Breaking News

देश

प्रदेश

खेल

लाइफस्टाइल

मनोरंजन

Friday, April 21, 2017

UP : जावीद अहमद हटे, सुलखान सिंह नए DGP, इन 12 IPS एंव 7 IAS की हुई नई तैनाती...

लखनऊ। आईएएस अफसरों के तबादले के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अब पुलिस अफसरों के तबादले शुरु कर दिए हैं। शुक्रवार की देर शाम सीएम ने उत्तर प्रदेश के सबसे बड़े अफसर यानी डीजीपी के पद पर अपनी पसंद के अधिकारी को बैठा दिया। 1980 बैच के आईपीएस अधिकारी सुलखान सिंह अब प्रदेश के नए डीजीपी होंगे। सुलखान सिंह, जावीद अहमद का स्थान लेंगे। इसी के साथ ही 12 अन्य आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया गया है। साथ ही
सात आईएएस अफसरों की तैनाती में फेरबदल कर चार दिन पहले नियुक्त नौ मंडलों में से  देवीपाटन व चित्रकूट मंडल के कमिश्नरों के तबादला आदेश निरस्त कर दिए हैं। इनके स्थान पर दूसरे अफसरों की तैनाती की गई है। इस क्रम में झांसी के डीएम को चित्रकूट मंडल और एसवीएस रंगाराव को देवीपाटन मंडल का नया कमिश्नर बनाया गया है।

फेरबदल में नोएडा मेट्रो रेल कॉरपोरेशन के प्रबंध निदेशक संतोष कुमार यादव को वेटिंग में डाल दिया गया है। यादव पिछली सरकार में अहम जिम्मेदारियों पर रहे हैं। मौजूदा सरकार ने बीते 18 अप्रैल को प्रमुख सचिव विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी हिमांशु कुमार को देवीपाटन और मिशन निदेशक एनएचएम आलोक कुमार-तृतीय को चित्रकूट का मंडलायुक्त नियुक्त किया था। अब इनके तबादला आदेश निरस्त कर दिए गए हैं। ये दोनों अधिकारी अपने पूर्व के पदों पर बने रहेंगे।

गौरतलब है कि जावीद अहमद की नियुक्ति पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने चुनाव के समय में की थी। उस समय उनके पिता मुलायम सिंह यादव ने जावीद की नियुक्ति पर सवालिया निशान खड़े किए थे। योगी सरकार ने शुक्रवार को 12 आईपीएम के तबादले की लिस्ट जारी की। इसमें पहले नंबर पर डीजीपी जावीद अहमद का नाम है। जावीद अहमद अब डीजी पीएसी होंगे। सुलखान सिंह प्रदेश के सबसे सीनियर आईपीएस ऑफिसर हैं। लेकिन इनका कार्यकाल सिर्फ 4 माह ही बचा है।



इन 12 आईपीएस की हुई नई तैनाती -
1. सुलखान सिंह - यूपी के नए डीजीपी।
2. एस जावीद अहमद - पुलिस महानिदेशक पीएसी।
3. सूर्य कुमार - पुलिस महानिदेशक, अभियोजन के प्रभार से अवमुक्त, पुलिस महानिदेश/अध्यक्ष उ.प्र पुलिस भर्ती एंव प्रोन्नति बोर्ड, लखनऊ के पद पर बने रहेंगे।
4.जवाहर लाल त्रिपाठी - पुलिस महानिदेशक अभियोजन, लखनऊ।
5. आलोक प्रसाद - पुलिस महानिदेशक, होमगोर्ड के साथ-साथ पुलिस महानिदेशक, प्रशिक्षण मुख्यालय उ.प्र. का अतिरिक्त प्रभार।
6. आदित्य मिश्र - अपर पुलिस महानिदेशक, कानून एवं व्यवस्था, उ.प्र. लखनऊ।
7. भवेश कुमार सिंह - अपर पुलिस महानिदेशक, अभिसूचना, उ.प्र., लखनऊ।
8. विजय कुमार - अपर पुलिस महानिदेशक सुरक्षा, उ.प्र।
9. दलजीत सिंह चौधरी - अपर पुलिस महानिदेशक, ईओडब्यू व लॉजिस्टिक्स उ.प्र, लखनऊ का अतिरिक्त प्रभार।
10. आलोक सिंह - पुलिस महानिरीक्षक, पीएसी, ईस्टर्न जोन, लखनऊ।
11. संजय सिंघल - पुलिस महानिरीक्षक, पीएसी, मध्य जोन, लखनऊ।
12. नवनीत सिकेरा - पुलिस महानिरीक्षक, पीएसी, मध्य जोन लखनऊ के अतिरिक्त प्रभार से अवमुक्त। पुलिस महानिरीक्षक, वुमेन पावर लाइन, लखनऊ पद पर बने रहेंगें।

यहां एक नज़र में देखें पूरी लिस्ट



No comments :

Post a Comment

Copyright © 2015 Parashar Group All Rights Reserved- JanIndia.Com