उत्तर प्रदेश में स्थानीय निकाय चुनाव के लिए महापौर, नगर पालिका और नगर पंचायत अध्यक्षों के आरक्षण की सूची घोषित कर दी गयी है। पूरी लिस्ट जनइंडिया न्यूज http://www.janindianews.com पर आप देख सकते हैं।
लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने स्थानीय निकाय चुनाव के लिए महापौर, नगर पालिका और नगर पंचायत अध्यक्षों के आरक्षण की सूची गुरुवार की देर रात जारी कर दिया। सरकार की ओर से जारी की गई सूची में राजधानी लखनऊ की महापौर सीट सामान्य महिला घोषित हुई है। वहीं बाकी जिलों का ब्योरा निम्न है-
- -मथुरा जिले के नगर निगम मथुरा वृंदावन को अनुसूचित जाति श्रेणी में आरक्षित किया है
- -मेरठ जिले के नगर निगम मेरठ को अनुसूचित जाति महिला श्रेणी में आरक्षित किया है
- -फिरोजबाद जिले के नगर निगम फिरोजबाद को पिछड़ा वर्ग महिला श्रेणी में आरक्षित किया है
- -वाराणसी जिले के नगर निगम वाराणसी को पिछड़ा वर्ग महिला श्रेणी में आरक्षित किया है
- -सहारनपुर जिले के नगर निगम सहारनपुर को पिछड़ा श्रेणी के वर्ग में आरक्षित किया है
- -गोरखपुर जिले के नगर निगम गोरखपुर को पिछड़ा श्रेणी के वर्ग में आरक्षित किया है
- -लखनऊ जिले के नगर निगम लखनऊ को महिला श्रेणी के वर्ग में आरक्षित किया है
- -कानपुर जिले के नगर निगम कानपुर को महिला श्रेणी के वर्ग में आरक्षित किया है
- -गाजियाबाद जिले के नगर निगम गाजियाबाद को महिला श्रेणी के वर्ग में आरक्षित किया है।
2017 के निकाय चुनाव में सीटों की संख्या (सूची अनुसार)
नगर निगम सीट-16
नगर पालिका सीट-199
नगर पंचायत सीट-438
यूपी में पिछला निकाय चुनाव मेयर की 12 सीटों पर कराया था।
जबकि इस बार मेयर की 16 सीटों के लिए चुनाव हो रहा है।
मेयर की सीटों में मथुरा व मेरठ की सीट एससी के लिए आरक्षित की गई है। इसमें मेरठ की सीट एससी महिला के लिए आरक्षित है। फिरोजाबाद, वाराणसी, सहारनपुर व गोरखपुर की मेयर सीट ओबीसी के लिए आरक्षित की गई है। इसमें फिरोजाबाद व वाराणसी ओबीसी महिला के लिए आरक्षित रखी गई है।
16 मेयर व 637 अध्यक्षों की सीटों पर आरक्षण
इसके साथ ही आगरा जिले के नगर निगम आगरा, इलाहाबाद जिले के नगर निगम इलाहाबाद, बरेली जिले के नगर निगम बरेली, मुरादाबाद जिले के नगर निगम मुरादाबाद, अलीगढ़ जिले के नगर निगम अलीगढ़, झांसी जिले के नगर निगम झांसी और फैजाबाद जिले के नगर निगम फैजाबाद को अनारक्षित श्रेणी में रखा गया है। सरकार की ओर से जारी किए गए शासनादेश में कहा गया है कि यदि इस पर किसी को कोई आपत्ति हो तो वो 20 अक्टूबर तक अपनी आपत्ति दर्ज करा सकता है।
प्रमुख सचिव नगर विकास मनोज कुमार सिंह ने 16 नगर निगम में मेयर, 199 पालिका परिषद व 438 नगर पंचायतों में अध्यक्ष की सीटों के आरक्षण की अनंतिम अधिसूचना जारी कर दी है। स्थानीय निकाय निदेशालय में 20 अक्तूबर तक इस पर आपत्तियां ली जाएंगी। नगर विकास विभाग इसके बाद सीटों के आरक्षण की अंतिम अधिसूचना जारी करेगा। इसके आधार पर निकाय चुनाव होगा।
पालिका परिषद की 199 अध्यक्षों की सीटों में नौ सीटें एससी महिला, 16 एससी, 18 ओबीसी महिला, 35 ओबीसी, 40 अनारक्षित महिला तथा 81 सीटें अनारक्षित रखी गई हैं। इसी तरह 438 नगर पंचायत अध्यक्ष की सीटों में 19 एससी महिला, 36 एससी, 1 एसटी महिला, 40 ओबीसी महिला, 70 ओबीसी तथा 86 अनारक्षित महिला व 178 सीटें अनारक्षित रखी गई हैं।
यूपी में पिछला निकाय चुनाव मेयर की 12 सीटों पर कराया था। इस बार मेयर की 16 सीटों के लिए चुनाव हो रहा है। मेयर की सीटों में मथुरा व मेरठ की सीट एससी के लिए आरक्षित की गई है। इसमें मेरठ की सीट एससी महिला के लिए आरक्षित है। फिरोजाबाद, वाराणसी, सहारनपुर व गोरखपुर की मेयर सीट ओबीसी के लिए आरक्षित की गई है। इसमें फिरोजाबाद व वाराणसी ओबीसी महिला के लिए आरक्षित रखी गई है।
लखनऊ, कानपुर नगर व गाजियाबाद मेयर की सीट महिलाओं के लिए आरक्षित की गई है। इसके अलावा आगरा, इलाहाबाद, बरेली, मुरादाबाद, अलीगढ़, झांसी व फैजाबाद की मेयर की सीटें अनारक्षित रखी गई हैं। इस बार सहारनपुर, फिरोजाबाद, मथुरा व फैजाबाद नगर निगम में मेयर की सीटों के लिए पहली बार चुनाव हो रहा है। अमेठी गौरीगंज पालिका परिषद सीट एससी महिला के लिए आरक्षित, इसी क्रम में...
- सीतापुर मिश्रिख एससी महिला
- सीतापुर खैराबाद ओबीसी
- सीतापुर लहरपुर ओबीसी
- सीतापुर महमूदाबाद ओसी
- सीतापुर शहर अनारक्षित
- सीतापुर बिस्वा अनारक्षित
- श्रावस्ती भिनगा अनारक्षित
- बाराबंकी नवाबगंज महिला
- गोंडा शहर महिला
- बलरामपुर शहर महिला
- बलरामपुर उतरौला अनारक्षित
- अंबेडकर नगर अकबपुर महिला
- अंबेडकर नगर जलालपुर ओबीसी महिला
- गोंडा करनैलगंज ओबीसी पिछड़ा
- गोंडा नवाबगंज अनारक्षित
- गोंडा शहर महिला
- सुल्तानपुर शहर महिला
- हरदोई मल्लांवां ओबीसी
- हरदोई सांडी ओबीसी
- हरदोई संडीला ओबसी
- हरदोई शहर अनारक्षित
- हरदोई शाहबाद महिला
- हरदोई पिहानी अनारक्षित
- हरदोई बिल्ग्राम अनारक्षित
- अंबेडकर नगर टांडा ओबीसी महिला
- फैजाबाद रुदौली ओबीसी
- बहराइच नानपारा ओबसी
- बहराइच शहर महिला
- रायबरेली शहर महिला
- उन्नाव शहर महिला
- उन्नाव गंगाघाट महिला
- उन्नाव बांगरमऊ अनारक्षित
विस्तृत में देखें पूरी लिस्ट....
#UP_body_elections
No comments :
Post a Comment