Breaking News

देश

प्रदेश

खेल

लाइफस्टाइल

मनोरंजन

Saturday, April 23, 2016

हेमा मालिनी को 70 करोड़ की जमीन मिली 1.75 लाख में

मुंबई । बॉलीवुड अभिनेत्री और सांसद हेमामालिनी को नृत्य अकादमी खोलने के लिए ओशिवाड़ा इलाके में महाराष्ट्र सरकार की संशोधित नीति के तहत 70 करोड़ रूपए की जमीन महज पौने दो लाख रूपए में मिली। यह दावा आज एक आरटीआई कार्यकर्ता ने किया।
 आरटीआई कार्यकर्ता अनिल गलगली ने कहा कि उपनगरीय कलेक्टर कार्यालय से प्राप्त दस्तावेजों में दिखाया गया है कि भाजपा की सांसद को नृत्य अकादमी बनाने के लिए दो हजार वर्गमीटर की जमीन 87 . 50 रूपए प्रति वर्गमीटर की दर से पौने दो लाख रूपए में आवंटित की गई।
 गलगली द्वारा पहले दायर एक आरटीआई याचिका में खुलासा हुआ था कि अभिनेत्री को 35 रूपए प्रति वर्गमीटर की दर से जमीन आवंटित की गई जिसकी कीमत उन्हें 70 हजार रूपए पड़ी थी। इस वर्ष फरवरी में इस मुद्दे पर विवाद पैदा होने के बाद मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने निजी ट्रस्ट और कलाकारों को जमीन आवंटन की नीति में संशोधन करने के आदेश दिए थे। गलगली ने कहा कि भरतनाट्यम में प्रशिक्षित नृत्यांगना मालिनी चूंकि दस लाख रूपए अग्रिम दे चुकी हैं इसलिए सरकार को उनका बकाया आठ लाख 25 हजार रूपए लौटाना होगा। उन्होंने कहा, ''यह सरकार के लिए बड़ी शर्मिंदगी की बात होगी।ÓÓ मुंबई के उपनगरीय कलेक्टर शेखर चान्ने ने कहा, ''हां हमें उन्हें पैसा लौटाना होगा। बहरहाल पैसा तभी लौटाया जाएगा जब सरकार ऐसा करने का आदेश देगी।ÓÓ गलगली ने कहा, ''70 करोड़ रूपए के बाजार मूल्य की जमीन को हेमामालिनी जी को महज पौने दो लाख रूपए में आवंटित किया गया। राज्य सरकार को उन्हें आठ लाख 25 हजार रूपए लौटाने होंगे क्योंकि 1997 में ही उन्होंने दस लाख रूपए अग्रिम दे दिए थे।ÓÓ गलगली ने कलेक्टर कार्यालय से हेमा मालिनी को संस्थान के लिए जमीन आवंटन की दर के बारे में सूचना मांगी थी। दस्तावेजों के मुताबिक उक्त जमीन को एक बगीचे के लिए रखा गया था और जमीन का आवंटन एक फरवरी 1976 के समय की दर से किया गया है जो प्रति वर्गमीटर 350 रूपए है। गलगली ने कहा, ''चूंकि सरकार के प्रस्ताव में कहा गया है कि इस तरह के मामलों में जमीन आवंटन कीमत के 25 फीसदी पर किया जाएगा, हेमामालिनी को मुख्य इलाके में जमीन 350 रूपए प्रति वर्गमीटर की एक चौथाई दर यानी 87 . 50 रूपए प्रति वर्गमीटर की दर से आवंटन किया गया है।ÓÓ मालिनी ने विगत में पक्षपात और जमीन हड़पने जैसे आरोपों से इंकार करते हुए कहा कि जमीन हासिल करने के लिए उन्होंने 20 वर्ष तक संघर्ष किया। पहले उन्होंने कहा था, ''मुझे नाट्यविहार कलाकेंद्र चैरिटी ट्रस्ट द्वारा नृत्य संस्था बनाने के लिए दो हजार वर्गमीटर जमीन मिल रही है। मुझे एक बगीचा विकसित करना है :जमीन के एक हिस्से पर जो अकादमी का हिस्सा है: और इसे बीएमसी को देना है।ÓÓ

No comments :

Post a Comment

Copyright © 2015 Parashar Group All Rights Reserved- JanIndia.Com