Breaking News

देश

प्रदेश

खेल

लाइफस्टाइल

मनोरंजन

Showing posts with label KGMU. Show all posts
Showing posts with label KGMU. Show all posts

Sunday, July 16, 2017

KGMU ट्रामा सेंटर में लगी आग, बुंदेलखंड के 21 दिन पहले जन्मे शिशु सहित 6 की मौत

लखनऊ। राजधानी के चौक इलाके में स्थित किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय (केजीएमयू) के ट्रामा सेंटर (kgmu trauma center) में शनिवार शाम सा़ढे सात बजे भीषण आग लग गई। आग लगते ही अस्पताल में अफरा तफरी मच गई, मरीजों की ऑक्सीजन निकाल कर जल्द से जल्द दूसरे अस्पताल पर शिफ्ट किया गया।

इस दौरान दौरान ट्रॉमा सेंटर में चार सौ से ज्यादा मरीज भर्ती थे। आग लगने का कारण एसी में शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। दूसरे फ्लोर पर स्थित एडवांस ट्रामा लाइफ सपोर्ट [ATLS] वार्ड में अचानक लगी आग देखते ही देखते विकराल हो गई और तीसरे फ्लोर पर मेडिसिन स्टोर में भी पहुंच गई।

हादसे में हुई 6 कि मौत
इस हादसे में प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, आग के कारण बाहर लाए गए मरीजों में से हेमंत कुमार, अरविंद कुमार गौतम, वसीम, सरस्वती, मुकेश और 21 दिन पहले जन्मे शिशु समेत 6 की मौत हो गई। सभी की हालत गंभीर थी और एक अस्पताल से दूसरे में शिफ्ट करते वक्त जान गई। कई मरीजों की हालत गंभीर बनी हुई है। जबकि कुलपति प्रो. एमएलबी भट्ट ने बताया कि जलने से किसी भी व्यक्ति मौत नहीं हुई है।


चारो ओर धुंआ और भीषण आग की लपटों के बीच डाक्टर जिन मरीजों का ऑपरेशन कर रहे थे वे जान बचाने के लिए बीच में ही ऑपरेशन छो़डकर भाग गए। किसी तरह तीमारदारों ने स्ट्रेचर पर लादकर अपने मरीजों को नीचे उतारा। ट्रॉमा सेंटर के बाहर स़़डक पर स्ट्रेचर पर मरीजों की कतारें लग गईं। इसके बाद मरीजों को लारी कार्डियोलॉजी, शताब्दी अस्पताल के फेज एक व फेज दो, केजीएमयू के गांधी वार्ड में शिफ्ट किया जाने लगा। जब यहां पर मरीज फुल हो गए तो सिविल व बलरामपुर अस्पताल भी भेजा जाने लगा। करीब चार सौ से अधिक मरीज शिफ्ट किए गए। आग पर दमकल की 30 गाड़ियां काबू पाने में नाकाम साबित हो रहीं थी। कर्मचारियों ने किसी तरह खि़डकियों के शीशे तो़डकर धुंए को बाहर निकाला। देर रात तक आग बुझाने में दस दमकल, ४५ दमकलकर्मी, एक हाइड्रोलिक प्लेटफॉर्म कई थानों का पुलिसबल जुटा था। ट्रॉमा सेंटर में सर्च ऑपरेशन चलाया गया। जो मरीज फंसे थे उन्हें बाहर निकाला।

योगी ने मंडलायुक्त को सौंपी जांच
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस घटना की जांच तीन दिन के भीतर मंडलायुक्त लखनऊ से करने और लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

रखा था प्लास्टिक का सामान
ट्रॉमा की दूसरी मंजिल पर बनी एटीएलएस यूनिट में प्लास्टिक के बेड व मैनीक्विन रखी थीं। इस कारण आग बहुत तेजी से फैली। आग ने ग्राउंड फ्लोर, पहली मंजिल व दूसरी मंजिल को अपनी गिरफ्त में ले लिया। तीसरी मंजिल पर ट्रामा वेंटीलेटर यूनिट ([टीवीयू)] में अत्यंत गंभीर मरीज थे, जिन्हें किसी तरह बचाया गया। जिस फ्लोर पर आग लगी उसमें आर्थोपेडिक विभाग, मेडिसिन विभाग व न्यूरो सर्जरी विभाग शामिल हैं। आग चौथे व पांचवे फ्लोर पर न पहुंचे इसके लिए क़़डी मशक्कत की गई।

