ऐसा दिखेगा 2000 का नया नोट
- 2000 रुपए का नया करंसी नोट मैजेंटा (गहरा गुलाबी) रंग का होगा। इसमें महात्मा गांधी की नई सीरीज वाली फोटो होगी।- नए नोट में किसी तरह का कोई लेटर नहीं होगा। इसके अलावा इसमें आरबीआई के नए गवर्नर उर्जित पटेल के दस्तखत होंगे।
- नोट के पीछे की तरफ इसका प्रिंटिंग ईयर '2016' पब्लिश होगा। वहीं पीछे की ओर मंगलयान की फोटो होगी। नोट के आगे और पीछे का डिजाइन, ज्योमैट्रिक पैटर्न कलर के हिसाब से होगा।
नए 2000 के नोट के ये फीचर
1. नोट के आगे की तरफ सी थ्रू रजिस्टर में 2000 रुपए लिखा होगा। आईडेंटिफिकेशन मार्क के ऊपर दिखाई देने वाली फूल सी आकृति सी थ्रू रजिस्टर के नाम से जानी जाती है। 2000 के नोट में फूल की जगह इसका मूल्य होगा। जो रोशनी में दिखेगा।2. नोट पर दो हजार की लेटेंट इमेज भी होगी। गांधीजी की फोटो के साइड में लेटेंट इमेज होती है। इसमें जितने का नोट है उसकी संख्या लिखी होती है।
3. नोट में देवनागरी में भी नोट की वैल्यू यानी 2000 लिखा होगा।
4. इसके बीच में महात्मा गांधी की पोट्रेट होगी।
5. लेफ्ट साइड में छोटे अक्षरों में आरबीआई और दो हजार लिखा होगा।
6. सिक्युरिटी थ्रेड में ‘भारत’, आरबीआई और 2000 लिखा होगा। नोट को झुकाने पर इसका कलर 'थ्रेड ग्रीन' से 'ब्लू रंग' में बदलेगा।
7. नोट के दाएं तरफ गारंटी क्लॉज, प्रॉमिस क्लॉज और गवर्नर के सिग्नेचर होंगे। वहीं इसी तरफ आरबीआई का चिन्ह भी होगा।
8. नीचे से दाएं तरफ रुपए के सिंबल के साथ 2000 लिखा होगा। ये कलर चेंज इंक में लिखा है। जो ग्रीन से ब्लू रंग में बदलेगा।
9.नोट के ऊपर से लेफ्ट साइड और नीचे से राइट साइड नंबर पैनल होगा। पैनल में नंबर छोटे से बड़े होंगे। कमजोर आंखों वालों के लिए महात्मा गांधी की पोट्रेट, अशोक पिलर और ब्लीड लाइन और आइडेंटिटी मार्क उभरा हुआ होगा।
10.दाएं तरफ 2000 का इलेक्ट्रोटाइप वाटरमार्क होगा
11.नोट के दाएं तरफ ही अशोक स्तंभ होगा।
12.राइट साइड में रेकट्राइंगल का साइन उभरा हुआ होगा। जिसमें 2000 लिखा होगा।
13.लेफ्ट और राइट साइड सात एंगुलर ब्लीड लाइन उभरी हुई होगी।
14. नोट की पीछे की तरफ लेफ्ट साइड प्रिंटिंग साल छपा होगा।
15. लेफ्ट साइड पर ही स्वच्छ भारत का लोगो और स्लोगन होगा।
16. पीछे की तरफ लैंग्वेज पैनल बीच में होगा।
17. मंगलयान की फोटो होगी। नोट में देवनागरी में नोट की वैल्यू यानी २००० लिखा होगा। पीछे की तरफ इसका डायमेंशन 66mm*16mm भी होगा।

No comments :
Post a Comment