![]() |
| भारतीय मुद्रा में सोनम गुप्ता बेवफा वायरल |
▶आज हर तरफ ये चर्चा है कि सोनम गुप्ता बेवफा है, लेकिन ये किसी को नहीं पता कि सोनम आखिर बेवफ़ा क्यों हुई? जानिए इसके पीछे की कहानी क्या है.
क्या सोनम गुप्ता सच में बेवफ़ा है? देश में नोट पर चर्चा के बाद आजकल ये सवाल अब हर हिंदुस्तानी की जुबान पर है. फेसबुक से लेकर ट्विटर तक और तमाम दूसरी सोशल साइट्स के पेज सोनम गुप्ता की वफ़ा और बेवफ़ाई से पटे पड़े हैं. नोट के लिए कतार में खड़े लोग हों या टीवी सीरियल से साजिशें सीखने वाली सास-बहुएं भी मोहल्ले भर की औरतों से पूछ रही हैं, कि क्या सच में सोनम बेवफ़ा है. नोटों की उलझन में फंसे बैंक कर्मचारी हों या दफ्तर में बैठे छोटे और बड़े बाबू सबकी चिंता यही है कि आखिर सोनम बेवफ़ा क्यों है?![]() |
| विदेशी मुद्रा में सोनम गुप्ता का जिक्र.... |
सोनम गुप्ता बेवफा है !
इसके पीछे एक लंबी कहानी है. गर्ल्स कॉलेज में पड़ने वाली सोनम ने जब जवानी की दहलीज़ पर कदम रखा तो चौदहवीं का चांद भी उसकी खूबसूरती के सामने ठहरता नहीं था. सोनम जब मोहल्ले से गुजरती थी तो गली के लड़के एक झलक की खातिर पलकें बिछाये रहते थे. सोनम छत पर पहुंच जाये तो सारा मोहल्ला पतंगों के बहाने से छतों की मुंढेरों पर चढ़ जाता था. सोनम जरा सा मुस्कुरा दे तो जमाने भर के लड़के बेहोश हो जाते थे.
![]() |
| कोई भी नोट नहीं छोड़ा लोगोंं ने हर प्रकार के नोट में सोनम गुप्ता का जिक्र |
![]() |
| सोशल मीडिया में खूब वायरल सोनम गुप्ता |
सोनम से नजरें चार हुईं तो उस लड़के की हिम्मत
![]() |
| सोशल मीडिया में खूब वायरल सोनम गुप्ता |
अब सोनम को शर्मा जी का लड़का हर रोज एक नोट पे आई लव यू लिखकर भेजने लगा. इस तरह सोनम की गुल्लक भी भरने लगी और इश्क भी हर रोज परवान चढ़ने लगा. अभी इश्क के मदरसे में दोनों नए नए तालिब थे. नयी जिन्दगी के नए सपने देख रहे थे. लेकिन इश्क और मुश्क कभी छुपता कहां है. एक दिन मास्टरसाहब ने दोनों को गुटरगूं करते पकड़ लिया और घर पे शिकायत पहुंच गयी. उस शाम दोनों की बहुत कुटाई हुई. लेकिन इश्क का भूत उतरा नहीं. तैश में आकर गुप्ता जी उस दिन शर्मा जी को भी औकात में रहने की नसीहत दे आये थे. बड़े अफसर ठहरे शर्मा जी अपमान का कड़वा घूंट पीकर रह गए थे.
सोनम और गुप्ता जी का लड़का बगावत पे उतारू हो गए. घर से भागने और जीने मरने के प्लान बनाने लगे. कोशिश थी किसी कीमत पर सात फेरे लेने की. अभी मामला प्लानिंग में था. लेकिन उनकी ज़िन्दगी में एक ऐसी तारीख आई जिसने सोनम को बेवफा बना दिया. वो तारीख थी 8 नवंबर 2016. टीवी पे देश के प्रधानमंत्री ने ऐलान कर दिया कि आज से 500 और हजार के नोट बंद. सरकर ने काले धन वालों पे शिकंजा कसना शरू कर दिया. इनकम टैक्स की छापेमारी शुरू हो गयी और पहला शिकार गुप्ता जी बन गए. आज मौका शर्मा जी का था और आज उन्होंने गुप्ता जी से पुराना हिसाब चुकता कर लिया. बस यहीं से सोनम और शर्मा जी के लड़के में दूरियां पैदा हो गयीं और वो कम्बख्त अब नोटों पे लिखने लगा है कि सोनम गुप्ता बेवफ़ा है.
अबयज़ खान
लेखक पत्रकार हैं
लेखक पत्रकार हैं
#सोनम गुप्ता, #नोट, #डिमॉनेटाइजेशन, #सोशल मीडिया, #वायरल, #प्यार, #ब्रेकअप





No comments :
Post a Comment