चल रहा था ऑपरेशन
जिस समय ट्रॉमा सेंटर के दूसरे फ्लोर पर आग लगी, उस वक्त ओटी में पांच मरीजों का ऑपरेशन चल रहा था। उसमें से एक मरीज को गोली लगी थी। आग लगने के बाद उसे लोहिया अस्तपाल भेज दिया गया। लोहिया में डॉक्टरों ने उसे भर्ती करने से इनकार कर दिया। डॉक्टरों ने बताया कि इतने गंभीर मरीज के ऑपरेशन की सुविधा ही अस्पताल में नहीं है। इसके बाद रोते-बिलखते परिवारीजन मरीज को सहारा अस्पताल लेकर भागे, जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई थी।

टांका खुला छोड़कर भागे डाक्टर
बलरामपुर से आई सुनीता की आंतों का आपरेशन हुआ था कि अचानक आग लग गई। यहां पर डाक्टर टांका खुला छो़डकर ही भाग गए। इसके बाद सुनीता का पति राम दशरथ उसे गोद में उठाकर किसी तरह जान बचाकर नीचे आया। बस्ती की प्रमिला खाना बनाने रैन बसेरा में आई थी और उसकी पंद्रह दिन की बेटी एनआइसीयू में चौथे फ्लोर पर भर्ती थी। वह अपने बेटे की देखरेख में बेटी को छो़़डकर आई थी। आग लगने के बाद जब वह बेटे का फोन मिला रही थी तो वह उठ नहीं रहा था। ऐसे में वह लोगों से गुहार लगा रही थी कि कोई मेरी बेटी को बचा लो साहब।

आग का कारण, तैयारी और तत्परता
वहीं केजीएमयू के सीएमएस एसएन शंखवार ने बताया कि आग शार्ट सर्किट से लगी है। किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। फिलहाल अग्निशमन और पुलिस की टीम के साथ रेजिडेंट डॉक्टरों की टीम राहत और बचाव कार्य में देर रात तक जुटे रहे। एक जानकारी के मुताबिक आग से हमीरपुर की सरस्वती देवी आग के बाद मची भगदड़की चपेट में आकर मौत के मुंह में चली गई। सूत्रों के मुताबिक इस महिला को ट्रामा सेंटर से राम मनोहर लोहिया अस्पताल शिफ्टकिया जा रहा था। पुलिस ने भी आग शार्ट सर्किट बताया है। इसकी सूचना 19:20 बजे चौक फायर कंट्रोल रूम को मिली।सूचना मिलते ही चौक अलीगंज और हजरतगंज के एक दर्जन से अधिक दमकल की गाड़ियों को मौके पर रवाना किया गया। वहीं हजरतगंज से क्रेन और हाइड्रोलिक प्लेटफॉर्म की मदद से दमकल कर्मियों ने आग पर पर काबू पाने के लिए रहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। करीब तीन घंटे तक आग पर काबू नहीं पाया जा सका था। जिलाधिकारी कौशल राज और एसएसपी दीपक कुमार और केजीएमयू वीसी ने भी मौके पर पहुंच कर मरीजों की हालत का जायजा लिया।

पहले भी लग चुकी आग
  • एटीएलएस
  • फिजियोलाजी
  • बाल रोग विभाग
  • पैराप्लीजिया विभाग
  • पैथोलॉजी विभाग 
  • गांधी वार्ड

