Breaking News

देश

प्रदेश

खेल

लाइफस्टाइल

मनोरंजन

Thursday, January 28, 2016

शराबबंदी के विरोध में युवक ने सीएम की ओर फेंका जूता

पटना। पटना जिले के बख्तियारपुर इलाके में एक कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जूता फेंकने वाले एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मनु महाराज ने बताया कि गिरफ्तार युवक का नाम पी के राय है जो कि समस्तीपुर जिला का निवासी है और वह अपनी पूर्व की एक शिकायत का निष्पादन नहीं हो पाने से नाराज था। गिरफ्तार युवक से बख्तियारपुर थाना में पूछताछ जारी है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बख्तियारपुर में पंडित शीलभद्र याजी की पूण्यतिथि पर आयोजित एक समारोह में भाग ले रहे थे तभी उक्त युवक द्वारा जूता फेंंका गया जो कि मंच के नजदीक जमीन पर जा गिरा।  इस अप्रिय घटना के बावजूद मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में भाग लिया। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री का पैतृक गांव कल्याण बिगहा बख्तियारपुर थाना क्षेत्र में ही पडता है।

No comments :

Post a Comment

Copyright © 2015 Parashar Group All Rights Reserved- JanIndia.Com