद नहीं, क्योंकि शुक्रवार को नून और मैटिनि शो के बाद से ही साफ होने लगता है कि फिल्म में कितनी जान है और निर्देशकों के दावों में कितना दम है। इस फिल्म के साथ भी कुछ ऐसा ही है। कैसे, आइये बताते हैं...
    यह एक ऐसी सोसाइटी की कहानी है, जहां किसी को कम से कम कमाने की तो टेंशन नहीं है। उनके पास सबकुछ है। धन-दौलत, गाड़ी-बंग्ला वगैराह...फिल्मी भाषा में कहें तो अपनी सुविधा के अनुसार 'सुविधाजनक' ढंग से करने के लिए सब कुछ। रमोना रायचंद (पत्रलेखा) भी एक दिन ऐसी ही 'सुविधाजनक' स्थिति का फायदा उठाकर समीर सक्सेना उर्फ सैम (गौरव अरोड़ा) संग जिस्मानी रिश्तों में बंधी दोस्ती गांठ लेती है। रमोना के पति की एक इमारत से गिरकर मौत हो जाती है। शक रमोना पर है, लेकिन कुछ साबित नहीं होता। पति की मौत के बाद रमोना के सारे बंधन खुल गए हैं। वो अब आजादी से जीना चाहती है, इसलिए वह सैम को लव गेम्स के लिए अपना साथी चुनती है। दोनों मिल कर पेज 3 पार्टीज में जाने लगते हैं और वहां आये शादी-शुदा जोड़ों को अपने प्यार के जाल में फंसाते हैं। दरअसल, ये प्यार नहीं बल्कि सेक्स का जाल है, जिसके जरिये ये दोनों अपने तन की प्यास बुझाते हैं और हार-जीत की बाजी भी लगाते हैं।
    सैम किसी ग्लैमरस सी महिली को पटाता है और रमोना उस महिला के पति को। फिर दोनों इन कपल्स के साथ हम बिस्तर होते हैं...दोनों को इस काम में मजा आने लगता है, लेकिन जब एक दिन ऐसे ही लव गेम्स के जरिये सैम की मुलाकात अलीशा अस्थाना (तारा अलीशा बेरी) से होती है तो उसकी जिंदगी बदल जाती है।
    अलीशा पेशे से एक डॉक्टर है और उसका पति गौरव अस्थाना (हुसैन क्वाजरवाला) एक नामी क्रिमिनल लॉयर।
    गौरव, अलीशा संग आये दिन मार पीट करता है। उसे परेशान करता है, सबके सामने उसकी बेइज्जती करता है। सैम की अलीशा के प्रति हमदर्दी उसे उसके और करीब लाती, जो रमोना को बर्दाश्त नहीं होती। सैम, रमोना को छोड़ना चाहता है, लेकिन रमोना उसे उसके अतीत को लेकर ब्लैकमैल करने लगती है। एक दिन सैम, अलीशा को अपनी सारी सच्चाई बता देता है, जिससे अलीशा खफा हो जाती है और वह सैम को छोड़ देती है। अब अलीशा, सैम और अपने पति से अब बदला लेना चाहती है और वो इसके लिए रमोना के साथ मिल कर सैम-गौरव के मर्डर का एक प्लान बनाती है। लेकिन अंत समय पर सब प्लान के मुताबिक नहीं होता। गौरव तो मर जाता है, लेकिन सैम किसी तरह से बच जाता है और उसके हाथों अलीशा का खून हो जाता है।
    अब तक आप समझ गए होंगे कि सैम-रमोना के लव गेम्स में उत्तेजक दृश्यों की कहां-कहां गुंजाइश बनती है। निर्देशक विक्रम भट्ट ने उस गुंजाइश की भरपाई पत्रलेखा के जरिये की है, जो इससे पहले भट्ट कैंप की एक फिल्म 'सिटिलाईट्स' में एक नॉन ग्लैमरस रोल में दो साल पहले नजर आयी थीं। रमोना का बस एक ही काम है, सैम पर लदे रहना। इस फिल्म में उनका ये ग्लैमरस चौंकाता है, लेकिन अपील नहीं करता। उनके किरदार में पागलपन की गुंजाइश है, जो दिखती नहीं है।
    ठीक इसी तरह से सैम का किरदार भी है, जिसे गौरव अरोडम ने बस निभाने भर की कोशिश-सी ही की है, कोई खास प्रयास नहीं किया है। हां, इस बीच अलीशा के किरदार में तारा अलिशा बेरी ने जरूर कुछ अच्छे दृश्य दिये हैं। उनका अभिनय बीच-बीच में जरूर बांधता है।
    मोटे तौर पर अभिनय के लिहाज से फिल्म बेहद कमजोर लगती है। इसके अलावा इसकी कहानी, जो विक्रम भट्ट ने ही लिखी है, भी खास प्रभावित नहीं करती। इंटरवल से पहले तक की कहानी पर ज्यादा जोर देने की जरूरत नहीं पड़ती। आप संहज अंदाजा लगा सकते हैं कि अगले पल क्या होने वाला है। रमोना जैसी लड़की से अगर कोई दूर जाने लगेगा तो वह क्या करेगी, इसका अंदाजा लगाना आसान है। ढेरों फिल्मों में इससे पहले ऐसे किरदार देखे जा चुके हैं। अब बात रही सैम-गौरव के मर्डर प्लान की, तो प्लान इतनी 'सुविधा' के साथ गढ़ा गया है कि इसे पहली कतार के दर्शक तो सबसे आसानी से समझ लेंगे। यानी जो दिख रहा है, असल में वो सब है नहीं। इस कहानी में खून करना और उससे बच निकलना इतना आसान दिखाया है कि मानो शहर में पुलिस नाम की कोई चीज ही नहीं है। दिमाग केवल सैम और रमोना के पास है, बाकी तो सब घास चरते हैं। इसलिए, ये फिल्म अपनी कहानी के नाम पर तो एक दम निराश करती है।
    हां, फिल्म में कुछ गीत बेशक अच्छे बन पड़े हैं, जो अलग-अलग दृश्यों के साथ फबते हैं। ऐसा ही एक गीत है ‘निरवाना..’, जिसे विक्रम भट्ट ने शूट भी अच्छे से किया है। मोटे तौर पर 'लव गेम्स' अपने दावों-वादों (हॉट, बोल्ड, उत्तेजक आदि) के मुद्दे पर निराश करती है। फिल्म चूंकि एडल्ट है तो इसमें स्टाइलिश अंग्रेजी गालियों की भरमार है। पता नहीं ये कौन सी सदी का लव गेम्स है, जिसे देख कर दर्शक आकर्षित होंगे।
    रेटिंग : 1.5 स्टार
    सितारे : गौरव अरोडम, पत्रलेखा, तारा अलीशा बेरी, शाहीन
    निर्देशक-लेखक : विक्रम भट्ट
    निर्माता : मुकेश भट्ट, महेश भट्ट
    संगीत : संगीत हल्दीपुर, सिद्धार्थ हल्दीपुर
    गीत : कौसर मुनीर, विक्रम भट्ट
    Read more ...

