Breaking News

देश

प्रदेश

खेल

लाइफस्टाइल

मनोरंजन

Tuesday, July 25, 2017

हॉकी : भारत को वर्ल्ड लीग सेमीफाइनल्स में मिला छठा स्थान

लंदन । भारत को वर्ल्ड हॉकी लीग सेमीफाइनल्स में छठा स्थान प्राप्त हुआ। रविवार को पांचवें स्थान के लिए खेले गए क्लासीफिकेशन मैच में उसे कनाडा के हाथों 2-3 से हार मिली। इससे पहले भारत ने एक अन्य क्लासीफिकेशन मैच में पाकिस्तान को 6-1 से हराया था। अगर भारत कनाडा को हरा देते तो उसे पांचवां स्थान मिलता।
भारत के लिए हरनमप्रीत सिंह ने सातवें और 22वें मिनट में गोल किए जबकि कनाडा के लिए गार्डन जांस्टन ने तीसरे तथा 44वें मिनट और कीगन परेरा ने 40वें मिनट में गोल किया। कनाडा के हाथों भारत को इस टूनार्मेंट में पहली हार मिली। उसने ग्रुप स्तर पर उसे 3-0 से हराया था। उस मैच में हालांकि हरमनप्रीत गोल नहीं कर सके थे। हरमनप्रीत ने इस टूर्नामेंट में भारत के लिए सर्वाधिक छह गोल किए।
एक अन्य क्लासिफिकेशन मैच में पाकिस्तान ने चीन को 3-1 से हराकर सातवां स्थान हासिल किया। कांस्य पदक का मुकाबला मलेशिया और इंग्लैंड के बीच होगा जबकि फाइनल अर्जेंटीना और नीदरलैंड्स की टीमों के बीच खेला जाएगा।

No comments :

Post a Comment

Copyright © 2015 Parashar Group All Rights Reserved- JanIndia.Com