सांसत में रही मरीजों की जान
केजीएमयू में आग लगने का यह मामला पहला नहीं है। इसे पहले भी यहां पर कई बार आग लग चुकी है।केजीएमयू के फिजियोलॉजी विभाग की प्रयोगशाला में इसी साल मई महीने में आग लगी थी। भीषण धुंआ निकलने से काम कर रहे डॉक्टर व कर्मचारी घबराकर जान बचाने के लिए भागे। इसकी वजह से वहां भगदड़ मची थी। उस समय भी एअर कंडीशन में शार्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जाहिर की गई थी। आग बुझाने के इंतजाम न होने से कर्मचारी घबरा गए थे। केजीएमयू के बाल रोग विभाग, पैराप्लीजिया विभाग, पैथोलॉजी, गांधी समेत दूसरे वार्डों में आग लगने की घटनाएं हो चुकी हैं। इसके बावजूद केजीएमयू को आग से बचाने के लिए पुख्ता इंतजाम नहीं किए गए हैं। अफसरों की हीलाहवाली से मरीजों की जान सांसत में रही है।

यह केजीएमयू के डॉक्टरों का जज्बा ही था -
कि ट्रॉमा सेंटर में भीषण आग लगने के महज चार घंटे बाद मरीजों का दोबारा इलाज शुरू कर दिया गया। जो मरीज बाहर से आ रहे थे, उन्हें रात करीबन पौने ग्यारह बजे से इलाज मिलने लगा। हालांकि इनमें से ज्यादातर मरीजों को प्राथमिक इलाज के बाद ट्रॉमा सेंटर के पास बने शताब्दी-टू में भेजा जाने लगा। जिन मरीजों की स्थिति गंभीर नहीं थी उन्हें लोहिया अस्पताल, लोहिया संस्थान, सिविल, बलरामपुर और अन्य सरकारी अस्पतालों को भेजा गया।

नहीं काम आए अग्निशमन यंत्र
ट्रामा सेंटर में आग लगने के करीब 20 मिनट बाद फायर बिग्रेड पहुंची। आग लगते ही ट्रामा के कर्मचारी व तीमारदारों ने किसी तरह अग्निशमन यंत्र से आग बुझाने की कोशिश की लेकिन, वह किसी काम नहीं आए। ट्रॉमा की दूसरी मंजिल पर बनी एटीएलएस यूनिट में प्लास्टिक के बेड व मैनीक्विन रखी थीं। इस कारण आग बहुत तेजी से फैली। आग ने ग्राउंड फ्लोर, पहली मंजिल व दूसरी मंजिल को अपनी गिरफ्त में ले लिया। तीसरी मंजिल पर ट्रामा वेंटीलेटर यूनिट (टीवीयू) में अत्यंत गंभीर मरीज थे, जिन्हें किसी तरह बचाया गया। जिस फ्लोर पर आग लगी उसमें आर्थोपेडिक विभाग, मेडिसिन विभाग व न्यूरो सर्जरी विभाग शामिल हैं। आग चौथे व पांचवे फ्लोर पर न पहुंचे इसके लिए कड़ी मशक्कत की गई।
Read more ...

Thursday, June 1, 2017

KGMU में इलाज के लिए आई महिला से गैंगरेप,चंगुल से छूटकर महिला ने सुनाई आपबीती...

 लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी के चौक थाना क्षेत्र स्थित किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय (KGMU) के  शताब्दी सुपर स्पेशिलिटी हास्पिटल फेस वन में हरदोई की महिला के साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया गया है. पीड़िता की तहरीर पर लखनऊ पुलिस ने मेडिकल कॉलेज में कार्यरत दो कर्मचारियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 के तहत केस दर्ज कर लिया है. एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, शेष की तलाश जारी है.

बताते हैं की सिक्योरिटी एजेंसी का यह लिफ्ट मैन पहले भी कई महिला मरीजों के साथ छेड़छाड़ कर चुका था लेकिन वहां तैनात जिम्मेदार अधिकारियों ने शिकायतों को नजरअंदाज किया। तीमारदारों का कहना है वहां तैनात सुरक्षा गार्ड मरीजों से अभद्र भाषा में बात करते हैं जिसकी कोई सुनवाई नहीं होती है। फिलहाल इस घटना ने केजीएमयू की सुरक्षा व्यवस्था पर सवालिया निशान लगा दिए हैं।

जानकारी के मुताबिक, किंग जार्ज मेडिकल कॉलेज में हरदोई की एक महिला इलाज कराने आई थी. इसी दौरान मेडिकल कॉलेज में कार्यरत लिफ्टमैन विनय, संतोष और शिवकुमार ने खाना दिलाने के बहाने महिला को बंधक बना लिया. इसके बाद मेडिकल कॉलेज कैंपस में ही वारदात को अंजाम दिया।


चंगुल से छूटकर महिला ने आपबीती सुनाई है....