    Wednesday, April 6, 2016

    अब आप भी बन सकते हैं Bigg Boss 10 के कंटेस्टेंट, जानें कैसे करें अप्लाई...

    मुंबई. टीवी के कॉन्ट्रोवर्शियल रियेलिटी शो Bigg Boss 10 सीजन का पहला प्रोमो सामने आ गया है. इस बार का प्रोमो हर बार के बिलकुल अलग है. इस बार प्रोमो में सलमान खान नहीं बल्कि आम लोग दिखाए गए है. हालांकि भले ही प्रोमो में सलमान खान न दिखे हों लेकिन Bigg Boss 10 भी भाई ही होस्ट करेंगे.

    Bigg Boss 10 का प्रोमो कलर्स के सीईओ ने ट्विटर पर शेयर किया

    कलर्स के सीईओ राज नायक ने ट्विटर पर शेयर करते हुए लिखा है, “इंडिया इसे अपना ही घर समझो’. जनवरी में नायक ने यह घोषणा कर दी थी कि 10वें सीजन में डॉक्टर, इंजीनियर, टीचर, बैंकर, एंटरप्रेन्योर, होम मेकर, टैक्सी या टैक्सी ड्राइवर कोई भी हिस्सा ले सकता है. प्रोमो में एक लड़का क्रिकेट मैच खेल रहा है. जब उसे आउट कर दिया जाता है तो वह अम्पायर की सुनने को तैयार नहीं होता और झगड़ा करने लगता है. इतने में बिग बॉस की आवाज आती है, जो उसे 10वें सीजन में आने का न्योता देते हैं.

    शो कब से शुरू होगा, फिलहाल इसका अनाउंसमेंट नहीं किया गया है. हां, इसके लिए रजिस्ट्रेशन जरूर शुरू हो गए हैं. सेलिब्रिटीज़ की लिस्ट भी शो शुरू होने के कुछ दिन पहले ही सामने आएगी. जब आम लोग और सेलिब्रिटिज़ के साथ 90 दिनों के लिए बिग बॉस के घर में बंद होंगे तब आएगा शो का असली मजा. उस पर सोने में सुहागा तब होगा जब सलमान खान इसे होस्ट करेंगे.

    शो के होस्ट के नाम पर मुहर लग चुकी है. पिछले छह सीज़न होस्ट कर चुके सलमान खान के बिना तो अब शो अधूरा सा लगता है. लेकिन भाई ने मेकर्स के सामने एक शर्त रखी है. सलमान ने अपनी फीस पिछली बार से इस बार लगभग 30 प्रतिशत बढ़ा दी है. शो की टीआरपी को देखते हुए मेकर्स के पास भी सलमान की बात मानने के सिवा और कोई रास्ता नहीं है. क्योंकि शो में कंटेस्टेंट्स से ज्यादा सलमान खान की वजह से टीआरपी आती है. पिछली बार सलमान ने हर एपिसोड का 6-8 करोड़ रुपए लिए थे तो उस हिसाब से इस बार वो हर एपिसोड का 8 से 10 करोड़ लेंगे.
    Read more ...

    Friday, April 1, 2016

    'बालिका वधु' की आनंदी प्रत्युषा बनर्जी ने आत्महत्या की

    मुंबई। लोकप्रिय टीवी सीरियल बालिका वधू की प्रत्यूषा बनर्जी ने आत्महत्या कर ली है। पुलिस सूत्रों के अनुसार प्रत्यूषा का शव उनके कांदिवली स्थित फ्लैट में फंदे से झूलता मिला। उन्हें तत्काल कोकिलाबेन अंबानी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वहां पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो चुकी थी। प्रत्युषा ने आखिरी बार अपने ब्वॉयफ्रेंड राहुल के साथ ये तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की थी।

    प्रत्युषा महज 24 साल की थीं। बताया जा रहा है कि शुक्रवार को दिन में भी प्रत्यूषा ने आत्महत्या की कोशिश की थी, लेकिन पड़ोसियों ने उन्हें किसी तरह ऐसा करने से रोक दिया था। पुलिस को जो जानकारी मिली है, उसके अनुसार प्रत्यूषा ने व्यक्तिगत कारणों से आत्महत्या की है। गुरुवार को टीवी अभिनेत्री प्रत्युषा ने अपनी दादी से फोन पर लंबी बातचीत की थी। प्रत्युषा की दादी झरना बनर्जी अभी भी यह मानने को तैयार नहीं हैं कि उनकी प्रत्युषा ने आत्महत्या कर ली है।

    गुरुवार को टीवी अभिनेत्री प्रत्युषा ने अपनी दादी से फोन पर लंबी बातचीत की थी। प्रत्युषा की दादी झरना बनर्जी अभी भी यह मानने को तैयार नहीं हैं कि उनकी प्रत्युषा ने आत्महत्या कर ली है।

    अभिनेत्री ने अपने करियर की शुरुआत टीवी सीरियल 'बालिका वधु' से की थी। सूत्रों के मुताबिक, प्रत्युषा का अपने ब्वॉयफ्रेंड राहुल राज से भी पिछले कुछ दिनों से अनबन चल रही थी।  अभिनेत्री ने 'बिग बॉस' में भी हिस्सा लिया था। उन्होंने धारावाहिक ससुराल सिमर में भी काम किया था।
    Read more ...

    Wednesday, March 9, 2016

    श्रद्धा, टाइगर की बागी का पहला पोस्टर जारी

    बॉलीवुड कलाकार श्रद्धा कपूर और टाइगर श्रॉफ के अभिनय से सजी आने वाली फिल्म 'बागी का पहला पोस्टर रिलीज हो गया है और इसमें ए जोड़ा काफी आक्रामक नजर आ रहा है।श्रद्धा ने इस पोस्टर को ट्विटर पर साझा किया। उन्होंने लिखा, ''अभी तो शुरू किया है। 'बागी का पोस्टर आपके सामने है। श्रॉफ ने भी इस पोस्टर को अपने पेज पर साझा किया। इस पोस्टर में श्रॉफ शर्टलैस नजर आ रहे हैं और श्रद्धा उनके बगल में हैं। 'बागी के निर्देशक सब्बीर खान हैं। इसका ट्रेलर 14 मार्च को रिलीज होगा।
    Read more ...

    सोनम कपूर ने तोड़ा प्रियंका चोपड़ा का रिकॉर्ड

    वास्तविक जीवन पर आधारित सोनम कपूर अभिनीत 'नीरजा ने तीसरे सप्ताह तक बॉक्स ऑफिस पर 65.24 करोड़ रूपये की कमाई कर ली है। इस फिल्म ने प्रियंका चोपड़ा की महिला केन्द्रित एक अन्य फिल्म 'मैरी कॉम के कमाई के रिकार्ड को भी तोड़ दिया है।  राम माधवानी के निर्देशन में बनी फिल्म में नीरजा भनोट की कहानी दिखायी गई है जो पैन एम एयरवेज के मुंबई-न्यूयार्क की एक उड़ान में वरिष्ठ परिचारिका थी। 1986 में कराची हवाई अड्डे पर विमान को अगवा किये जाने के दौरान यात्रियों का जीवन बचाती हुयी वह मारी गयी थी।   फिल्मों के कारोबार पर नजर रखने वाले तरूण आदर्श ने ट्विट कर कमाई के बारे में जानकारी दी है। यह फिल्म सोनम के कैरियर की बड़ी हिट फिल्मों में से एक है।
    Read more ...