पीड़िता ने बताया कि वह अपने पति का इलाज कराने केजीएमयू आई हुई है. बुधवार की रात खाना दिलाने के नाम पर शिवकुमार उसको अपने कमरे में ले गया.महिला ने वहां जाने से इंकार किया तो उसे बहला-फुसलाकर ले गया और वहां पहले से ही संतोष और विनय पहले मौजूद थे. तीनों ने मिलकर उसको बंधक बना लिया और उसके हवस का शिकार बनाया. बताते हैं की महिला ने इसका विरोध किया तो उसे मारा-पीटा भी या। महिला किसी तरह चिल्लाती हुई वहां से भाग निकली और रोते हुए सबको हाल बताया इस दौरान भागते हुए लिस्ट मैन को पकड़ लिया गया।

इस घटना से केजीएमयू प्रशासन में हड़कंप मच गया। मौके पर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर एस एन शंखवार, चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर विजय कुमार प्रॉक्टर डॉक्टर कुशवाहा पहुंच गए उन्होंने महिला को मेडिकल के लिए भेज दिया और सभी चौक कोतवाली पहुंचकर लिफ्ट मैन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी है।

 महिला के चीखने से खुलासा हुआ और लिफ्ट मैन को पकड़ लिया गया। महिला का मेडिकल कराया जा रहा है और केजीएमयू प्रशासन ने इसकी रिपोर्ट चौक कोतवाली में दर्ज करा दी है। लिफ्ट मैन और सभी आदमी सिक्योरिटी एजेंसी के है। जानकारी के अनुसार शताब्दी फेस वन में यह महिला मरीज पहले भर्ती थी वह दोबारा इलाज के लिए आई थी। इस दौरान उसने वहां बैठने वाले खाने की मांग बांटने वालों से किया था। इस दौरान वहां मौजूद यह लिस्ट मैन महिला को खाना देने के लिए कुछ देर रुकने के लिए कहा और फिर उसे कहां की शताब्दी वन के ऊपरी तल पर खाना रखा है ।  पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. इस मामले की जांच जारी है.महिला का आरोप है कि दरिंदों ने मुंह खोलने पर उसे जान से मारने की धमकी भी दी. 

पुलिस के मुताबिक, हरदोई जिले के लोनार थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली बबिता अपने पति रामदीन (दोनों नाम काल्पनिक) का इलाज करवाने के लिए केजीएमयू के शताब्दी सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में आई थी।महिला ने पुलिस को बताया कि उसके पति को न्यूरो की समस्या है।इसका उसने ऑपरेशन करवाया था।महिला का आरोप है कि बुधवार की रात उसे हॉस्पिटल के लिफ्टमैन विनय ने अपने साथी सुरक्षा गार्ड शिवकुमार और संतोष के साथ खाना खाने के बुलाया।इसके बाद विनय ने संतोष के साथ मिलकर उसे बंधक बनाया और बारी-बारी से सामूहिक बलात्कार किया।


बताते चलें कि यूपी में बीजेपी सरकार आने के बाद भी जुर्म तेजी से बढ़ रहा है. आंकड़ों के मुताबिक, 16 मार्च 2017 से 30 अप्रैल 2017 तक के बीच योगी राज में जुर्म कम होने की बजाए करीब 29 फीसदी बढ़ा है. रेप के मामलों में तो 37 फीसदी का इज़ाफा हो गया है. डकैती में 74 फीसदी इजाफा है. बढ़ता जुर्म सरकार के लिए चिंता का विषय है.

मेडिकल कॉलेज परिसर में फिर भी गैंगरेप जैसी वारदात ने सुरक्षा के सभी दावों की पोल खोल दी है. पुलिस ने लिफ्ट मैन को गिरफ्तार करने के बाद महिला को मेडिकल के लिए भेजा है. इसके साथ ही आरोपियों की तलाश की जा रही है.  
Read more ...
Copyright © 2015 Parashar Group All Rights Reserved- JanIndia.Com