    Tuesday, March 8, 2016

    सोनम कपूर ने लांच किया स्वरा भास्कर की फिल्म का पोस्टर

    बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर की आने वाली फिल्म च्निल बट्टे सन्नाटाज् का पहला पोस्टर उनकी खास दोस्त सोनम कपूर ने ऑनलाइन जारी किया।  च्भूतनाथ रिटर्नसज् के निर्देशक नितेश तिवारी की पत्नी अश्विनी अय्यर तिवारी की यह पहली फिल्म है। ऐसा कहा जा रहा है कि यह मां और बेटी के बीच के रिश्तों को बयां करती एक कहानी है।  एक फिल्म समारोह में स्वरा को फिल्म में निभाए उनके किरदार के लिए सर्वश्रेष्ठ अदाकारा के पुरस्कार से भी नवाजा गया। च्निल बट्टे सन्नाटाज् के इस पोस्टर में स्वरा, जो फिल्म में मां की भूमिका में हैं, अपनी बेटी के साथ खुशी से उछलती दिख रही हैं। सोनम ने ट्विटर पर लिखा, च्च् महिला दिवस पर...मुझे अपनी बहन स्वरा की फिल्म का पोस्टर जारी करने का मौका मिला है।ज्ज् सोनम और स्वरा एक साथ फिल्म च्रांझनाज् और च्प्रेम रत्न धन पायोज् में काम कर चुकी हैं। च्निल बट्टे सन्नाटाज् के निर्माता आनंद और अजय राय हैं। फिल्म बड़े पर्दे पर 22 अपे्रल को रिलीज होगी। इसे तमिल भाषा में भी उसी दिन रिलीज किया जाएगा।
    Read more ...

    Sunday, March 6, 2016

    बिपाशा ने अपने ब्वॉयफ्रेंड करण ने कर ली सगाई!

    मुंबई: बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर ने सगाई की खबर सामने आई है।  मीडिया रिपोर्ट्स में ऐसा दावा किया जा रहा है कि दोनो लव बर्ड्स ने सगाई की है।
    शनिवार रात बिपाशा और करण मुंबई के एक स्पा में मसाज कराने गए थे। यहां से निकलते समय की कुछ फोटोज सामने आई हैं। इसके बाद से उनकी इंगेजमेंट की खबरें आ रही हैं।
    दरअसल इन तस्वीरों में बिपाशा एक अंगूठी पहने नजर आ रही हैं। कहा जा रहा है कि यह सगाई की अंगूठी है। दावा यहां तक किया जा रहा है कि स्पा से निकलते वक्त बिपाशा ने अपना फेस और हाथ छुपाने की कोशिश की। लेकिन वे कैमरे से बच नहीं सकीं।
    Read more ...

    Saturday, March 5, 2016

    जय गंगाजल ने पहले दिन कमाए 5.5 करोड़ रुपये

     प्रकाश झा की फिल्म जय गंगाजल ने भारत में रिलीज के पहले दिन 5.5 करोड़ रुपये की कमाई की है. फिल्म में एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा एक पुलिस अधिकारी की भूमिका में हैं.

    यह फिल्म 2003 में आई गंगाजल का सीक्वल है. फिल्म में प्रियंका चोपड़ा के अलावा मानव कौल, राहुल भट्ट भी अहम भूमिका में हैं. प्रकाश झा खुद भी फिल्म में अहम किरदार अदा कर रहे हैं. प्रकाश झा ने गुरुवार को आईपीएस अधिकारियों के लिए फिल्म जय गंगाजल की स्क्रीनिंग का आयोजन किया था. फिल्म में प्रियंका मुख्य किरदार में हैं, जो आईपीएस पुलिस अधिकारी की भूमिका में हैं. फिल्म को प्रकाश झा प्रोडक्शंस और प्ले एंटरटेंमेंट ने मिलकर प्रोड्यूस किया है.

    फिल्म निर्माताओं के मुताबिक, शुक्रवार को रिलीज हुई जय गंगाजल का 18 करोड़ रुपये बताया जा रहा है. फिल्म के प्रमोशन के बारे में फिल्म निर्माताओं ने खुलासा किया कि फिल्म के प्रमोशन और ऐड में सात करोड़ रुपये का खर्चा आया है. फिल्म ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्वीट कर इस फिल्म की पहले दिन की बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की जानकारी दी है.
    Read more ...
    Copyright © 2015 Parashar Group All Rights Reserved- JanIndia.Com